स्लोवाकिया के प्रेस्सोव शहर में एक 12 मंजिला अपार्टमेंट में गैस विस्फोट में 5 की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 07 Dec 2019 07:35:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg स्लोवाकिया के प्रेस्सोव शहर में एक 12 मंजिला अपार्टमेंट में गैस विस्फोट में 5 की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 स्लोवाकिया के प्रेस्सोव शहर में एक 12 मंजिला अपार्टमेंट में गैस विस्फोट में 5 की मौत, 40 लोग हुए घायल https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b5/292883 Sat, 07 Dec 2019 07:35:58 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=292883 पूर्वी स्लोवाकिया के प्रेस्सोव शहर में एक 12 मंजिला अपार्टमेंट में शुक्रवार को गैस विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पीटर पेलेग्रिनी ने दुर्घटना स्थल पर कहा कि इस हादसे में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन मरने …]]>

पूर्वी स्लोवाकिया के प्रेस्सोव शहर में एक 12 मंजिला अपार्टमेंट में शुक्रवार को गैस विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पीटर पेलेग्रिनी ने दुर्घटना स्थल पर कहा कि इस हादसे में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन मरने वालों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। घायलों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।स्लोवाकिया ds स्वास्थ्य मंत्री एंड्रिया कलावस्‍का ने कहा कि घायलों में से कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। दमकलकर्मियों ने बताया कि इमारत में पहले तेजी से विस्‍फोट हुआ। इस विस्फोट के कुछ ही देर बाद आग लग गई। बहुत जल्‍द ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने ऊंची इमारत की शीर्ष चार या पांच मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग की लपटों से इमारत क्षतिग्रस्‍त हो गई है। इससे उसके गिरने का खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है।

उनका कहना है कि कुछ लोग अभी अंदर फंसे हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि यह बता पाना मुश्किल है कि कितने लोग अभी अंदर हो सकते हैं। धुएं के कारण राहत व बचाव कार्य में दिक्‍कत हो रही है। स्‍थानीय प्रशासन ने पूरी इमारत को खाली करा लिया है।  सभी को एक स्‍कूल में शिफ्ट किया गया है।

]]>