स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरुरी है VITAMIN K… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 03 Mar 2019 10:34:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरुरी है VITAMIN K… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरुरी है VITAMIN K… https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a6-%e0%a4%9c%e0%a4%b0/212328 Sun, 03 Mar 2019 10:34:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=212328 सेहत के लिए सब्जियां खाना बहुत लाभदायक होता है. लेकिन बच्चों को अक्सर ही सब्जी पसंद नहीं आती बल्कि वो बाहर की चीज़ों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. लेकिन हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के नाम जिन्हें खाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है. शरीर के …]]>

सेहत के लिए सब्जियां खाना बहुत लाभदायक होता है. लेकिन बच्चों को अक्सर ही सब्जी पसंद नहीं आती बल्कि वो बाहर की चीज़ों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. लेकिन हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के नाम जिन्हें खाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है. शरीर के विकास और इसे सेहतमंद बनाए रखने में विटामिन का बड़ा योगदान होता हैं. जिसमें विटामिन K भी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं. इसी के बारे में हम बताने जा रहे हैं कि कौनसी सब्जियां हैं जिनमे आपको विटामिक K मिलता है.

* पत्ता गोभी
पत्ता गोभी विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के का बेहतरीन स्रोत है. इसके अलावा इसमें फाइबर भी भरपूर पाया जाता है. एक कप पत्ता गोभी में 53.2 माइक्रोग्राम विटामिन के होता है. पत्ता गोभी के अलावा फूल गोभी में भी विटामिन के की मात्रा होती है इसलिए इसका सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है.

* ब्रोकली
ब्रोकली विटामिन के का बेहतरीन स्रोत है. ब्रोकली में कई फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. एक कप में लगभग 220 माइक्रोग्राम विटामिन ‘के’ होता है. इसके अलावा इसमें लोहा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है.

* पालक
पालक में आयरन और विटामिन के भरपूर पाया जाता है. इसीलिए एनीमिया को दूर करने के लिए पालक सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है. इसके अलावा पालक को विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का स्रोत माना जाता है. पालक में विटामिन के बहुत ज्यादा पाया जाता है इसलिए इसका सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है. इसके एक कप में लगभग 1027 माइक्रोग्राम पोषक तत्व होते हैं.

]]>