स्वास्थ्य मंत्रालय : देश में पिछले 24 घंटे में 17130 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी – Live Halchal

स्वास्थ्य मंत्रालय : देश में पिछले 24 घंटे में 17130 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14,256 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। शुक्रवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कल संक्रमण के 13,788 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,256 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,39,684 हो गई है। वहीं, इस दौरान 152 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,184 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 10,300,838 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17,130 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,85,662 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा अब तक देश में 13,90,592 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। वहीं आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार, 22 जनवरी तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 19,09,85,119 है। इसमें से 8,37,095 नमूनों का शुक्रवार को परीक्षण किया गया था।