हजारों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 05 Dec 2025 08:54:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हजारों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चक्रवाती तूफान दित्वाह से श्रीलंका में तबाह हुए हजारों घर https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%82%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%b8/647199 Fri, 05 Dec 2025 08:54:34 +0000 https://livehalchal.com/?p=647199 श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वाह से 486 लोगों की मौत हुई और हजारों घर तबाह हो गए और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है। चक्रवाती तूफान के असर से श्रीलंका में बाढ़, भूस्खलन की समस्या अभी भी बनी हुई है। ऐसे में भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। श्रीलंका …]]>

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वाह से 486 लोगों की मौत हुई और हजारों घर तबाह हो गए और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है। चक्रवाती तूफान के असर से श्रीलंका में बाढ़, भूस्खलन की समस्या अभी भी बनी हुई है। ऐसे में भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के आवास और निर्माण मंत्री सुसील रानासिंघे से मुलाकात की। इस मुलाकात में चक्रवाती तूफान से हुई भारी तबाही और पुनर्निमाण कार्यों को लेकर चर्चा की।

भारतीय उच्चायुक्त ने दी मुलाकात की जानकारी
भारतीय उच्चायुक्त ने शुक्रवार को X पर साझा एक पोस्ट में लिखा, उनकी और श्रीलंकाई मंत्री के बीच हुई मुलाकात में दोनों ने चक्रवात दित्वाह के बाद पुनर्निर्माण और पुनर्वास की जरूरतों पर चर्चा की। श्रीलंका के आवास क्षेत्र में भी भारत-श्रीलंका विकास सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। शुक्रवार सुबह श्रीलंका के आपदा प्रबंधन विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 16 नवंबर से खराब मौसम की वजह से आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 486 लोग मारे गए हैं और 341 लोग लापता हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के बाद श्रीलंका में 2,303 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, जबकि 52,489 घरों को नुकसान हुआ है। भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत पहले ही श्रीलंका को मानवीय मदद दे रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर हवाई, समुद्री और जमीनी ऑपरेशन चलाकर प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुंचाई जा रही है।

]]>
फ्रांस में बजट कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf/636024 Fri, 03 Oct 2025 08:42:30 +0000 https://livehalchal.com/?p=636024 अगले साल के बजट में भारी कटौती की योजनाओं के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की ओर से आयोजित हड़ताल में गुरुवार को 85 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने मार्च निकाला। इसमें शिक्षक और स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अन्य शामिल हुए। इसके कारण एफिल टावर बंद करना पड़ा। ये राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू …]]>

अगले साल के बजट में भारी कटौती की योजनाओं के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की ओर से आयोजित हड़ताल में गुरुवार को 85 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने मार्च निकाला। इसमें शिक्षक और स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अन्य शामिल हुए। इसके कारण एफिल टावर बंद करना पड़ा। ये राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू पर दबाव बनाए हुए हैं।

ट्रेड यूनियन नेता सार्वजनिक सेवाओं पर अधिक खर्च, सेवानिवृत्ति की आयु में वृद्धि को वापस लेने और अमीरों पर अधिक कर लगाने की मांग कर रहे हैं। इनमें फ्रांस के सबसे बड़े संघ, सीएफडीटी और कट्टरपंथी सीजीटी के नेता शामिल हैं। सीजीटी की महासचिव सोफी बिनेट ने बताया, ”पिछले बजट प्रस्ताव में श्रमिकों से संबंधित सभी कटौती को हमेशा के लिए खत्म करना होगा।”

बजट में कटौती के चलते घटा था पद
पिछले प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू को 44 अरब यूरो के बजट में कटौती की योजना के चलते संसद ने पद से हटा दिया था। हालांकि, गुरुवार को सड़कों पर उतरने वाले लोगों की संख्या पिछले दिनों हुए प्रदर्शनों की तुलना में कम रहा।

लड़ाई जारी रखनी होगी
नैनटेस में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए डोमिनिक मेनियर ने कहा, ”हमें लड़ाई जारी रखनी होगी, भले ही हममें से ज्यादा लोग न हों। हर बार हमें एक दिन का नुकसान होता है। लेकिन लोकतंत्र आमतौर पर इसी तरह आगे बढ़ता है।” सीजीटी यूनियन ने कहा कि फ्रांस में 240 से अधिक जगहों पर प्रदर्शन होने वाले थे, जिनमें डिजान, मेट्•ा, पोइटियर्स और मोंटपेलियर शामिल हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए 76,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।

]]>
मिलेंगे करोड़ों रुपये गधे बेचेगा पाकिस्तान ,चीन को हजारों में https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%a7/245386 Sat, 15 Jun 2019 05:55:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=245386 आर्थिक किल्लत का सामना कर रहा पाकिस्तान अब गधे बेचकर अपनी कुछ मुश्किलें दूर करेगा. गधों की सबसे बड़ी आबादी के मामले में पाकिस्तान दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है. वहीं चीन दुनिया का ऐसा देश है जहां गधों की आबादी सबसे अधिक है. पाकिस्तान में गधों की आबादी करीब 50 लाख मानी जाती …]]>

आर्थिक किल्लत का सामना कर रहा पाकिस्तान अब गधे बेचकर अपनी कुछ मुश्किलें दूर करेगा. गधों की सबसे बड़ी आबादी के मामले में पाकिस्तान दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है. वहीं चीन दुनिया का ऐसा देश है जहां गधों की आबादी सबसे अधिक है. पाकिस्तान में गधों की आबादी करीब 50 लाख मानी जाती है.

