हत्याकांड – Live Halchal

सोनीपत: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पकड़ा गया हत्याकांड और लूट का आरोपी
सोनीपत में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें में बदमाश को पांव में गोली लग गई। सोमवार सुबह पुलिस ने ये कार्रवाई की।

गांव मल्हा माजरा में डकैती के दौरान किसान साहिल की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम के साथ गांव सफियाबाद-मुनीरपुर रोड पर सुबह हुई मुठभेड़ में आरोपी कुबेर उर्फ महिना घायल अवस्था में पकड़ा गया। दिल्ली की जेजे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस जांच में सामने आया था कि इसी आरोपी ने किसान साहिल के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या की थी। गांव मल्हा माजरा में साहिल की हत्या व उनके घर से हुई डकैती की वारदात में पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी कुबेर की तलाश कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कुबेर सोमवार सुबह सफियाबाद-मुनीरपुर रोड पर आने वाला है। जिस पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दी। इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने आरोपी को घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा तो खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो आरोपी कुबेर के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा व बाइक बरामद की है। पुलिस ने मामले में दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ सद्दाम को सबसे पहले पकड़ा था। उसके बाद मूलरूप से गांव नाहरा हॉल डीडीए फ्लैट, नरेला के शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी शफीक को मुठभेड़ में दबोचा था। दोनों के पांव में गोली लगी थी। बाद में सेबू और शोहिल उर्फ बाउंसर पकड़े गए थे। सभी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था। मामले में आरोपी कुबेर पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था। उस पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। सोमवार सुबह उसे दबोचा गया है। आरोपी ने ही साहिल को चाकू मारा था।

बाबा तरसेम सिंह की हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार
बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक यूपी और दो उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचने में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक यूपी और दो उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। बाजपुर के आरोपियों ने शॉर्प शूटरों को राइफल उपलब्ध कराई थी।

रविवार को नानकमत्ता पुलिस थाने में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पत्रकारों को बताया कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में तुलापुर, बिलसंडा, पीलीभीत निवासी परगट सिंह को शनिवार देर रात मेलाघाट रोड, झनकईया, खटीमा से गिरफ्तार किया गया। केशोवाला मोड, बाजपुर निवासी जसपाल सिंह भट्टी को जेल रोड, रामपुर, यूपी से और बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल को रविवार को बाजपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।

एसएसपी ने बताया कि विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि जिस 315 बोर की राइफल से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई, वह जसपाल सिंह भट्टी ने शार्प शूटर सर्बजीत सिंह और अमरजीत सिंह को 17 मार्च को बाजपुर में ही उपलब्ध कराई थी। जसपाल की जिस कार से शॉर्प शूटरों को राइफल उपलब्ध कराई गई थी, वह कार पुलिस ने बरामद कर ली है।

दो और नए नाम सामने आए
एसएसपी ने बताया कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह और कुईया महोलिया, शाहजहांपुर निवासी सतनाम सिंह भी शामिल हैं। सुल्तान सिंह मुख्य हत्यारोपी शूटर अमरजीत सिंह के संपर्क में था। उसने ही अमरजीत को बाबा तरसेम सिंह की हत्या के लिए तैयार किया था। सुल्तान का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुल्तान सिंह पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, सुल्तान सिंह पर यूपी और उत्तराखंड में हत्या, बलवा, जानलेवा हमले समेत विभिन्न अपराधों के 11 केस दर्ज हैं। सुल्तान लंबे समय से शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के संपर्क में था। अमरजीत को हत्याकांड के लिए तैयार करने वाला सुल्तान सिंह ही है।

10 साल पहले अमरजीत के साथ एटीएम चोरी में शामिल था जसपाल
बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचने और शॉर्प शूटरों को राइफल उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस के गिरफ्त में आया बाजपुर निवासी जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिंटू वर्ष 2014 में एटीएम चोरी और पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल जा चुका है। जसपाल पर यूपी और उत्तराखंड में 10 केस दर्ज हैं।

