हत्या – Live Halchal

लखनऊ में घर में घुसकर दिव्यांग मां-बेटे की हत्या, महिला के कपड़े अस्तव्यस्त
लखनऊ के मोहनलालगंज में डबल मर्डर की घटना सामने आई। एक महिला और उसका बेटा हत्या का शिकार हुए। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आरोपी और हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार देर शाम घर में घुसकर दिव्यांग मां- बेटे की हत्या कर दी गई। महिला का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। बेटे का सिर पानी भरे टब में डूबा था। उसके कपड़े भी फटे थे। घटनास्थल के हालात हत्या से पहले संघर्ष का इशारा कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सिसेंडी गांव निवासी रेशमा बानो (45) बेटे शादाब (18) के साथ घर पर रहती थी। उसे एक आंख से नहीं दिखता था। घर के बाहर गुमटी चलाकर गुजारा करती थी। शादाब दोनों आंखों से नहीं देख सकता था। कोरोना में दूसरे पति इकबाल पठान की मौत के बाद रेशमा बेटे के साथ पति के मकान में ही रहती थी।

रिश्तेदार सलमान के मुताबिक शाम करीब छह बजे रेशमा के बहनोई शब्बू ने फोन पर बताया कि वह रेशमा से फोन पर बात कर रहे थे तभी लगा किसी ने किसी ने रेशमा का फोन छीना है। उन्होंने रेशमा के घर जाकर हाल लेने को कहा। सलमान अपने भाई फरहान के साथ रेशमा के घर पहुंचे। वहां घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। लेकिन आसपास मां-बेटे नजर नहीं आए। इस पर दोनों सिटकनी खोलकर भीतर दाखिल हुए। अंदर रेशमा का शव चारपाई के नीचे पड़ा था। शव का कुछ हिस्सा कंबल से ढका था।

पास ही शादाब का शव भी पड़ा था। उसका सिर पानी भरे टब में था। शरीर का बाकी हिस्सा फर्स पर था। आशंका जताई जा रही है कि शादाब को पानी भरे टब में डुबाकर मारा गया है। एसीपी विकास कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पहली नजर में दम घोंटकर हत्या करने की आशंका है।

घर से निकले श्रमिक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप
लखनऊ। दुबग्गा के भमरौली शाहपुर गांव में बुधवार सुबह अनिल राठौर (55) का शव आम के बाग में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। वहीं पुलिस अनिल की मौत को आत्महत्या बता रही है।

अनिल के बेटे राकेश राठौर के अनुसार पिता मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम मां की दवा लेकर घर लौटे और कुछ देर में आने की बात कहकर चले गए। देर रात तक उनके न लौटने पर उन्हें काफी तलाशा भी गया पर कुछ पता नहीं चल सका। सुबह गांव वालों ने घर से एक किलोमीटर दूर बाग में लगे पेड़ से गमछे के सहारे उनका शव लटका देखा। सूचना पर परिजन व दुबग्गा पुलिस भी पहुंच गई।

परिजनों ने आशंका जताई है कि अनिल राठौर की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया है। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया शुरुआती जांच में अनिल की मौत आत्महत्या लग रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। अनिल के परिवार में पत्नी सुनीता और दो बेटे राकेश और राहुल हैं।

अमेरिका में भारतीय की निर्मम हत्या पर ट्रंप ने बताया कौन है जिम्मेदार?
अमेरिका के टेक्सास के डलास शहर में पिछले हफ्ते एक भारतीय युवक की हत्या ने लोगों को हौरान कर दिया। भारतीय व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की गला काटकर हुई हत्या ने अमेरिका से लेकर भारत तक लोगों को दहला दिया।

भारतीय की हत्या करने वाला व्यक्ति क्यूबा से आया हुआ अवैध अप्रवासी है। उसका पहले से भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। इस पूरी घटना पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक बार फिर वादा किया है उनकी सरकार अमेरिका को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय की हत्या पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त उन्होंने अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अवैध आप्रवासी अपराधियों के खिलाफ नरम नहीं पड़ेगी।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि मुझे टेक्सास के डलास में एक सम्मानित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या की भयावह खबरों की जानकारी है। उनकी पत्नी और बेटे के सामने, क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया, जिसे हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए था।