इससे पहले फरवरी में पाकिस्तान की आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए चीन ने करोड़ों रुपये के लोन की पेशकश की थी. अब इसके बदले में पाकिस्तान गधों को चीन भेजेगा. चीन में गधों को काफी खास माना जाता है क्योंकि इनका इस्तेमाल पारंपरिक चीनी दवा बनाने में किया जाता है. गधों की स्किन से तैयार होने वाले जिलेटिन को औषधीय गुणों वाला बताया जाता है. इससे खून और इम्यून सिस्टम बेहतर होता है.

खैबर पख्तूनख्वा के एक अधिकारी ने कहा कि चीनी कंपनियां पाकिस्तान में गधों की फार्मिंग करने के लिए इन्वेस्टमेंट करने की इच्छुक हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी कंपनियां पाकिस्तान में 21 हजार करोड़ रुपये इन्वेस्ट कर सकती है.

देश के निर्यात को बढ़ाने के लिए लाइव स्टॉक डिपार्टमेंट ने कहा है कि देश में पहली बार गधों के खास फार्म शुरू किए जाएंगे. डेरा इस्मायल खान और मनसेहरा में विदेशी साझेदारी में फार्म शुरू किए जा रहे हैं. पहले तीन वर्षों में सरकार करीब 80 हजार गधों का निर्यात करना चाहती है.

]]>
ATM को चकमा देकर निकाले 21 लाख, तरीका जान पुलिस भी रह गई हैरान https://livehalchal.com/atm-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-21-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%a4/44173 Tue, 21 Mar 2017 10:41:03 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=44173 नई दिल्ली: दिल्ली के राजोरी गार्डन में पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है जो एटीएम से एक खास तरीके से पैसे निकालता था खास बात ये होती थी की पैसे एटीएम से तो निकल जाते लेकिन अकाउंट से नहीं निकलते थे. पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स जिसका नाम दिनेश कुमार लाल …]]>

नई दिल्ली: दिल्ली के राजोरी गार्डन में पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है जो एटीएम से एक खास तरीके से पैसे निकालता था खास बात ये होती थी की पैसे एटीएम से तो निकल जाते लेकिन अकाउंट से नहीं निकलते थे. पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स जिसका नाम दिनेश कुमार लाल है जिसने एमबीए की डिग्री हासिल की हुई है और एक प्राइवेट कंपनी में बतौर ऑडिटर के तौर पर काम करता है जिसका काम बैंक एटीएम में कैश जमा कराना था. लेकिन दिनेश ने यूट्यूब पर एटीएम से पैसे निकलने का एक ऐसा शातिर तरीका खोज निकाला जिसको जान कर पुलिस के भी होश उड़ गए और उस नायाब तरीके से उसने बैंक को हजारों में नहीं बल्कि पूरे 21 लाख रुपए का चूना लगा दिया.

बिजली बिल डिफॉल्टर्स में इन 22 विभागों के नाम

यूट्यूब से दिनेश को पता चल गया था कि अगर पैसा निकालते वक़्त एटीएम में लगे सेंसर को धोखा दे दिया जाए तो पैसा तो निकल जाएगा लेकिन वो अकाउंट से नहीं कटेगा. आपको बता दे दिनेश एटीएम से पैसा निकालते वक़्त जैसे ही पैसा निकलता था. ऊपर और नीचे का आखिरी नोट छोड़कर बीच के सारे नोट पकड़ लेता था. और पकड़े हुए नोट को तब तक खींचता नहीं था जब तक टाइम आउट न हो जाए. एक पर्टिकुलर समय तक जब नोट को कोई नहीं निकलता या खींचता है तो एटीएम मशीन पैसा वापिस अंदर खींच लेता है. इसी का फ़ायदा उठाता था दिनेश. और जैसे ही टाइम आउट होता था ये बीच के पकडे नोट बाहर खींच लेता था. ये इस जालसाजी को करने के लिए एक ख़ास गत्ते का भी इस्तेमाल करता था.

दिनेश ने पिछले 8 महीने में 200 से ज्यादा बार ट्रांजेक्शन की और हर बार पैसे निकालकर उसे डिक्लाइन करवा देता था. राजोरी गार्डन के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के बैंक का जब ऑडिट हुआ तब 21 लाख की गड़बड़ी सामने आई. जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी तो सीसीटीवी और बैंक ऑडिट डिटेल्स के जरिये पुलिस दिनेश तक पहुंच गई. पुलिस ने दिनेश के पास से 8 एटीएम कार्ड बरामद कर लिए है . पुलिस को लगता है कि इसने ओर भी कई बैंको को इसी तरह चूना लगाया है.

]]>