मुख्य आरोपी व शॉर्प शूटर अमरजीत सिंह और बाजपुर निवासी जसपाल सिंह भट्टी फुफेरे भाई हैं। दोनों मूल रूप से सिहोर बिलासपुर, यूपी निवासी हैं। वर्ष 2014 में रुद्रपुर से एटीएम चोरी व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में अमरजीत और जसपाल जेल जा चुके हैं। हत्याकांड में षड्यंत्र रचने के मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी बन्नाखेड़ा, बाजपुर निवासी सुखदेव सिंह गिल और जसपाल भी वर्ष 2011 में थाना बाजपुर से हत्या के मामले में साथ-साथ जेल भी गए थे। जसपाल किच्छा थाने का गैंगस्टर भी रहा है। जसपाल के विरुद्ध उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में हत्या समेत विभिन्न अपराधों के 10 केस दर्ज हैं जबकि दूसरे आरोपी सुखदेव पर उत्तराखंड में दो केस दर्ज हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पकड़े गए तीसरे आरोपी पीलीभीत निवासी परगट सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

नेपाल भागने की फिराक में था परगट सिंह
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपियों सर्बजीत सिंह और अमरजीत सिंह के नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हत्या के षड्यंत्र में शामिल पीलीभीत निवासी परगट सिंह को पुलिस ने शनिवार रात खटीमा के झनकईया स्थित नेपाल बॉर्डर के पास मेलाघाट रोड से गिरफ्तार किया। माना जा रहा है कि परगट सिंह नेपाल भागने की फिराक में था।

पुलिस ने परगट सिंह और जसपाल सिंह को शनिवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को तीसरे षड्यंत्रकारी सुखदेव सिंह गिल की गिरफ्तारी के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार, परगट सिंह के बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल होने की जानकारी एक सप्ताह पहले ही लग गई थी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।

सर्विलॉस, सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि परगट सिंह, बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह और शाहजहांपुर निवासी सतनाम सिंह भी बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश में शामिल हैं। इस पर पुलिस ने शनिवार रात मेलाघाट रोड से परगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि सतनाम और सुल्तान सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के पास अभी परगट सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं है।

मुख्य हत्यारोपियों पर एक-एक लाख रुपये इनाम घोषित
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में षड्यंत्र रचने, हथियार आदि उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य हत्यारोपियों तरनतारन, पंजाब निवासी सर्बजीत सिंह और बिलासपुर, यूपी निवासी अमरजीत सिंह का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उनके विदेश भागने की आशंका व्यक्त की जा रही है। रविवार को दोनों फरार हत्यारोपियों पर घोषित इनाम 50-50 हजार से बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया है।

मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए ठोस सुबूत जुटा रही पुलिस
पुलिस बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के 11 दिन के भीतर षड्यंत्र में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड पर अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पहुंचने जांच की कड़ियों को जोड़ते हुए ठोस सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा जा चुका है। इन सभी पर हत्या का षड्यंत्र रचने, शार्प शूटरों को हथियार व संसाधन उपलब्ध कराने का आरोप है। सभी आरोपियों के विरुद्ध कई केस दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। ठोस सबूत मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नफे सिंह राठी हत्याकांड: भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं के नाम भी आए सामने
बेटे जितेंद्र ने कांग्रेस नेता संदीप, बिजेन्द्र व भाजपा के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा पर साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अब तक 7 लोगों पर नामजद और 5 अज्ञात पर केस दर्ज कर चुकी है। परिवार के बयान पर पूछताछ शुरू की गई है।

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में भाजपा नेताओं के साथ-साथ अब कांग्रेस नेताओं के नाम भी सामने आने लगे हैं। नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने अपने बयान में कांग्रेस नेता संदीप और बिजेंद्र राठी के साथ-साथ भाजपा से जुड़े नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा का नाम भी साजिशकर्ताओं में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही नफे सिंह के परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की गई है। हालांकि बेटे जितेंद्र राठी ने पुलिस सुरक्षा को नाकाफी बताया है।

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार, स्व. मांगेराम के पोते गौरव राठी, राहुल राठी और बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कर्मवीर राठी, मौजूदा अध्यक्ष सरोज राठी के पति रमेश राठी समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

अब इस मामले में नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने कांग्रेस से जुड़ी नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन शीला राठी के पति बिजेंद्र राठी और बेटे संदीप के साथ-साथ नगर परिषद के मौजूदा वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा का नाम भी साजिशकर्ताओं में शामिल किया है। जितेंद्र राठी का कहना है कि यह लोग उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाते थे और साजिश रचते थे।

गैंगस्टरों से विवाद नहीं, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की आशंका
जितेंद्र राठी का कहना है कि उनका किसी भी गैंगस्टर से कोई विवाद नहीं है। नफे सिंह राठी हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम उछालने पर कहा कि उनका न तो किसी गैंग से किसी तरह का कोई झगड़ा है और न ही कोई लेनदेन। हालांकि इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि यह काॅन्ट्रैक्ट किलिंग है। जिन लोगों के नाम एफआईआर में शामिल हैं, उन्हीं में से किसी का कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के साथ कोई पैसे का लेनदेन जरूर हुआ होगा।

कर्मवीर राठी के परिवार से चल रहा था प्राॅपर्टी विवाद
जितेंद्र राठी का कहना है कि उनका भाजपा के नेता एवं बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कर्मवीर राठी, उनके बेटे कमल राठी और नगर परिषद की मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। उन्होंने नफे सिंह राठी के प्लाॅट पर कब्जा किया था। वह हमारे ऊपर प्लाॅट छोड़ने का दबाव बना रहे थे और प्लाॅट नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

पूर्व मंत्री मांगेराम के परिवार पर भी साधा निशाना
जितेंद्र राठी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री मांगेराम के पोते गौरव राठी और बेटे सतीश राठी के साथ-साथ नगर परिषद की मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी ने यूपी में नफे सिंह राठी पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। झूठे मुकदमों के खिलाफ 27 फरवरी मंगलवार को हाईकोर्ट में नफे सिंह को साक्ष्य पेश करने थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या करा दी गई।

नफे सिंह राठी हत्याकांड के आरोपियों का प्रोफाइल

नरेश कौशिक : वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और बहादुरगढ़ से विधायक बने थे। फिलहाल रोहतक लोकसभा क्षेत्र के संयोजक हैं। झज्जर रोड पर स्थित आदर्श नगर में रहते हैं।

कर्मवीर राठी : बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। वर्तमान चेयरपर्सन सरोज राठी के चाचा ससुर जटवाड़ा मोहल्ला से हैं। 2019 में पार्षद का चुनाव हार गए थे।

कमल राठी : इनेलो राज में बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रहे कर्मवीर राठी के पुत्र हैं और नगर परिषद से भाजपा की चेयरपर्सन सरोज राठी के देवर हैं। पिछले दिनों यूपी के मुजफ्फरनगर में दर्ज नफे सिंह राठी के भांजे अजय पर जानलेवा हमले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

रमेश राठी : वर्तमान चेयरपर्सन सरोज राठी के पति हैं। गोधन सेवा समिति के प्रधान हैं। 2019 में पार्षद का चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

सतीश राठी : पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम नंबरदार के पुत्र हैं। काफी समय तक इनेलो पार्टी से जुड़े रहे हैं। 4 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा में शामिल हुए हैं।

गौरव राठी : पूर्व मंत्री मांगेराम नंबरदार के पौत्र हैं और जगदीश नंबरदार के पुत्र हैं। गौरव ने जनवरी में नफे सिंह राठी और अजय पर रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पेशे से वकील हैं।

राहुल राठी : पूर्व मंत्री मांगेराम नंबरदार के पुत्र जगदीश नंबरदार के पुत्र हैं। राहुल राठी, गौरव राठी का भाई है।

पुलिस ने सुलझाई समीर कटारिया हत्याकांड की गुत्थी
समीर कटारिया हत्याकांड में दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। वहीं दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीमें दोनों की तलाश कर रही हैं। गाड़ी लूट की नीयत से समीर कटारिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। समीर घर से अपनी गाड़ी पर दूध लेने निकला था।

पटियाला पुलिस ने समीर कटारिया हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। दो आरोपियों को हथियारों समेत दबोचा है। इनमें से एक आरोपी ने फायरिंग की तो पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करने पड़ी। मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली आरोपी की दायीं टांग पर लगने से वह घायल हो गया।

आरोपी के पास से पुलिस को एक पिस्टल, तीन कारतूस और तीन खोखे मिले हैं। पुलिस के मुताबिक समीर की गाड़ी को लूटने के इरादे से ही हत्या की गई थी। आरोपी की पहचान अभिषेक (20) निवासी जगतपुर मोहल्ला धुरी और दिनेश कुमार (19) उर्प दीनू उर्फ बिल्ला निवासी एसएसटी नगर पटियाला के तौर पर हुई है।

एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 33 साल का समीर कटारिया अपनी महिंदरा गाड़ी से दूध लेने गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के सामने वाली पासी रोड स्थित मार्केट गया था। यहां पर कुछ अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हमला कर समीर की हत्या कर दी थी और उसके गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। बाद में यह गाड़ी वारदात स्थल से करीब डेढ़ किमी दूर मिली थी। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में कुल चार आरोपी शामिल थे। बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है।

दिनेश के दो साथी भी हथियारों समेत काबू

थाना सिविल लाइन के प्रभारी हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि समीर कत्ल केस में पकड़े गए आरोपी दिनेश कुमार के दो साथियों को भी पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया है लेकिन इनकी कत्ल केस में फिलहाल कोई संलिप्तता सामने नहीं आई है। इनकी पहचान साहिल कुमार (20) और योगेश मौर्य (19) निवासी रामपुरा फूल जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। इन दोनों को पटियाला में राजपुरा चुंगी के नजदीक लक्कड़ मंडी से नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं।

संघ प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल फिर खुलेगी ……..
एग्जिट पोल आने के बाद से ही मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। एक तरफ भाजपा कमलनाथ सरकार के गिरने की बात बार-बार बोल रही है, तो वहीं कांग्रेस हर तरह की चुनौती से निपटने को तैयार है। इस बीच प्रदेश सरकार के कानून मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान आया है।

आज उन्होंने भोपाल में कहा कि, प्रदेश सरकार देवास के संघ प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल फिर से खोलेगी। कानून मंत्री ने कहा कि, “जिस तरह भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे की शहादत पर विवादित बयान दिया था और गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।

उससे उनकी विचारधारा का अंदाजा लगाया जा सकता है।” ऐसे में सरकार को ये आशंका है कि वो संघ प्रचारक सुनील जोशी की हत्या में शामिल हो सकती हैं। साध्वी प्रज्ञा इस मामले में पहले आरोपीं थीं औऱ शिवराज सिंह की सरकार के दौरान उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। मगर अब सरकार दोबारा से इस मामले की फाइल खोलेगी और फिर से इसकी जांच होगी।

वहीं कमलनाथ सरकार के अल्पमत में होने और भाजपा नेताओं द्वारा सरकार गिराने की बात पर मंत्री पीसी शर्मा ने साफ कर दिया कि, हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है। उलटे भाजपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में है और लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ये सभी भाजपा विधायक कांग्रेस में आ जाएंगे।

इस बीच प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न तोमर का बयान आया है कि भाजपा कांग्रेस विधायकों को खरीदने के लिए पचास करोड़ का ऑफऱ कर रही है पर कानून मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के विधायक पार्टी के साथ खड़े हैं और किसी भी लालच से वो डिगने वाले नहीं है।