सड़क पर सोने गरीबों को 5-स्टार होटल में रखेगी…सरकार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 31 Mar 2020 12:15:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सड़क पर सोने गरीबों को 5-स्टार होटल में रखेगी…सरकार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सड़क पर सोने वाले गरीबों को 5-स्टार होटल में रखेगी…सरकार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%9c%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-5-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be/334016 Tue, 31 Mar 2020 11:51:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=334016 दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट छाया हुआ है. हर देश अपने-अपने तरीके से कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में एक देश ऐसा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा जिसके तहत सड़क पर सोने वाले लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए 5-स्टार होटल में रखा जाएगा. …]]>

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट छाया हुआ है. हर देश अपने-अपने तरीके से कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में एक देश ऐसा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा जिसके तहत सड़क पर सोने वाले लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए 5-स्टार होटल में रखा जाएगा.

ये मामला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ का है. सड़क पर सोने वाले लोगों को करीब 20,000 रुपये प्रति रात के किराए वाले होटल में शिफ्ट किया जाएगा. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की सरकार इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की तैयारी कर रही है.

प्रोजेक्ट के तहत करीब एक महीने तक सड़क पर सोने वाले लोगों को होटल में रखा जाएगा. शुरुआत में 20 बेघर लोगों के पैन पैसिफिक होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी. प्रोजेक्ट को होटल्स विद हार्ट नाम दिया गया है. सरकार ऐसे बेघर लोगों को चुनेगी जो अब तक खुद को आइसोलेट करने में नाकाम रहे हैं. बाद में इस प्रोजेक्ट में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं और मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों को भी शामिल किया जा सकता है. अगर प्रोजेक्ट सफल होता है तो होटल के 120 कमरे इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

नए प्रोजेक्ट की बात तब उठी जब बेघर लोगों को कोरोना से बचाने के लिए बीते हफ्ते एक टास्क फोर्स का गठन किया गया. कम्यूनिटी सर्विस मिनिस्टर सिमोन मैगर्क ने कहा कि इस प्रयास से हम स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले दबाव को कम कर सकते हैं.

 

]]>