स्वीडन – Live Halchal

स्वीडन के वैज्ञानिकों ने खोला शरीर का एक बड़ा राज
क्या आपको लगता है कि आपकी शारीरिक ताकत और एनर्जी हमेशा एक जैसी बनी रहेगी या शायद आप सोचते हैं कि अभी तो आप जवान हैं, बुढ़ापा बहुत दूर है? अगर आपकी उम्र 35 साल के आसपास है, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है।

स्वीडन के वैज्ञानिकों ने करीब 47 साल तक चले एक ऐतिहासिक अध्ययन के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस रिसर्च ने उस सटीक उम्र का पता लगा लिया है जब इंसान का शरीर अपनी क्षमता के ‘चरम’ पर होता है (Cellular Aging) और कब उसमें गिरावट आनी शुरू हो जाती है।

नतीजे थोड़े डराने वाले हो सकते हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि इस गिरावट को रोकने की चाबी आपके ही हाथ में है (Longevity Secrets)। आइए जानते हैं, करोलिंस्का इंस्टीट्यूट की इस रिपोर्ट में आपकी फिटनेस को लेकर क्या बड़े दावे किए गए हैं।

35 की उम्र है सबसे अहम पड़ाव

करोलिंस्का इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए एक 47 साल लंबे अध्ययन से पता चला है कि इंसान की फिटनेस, ताकत और मांसपेशियों की सहनशक्ति 35 साल की उम्र में अपने पीक पर होती है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि 35 साल की उम्र के बाद, चाहे आप कितना भी व्यायाम क्यों न करते हों, शारीरिक क्षमता में गिरावट आनी शुरू हो जाती है। शुरुआत में यह गिरावट धीमी होती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसमें तेजी आने लगती है।

कभी बेकार नहीं जाती एक्सरसाइज

अगर आप यह सोच रहे हैं कि 35 के बाद ताकत कम ही होनी है, तो एक्सरसाइज करने का क्या फायदा? तो रुकिये! रिसर्च में एक बहुत ही पॉजिटिव बात निकलकर सामने आई है।

स्टडी के मुताबिक, एक्सरसाइज हमेशा फायदेमंद होती है। जिन लोगों ने वयस्क होने के बाद फिजिकली एक्टिव रहना शुरू किया, उनकी शारीरिक क्षमता में 5 से 10 प्रतिशत का सुधार देखा गया। इसका मतलब यह है कि एक्सरसाइज शुरू करने के लिए कभी भी देर नहीं होती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इस अध्ययन की लीड राइटर और ‘डिपार्टमेंट ऑफ लेबोरेटरी मेडिसिन’ की लेक्चरर, मारिया वेस्टरस्टाहल का कहना है:

“फिजिकल एक्टिविटी शुरू करने के लिए कभी भी बहुत देर नहीं होती। हमारी स्टडी दिखाती है कि शारीरिक गतिविधि प्रदर्शन में गिरावट को पूरी तरह रोक तो नहीं सकती, लेकिन इसे धीमा जरूर कर सकती है।

अब वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर 35 साल की उम्र में ही हम अपने पीक पर क्यों पहुंचते हैं और एक्सरसाइज गिरावट को पूरी तरह रोकने के बजाय केवल धीमा क्यों करती है।

क्यों खास है यह रिसर्च?
यह जानकारी ‘स्वीडिश फिजिकल एक्टिविटी एंड फिटनेस स्टडी’ (SPAF) से मिली है। यह दुनिया के उन चुनिंदा अध्ययनों में से एक है जिसने लगभग 50 वर्षों तक एक ही समूह के लोगों पर नजर रखी।

इस रिसर्च में 16 से 63 वर्ष की आयु के सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं को रैंडम तरीके से चुना गया था।

इससे पहले, वैज्ञानिक केवल ‘क्रॉस-सेक्शनल’ स्टडी करते थे, लेकिन SPAF ने दशकों तक उन्हीं लोगों की फिटनेस और ताकत को बार-बार मापा। बता दें, यह अध्ययन ‘जर्नल ऑफ कैशेक्सिया, सरकोपेनिया और मसल’ में प्रकाशित हुआ है।

स्वीडन में हुई इतिहास की सबसे भयानक गोलीबारी, आखिर ऐसा कैसे हुआ?
एक बंदूकधारी ने मंगलवार को स्वीडिश शहर ऑरेब्रो में एक वयस्क शिक्षा केंद्र पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। स्वीडन के इतिहास में यह सबसे भयानक गोलीबारी थी जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। स्वीडन के प्रधानमंत्री ने इस गोलीबारी में मारे लोगों के लिए शोक व्यक्त किया और कहा कि यह स्वीडिश इतिहास में सबसे खराब सामूहिक गोलीबारी थी।

