स्लीवलेस पहनने के शौक़ीन हैं तो – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 May 2019 08:58:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg स्लीवलेस पहनने के शौक़ीन हैं तो – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इन बातों पर जरूर दें ध्यान, स्लीवलेस पहनने के शौक़ीन हैं तो https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8/235461 Tue, 21 May 2019 08:58:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=235461 आजकल सभी को स्लीव लेस पहने का शौक सभी को हो रहा है. ऐसे में धूप के तेज प्रभाव के कारण त्वचा पर टैन या पैचेस पड़ जाते हैं, जिसके कारण यह देखने में स्लीवलेस ड्रेस पहनने में सुंदर नहीं लगते हैं. लेकिन इससे बचने के लिए आपको कुछ टिप्स जरूर अपनाने चाहिए जिसके बारे …]]>

आजकल सभी को स्लीव लेस पहने का शौक सभी को हो रहा है. ऐसे में धूप के तेज प्रभाव के कारण त्वचा पर टैन या पैचेस पड़ जाते हैं, जिसके कारण यह देखने में स्लीवलेस ड्रेस पहनने में सुंदर नहीं लगते हैं. लेकिन इससे बचने के लिए आपको कुछ टिप्स जरूर अपनाने चाहिए जिसके बारे में हम बताने जा रहे हैं. आज हम इसी के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी अपना सकते हैं.

सूरज की घातक किरणों से सुरक्षा : सूरज की घातक यूवीए और यूवीबी किरणें त्वचा को बदरंग और बेजान कर देती हैं. यूवीए किरणों से त्वचा में दाग धब्बे और झुर्रियाँ भी आ जाती हैं, वहीं यूवीबी किरणें त्वचा को बदरंग कर देती हैं. इसलिए सूरज की किरणों से त्वचा की सुरक्षा के लिए धूप में निकलने से पहले बाहों पर हमेशा एसपीएफ 30 एवं पीए ++ वाला बोर्ड स्पेक्ट्रम संस्क्रीन लगाना चाहिए. धूप में रहने के दौरान हर चार घंटे में त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए.

धूप में बाहों को अच्छी तरह ढंककर निकलें : ज्यादा समय तक धूप में रहने से बांहों में झाइयां पड़ जाती हैं और रंग काला पड़ने लगता है. यदि आप धूप में निकलते वक्त खुली बाहों वाली पोशाक के बदले पूरी बांह की पोशाक पहनने का विकल्प चुनती हैं, तो पाएंगी कि इससे आपकी बाहें नर्म और कोमल बनी रहती हैं. गर्मी के मौसम में सूती कपड़े और हल्के रंग के पोशाक पहनना ज्यादा सही रहता है.

घरेलू उपाय : बाहों पर गहरे दाग धब्बों को हटाने के लिए घरेलू उबटन कारगर साबित हो सकते हैं. उबटन लगाने से त्वचा की ऊपरी बेजार और रूखी परत हट जाती है और त्वचा कोमल और चमकदार बनती है. उबटन बनाने के लिए छाछ और बेसन का पतला पेस्ट बनाकर बाहों पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए पानी से धो डालें. ऐसा सप्ताह में एक से दो बार करें.

]]>