स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 27 Apr 2017 09:19:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बड़ी ख़बर: तंबाकू उत्पादों पर बैन लगाने जा रही सरकार https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a8/50078 Thu, 27 Apr 2017 09:19:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=50078 नागपुर। तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध की वकालत करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने कहा कि इस तरह का जहर लोगों को नहीं बेचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पाद पर प्रतिबंध के किसी प्रयास के खिलाफ विरोध और प्रदर्शन होगा। मगर, जनता, राज्य और केंद्र सरकार को ऐसे हानिकारक उत्पादों पर …]]>

नागपुर। तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध की वकालत करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने कहा कि इस तरह का जहर लोगों को नहीं बेचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पाद पर प्रतिबंध के किसी प्रयास के खिलाफ विरोध और प्रदर्शन होगा। मगर, जनता, राज्य और केंद्र सरकार को ऐसे हानिकारक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में काम करने की जरूरत है।तंबाकू उत्पादों पर बैन

तंबाकू उत्पादों पर बैन लगाएगी महाराष्ट्र सरकार

उन्होंने कहा कि हम मुंबई और महाराष्ट्र में तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लोगों के बीच मुंह में होने वाला कैंसर पहले स्थान पर है, इसके बाद स्तन कैंसर का स्थान है। उन्होंने कहा कि हम ‘कैंसर योद्धा’ की अवधारणा पर काम कर रहे हैं। इसके तहत सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख और स्तन कैंसरों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

भारत की स्थिति

तंबाकू उत्पादन में भारत का तीसरा स्थान है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुनियाभर में हर साल 82 हजार से लेकर 99 हजार बच्चे और वयस्क रोजाना तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। तंबाकू के कारण हर साल दुनियाभर में करीब 60 लाख लोगों की मौत होती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक 20वीं सदी में करीब 10 करोड़ लोगों की तंबाकू के कारण मौतें हुईं थीं। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी यदि मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है, तो 21वीं सदी में यह आंकड़ा एक अरब तक पहुंच जाएगा। रिपोर्ट में यह अनुमान भी लगाया गया था कि 2010 के शुरुआत तक भारत में स्मोकिंग के कारण होने वाली मौतों की संख्या करीब 10 लाख तक हो सकती है।

]]>