अवैध अप्रवासियों के प्रति नरमी बरतने का वक्त समाप्त हो गया: ट्रंप
ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि इस व्यक्ति को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे कारावास जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अक्षम जो बाइडेन के कार्यकाल में उसे हमारी मातृभूमि में वापस छोड़ दिया गया क्योंकि क्यूबा ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपने देश में नहीं चाहता था।

उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि आप निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब ​​खत्म हो गया है! होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर ज़ार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग, अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। इस अपराधी, जिसे हमने हिरासत में लिया है, पर कानून की पूरी हद तक मुकदमा चलाया जाएगा। उस पर प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप लगाया जाएगा!

घरेलू कलह में महिला की गला दबाकर हत्या, पति और ससुर पर हत्या का आरोप
बिहार: परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ससुराल वाले शव को चुपके से जलाने की कोशिश कर रहे थे, ताकि पुलिस से बचा जा सके। इसी दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोग पुलिस के साथ वहां पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा टेकनिवास गांव में घरेलू कलह के चलते एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय ब्यूटी देवी के रूप में हुई है, जो संजीव कुमार उर्फ मंटू सिंह की पत्नी थी।

मृतका के पिता माधव सिंह, जो मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के दरमाहा टोला त्रिलोकवा गांव के निवासी हैं, ने अपनी बेटी के पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ब्यूटी देवी की शादी वर्ष 2017 में भोजपुरवा टेकनिवास गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र संजीव कुमार से हुई थी। शादी के बाद दंपती के दो बेटे हैं।

परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद होता रहता था। ब्यूटी देवी का पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। ससुर और ननद भी उसे प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से परेशान होकर ब्यूटी देवी पिछले आठ महीने से मायके में अपने दोनों बेटों के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले पंचायत के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे सुलह कराकर वापस ले गए थे। लेकिन आरोप है कि ससुराल लौटने के 10–15 दिन के भीतर ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ससुराल वाले शव को चुपके से जलाने की कोशिश कर रहे थे, ताकि पुलिस से बचा जा सके। इसी दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोग पुलिस के साथ वहां पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महम्मदपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति, ससुर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

दिल्ली: बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर नाबालिग की हत्या
मृतक की शिनाख्त 17 साल के अमन के रूप में हुई है। अमन अपने परिजनों के साथ मुकुंदपुर जनता विहार में रहता था। परिवार में उसकी मां संजू देवी, पिता रविंद्र शर्मा, बुजुर्ग दादी और दो छोटे भाई हैं।

बुराड़ी इलाके के वेस्ट कमल विहार इलाके में गुरुवार दोपहर में दो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 17 साल के किशोर की हत्या कर दी। किशोर जान बचाने के लिए गली में इधर-उधर भागता रहा। बदमाशों ने पीछा कर उस पर कई वार किए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की शिनाख्त 17 साल के अमन के रूप में हुई है।

अमन अपने परिजनों के साथ मुकुंदपुर जनता विहार में रहता था। परिवार में उसकी मां संजू देवी, पिता रविंद्र शर्मा, बुजुर्ग दादी और दो छोटे भाई हैं। अमन अलीपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में काम करता था। उसकी मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमन बाइक से अलीपुर जाने के लिए निकला था। उसके साथ उसका दोस्त गोलू भी था। घटना के बाद गोलू भागते हुए उसके पास पहुंचा और बताया कि दो लड़कों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया है। वह तुरंत भागकर वेस्ट कमल विहार पहुंचीं। जहां अमन खून से लथपथ गली में पड़ा था। लोगों की मदद से उसे तुरंत बुराड़ी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत नाजुक होने के चलते उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि आपसी रंजिश की वजह से हत्या की आशंका है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है।

मां का आरोप- किसी ने नहीं बचाया
मां का आरोप है कि बदमाश उसके बेटे की हत्या करने के इरादे से आए थे। घटना के दौरान वहां काफी लोग थे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि, एक स्कूटी सवार शख्स के ईंट उठाकर बदमाशों पर फेंके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छानबीन की। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर वहां से साक्ष्य हासिल किए।