स्लो मेटाबॉलिज्म – Live Halchal

वजन कम न होने की भी वजह बन सकता है स्लो मेटाबॉलिज्म
मेटाबॉलिज्म एक बेहद जरूरी केमिकल प्रोसेस है जो खाने के जरिए हमारी बॉडी को एनर्जी देता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने की वजह से व्यक्ति का वजन आसानी से बढ़ जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे टिप्स (Tips to Boost Metabolism) बताने वाले हैं जिनसे मेटाबॉलिज्म एक्टिव बनाने में मदद मिलती है। आइए जानें उन टिप्स के बारे में।

मेटाबॉलिज्म एक बायोकेमिकल प्रक्रिया है, जो खाने और पीने की चीजों को ऊर्जा में बदलता है। ये शरीर के अंदर होने वाली एक केमिकल रिएक्शन है, जो सेल्स को एनर्जी देता है, जिससे वे रिपेयर होते हैं और उन्हें बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के शरीर में मेटाबॉलिज्म की गति ये निर्धारित करती है कि शरीर कितनी तेजी से कैलोरी बर्न करता है और कितनी तेजी से वजन घटाता या बढ़ता है।

मेटाबॉलिज्म का ठीक तरह से एक्टिव होना उसके बेहतर स्वास्थ्य का परिणाम होता है। वही जिनका मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है, उनका खाना धीरे-धीरे पचता है और वजन भी आसानी से बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के तरीकों के बारे में।

कैसे बनाएं मेटाबॉलिज्म को तेज?

नियमित व्यायाम- एरोबिक एक्सरसाइज जैसे दौड़ना और तैरना मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाते हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी काफी जरूरी है, क्योंकि मांसपेशियों का निर्माण कैलोरी बर्न करने की रेट को बढ़ाता है।

प्रोटीन से भरपूर डाइट खाएं- प्रोटीन से भरपूर भोजन जैसे चिकन, मछली, और दाल मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखते हैं। प्रोटीन को पचाने में ज्यादा एनर्जी लगती है, जिससे कैलोरी बर्न होती है।

पानी पिएं- भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया में सुधार होता है।

छोटे-छोटे पोर्शन में खाना- दिनभर में छोटे-छोटे पोर्शन में खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो नहीं होता। इससे खून में शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है और शरीर को लगातार एनर्जी मिलती है।

पर्याप्त नींद- पर्याप्त नींद लेना मेटाबॉलिज्म को संतुलित करता है और हार्मोनल असंतुलन होने से बचाता है, जो वजन बढ़ाने और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

मसालेदार खाना- हरी मिर्च और काली मिर्च जैसे मसाले शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट भी तेजी से बर्न होता है।

ग्रीन टी- ग्रीन टी में कैटेचिन और कैफीन होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करते हैं और फैट को बर्न करते हैं।

एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन शेक- व्यायाम के बाद प्रोटीन शेक पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और मांसपेशियों की मरम्मत होती है।

फाइबर से भरपूर खाना- साबुत अनाज, फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं और मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाते हैं।