हमले में घायल लोगों का इलाज जारी

वहीं, स्वीडिश पुलिस अभी भी यह पता लगा रही है कि यह त्रासदी कैसे हुई। हमले में घायल लोगों का इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस प्रमुख राबर्टो एड फोरेस्ट ने कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी के बारे में और जानकारियां जुटा रहे हैं।

घटना के पीछे हमलावर का मकसद क्या था, पता लगा रही पुलिस

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल (भवन) के अंदर हुई या क्या और भी हमलावर इसमें शामिल थे। पुलिस ने कहा कि माना जा रहा है कि मारे गए लोगों में हमलावर भी शामिल है। इस घटना के पीछे हमलावर का मकसद क्या था, अभी तक पता नहीं चल सका है।

स्वीडिश मीडिया ने हमलावर का नाम 35 वर्षीय बेरोजगार रिकॉर्ड एंडरसन बताया है। पुलिस प्रवक्ता ने संदिग्ध के नाम पर टिप्पणी करने से इन्कार किया है। लेकिन, पुलिस को घटनास्थल से एंडरसन का शव मिला है। वहीं, गोलीबारी में घायल छह लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें चार महिलाएं और दो पुरुष है।

घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है

घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, घायल हुए लोगों की सटीक संख्या की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।इससे पहले प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि यह ‘पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है।’

कैंपस रिसबर्गस्का नाम के इस स्कूल में 20 साल से अधिक उम्र के लोग पढ़ते हैं। ये स्कूल स्टॉकहोम से लगभग 200 किमी (125 मील) पश्चिम में मौजूद है। जिसमें 20 साल से अधिक उम्र के छात्रों को प्राथमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा, प्रवासियों के लिए स्वीडिश भाषा की कक्षाएं, व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं।

एक के बाद एक चलती रहीं गोलियां

वहीं इस वारदात के बाद शिक्षिका लीना वारेनमार्क ने बताया कि उन्होंने लगभग 10 गोलियों की आवाज सुनी। छात्र आंद्रियास सुंडलिंग ने बताया कि उन्होंने तीन गोलियों की आवाज और जोरदार चीखें सुनीं। उन्होंने कहा, हम स्कूल से निकाले जाने का इंतजार कर रहे थे।

स्वीडन में मौजूद ये खूबसूरत जगहें, घूमने के लिए बेस्ट हैं
वैसे तो पूरी दुनिया में घूमने के लिए बहुत सारी जगह मौजूद हैं. पर आज हम आपको पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाने वाले स्वीडन देश के बारे में बताने जा रहे हैं.

ये देश इतना खूबसूरत है कि यहां पर खूबसूरत और अद्भुत नजारे देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं. अगर आपको भी विदेश घूमने का शौक है तो आपके लिए स्वीडन बिल्कुल परफेक्ट है. स्वीडन में मौजूद नॉर्थ लाइट्स फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए बिल्कुल सही जगह है. आप यहां पर फोटोग्राफी का भरपूर मजा ले सकते हैं. स्वीडन का हवाई सफर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में बहुत ही आनंददायक होता है. स्वीडन में मौजूद अविस्को नेशनल पार्क  इतना खूबसूरत है कि आप इसे देखकर हैरान रह जाएंगे. इस पार्क में एक बहुत ही खूबसूरत झील है जिसे देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं. सर्दियों के मौसम में इस झील में बर्फ जम जाती है.

जिससे इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. आप स्वीडन में एम्यूज़मेंट पार्क, रोमांचक राइड,  मध्य गोटेबर्ग में लिजबर्ग का मजा ले सकते हैं.  यहां पर मौजूद एम्यूजमेंट पार्क यहां का मुख्य आकर्षण है. स्वीडन शहर को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन से जोड़ने वाला ब्रिज टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस ब्रिज की खासियत है कि यह पुल नीचे से सुरंग और ऊपर से ब्रिज है. आप यहां पर जाकर खूबसूरत सनराइज का मजा ले सकते हैं. स्वीडन में मौजूद  चुरुना एक बहुत ही खूबसूरत जगह है.  अगर आप स्वीडन जा रहे हैं तो यहां जाना ना भूलें. यहां पर आप चर्च, हॉल ट्रेवल,  आइस होटल जैसी जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं.