स्पैम कॉल – Live Halchal

टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम; स्पैम कॉल से भी छुटकारा
1 अक्टूबर से टेलीकॉम कंपनियों के लिए ट्राई के सख्त नियम लागू हो रहे हैं। नए नियम प्रभावी होने से निजी कंपनियों की मनमानी पर काफी तक रोक लगेगी। ट्राई ने कंपनियों को ग्राहकों की सहुलियत के हिसाब से अपनी पॉलिसी बनाने और उनमें बदलाव करने के लिए कहा है। आज से स्पैम कॉल से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

रिलायंस जियो, एयरेटल और VI समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए आज 1 अक्टूबर से नए नियम लागू हो रहे हैं। इन नियमों के प्रभावी होने के बाद ग्राहकों को पहले की तुलना में बेहतर सर्विस मिलेगी। साथ में कॉल ड्रॉप (Call Drop) और अनचाही कॉल्स (Unwanted Calls) से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आज टेलीकॉम से जुड़े कौन-से नियम लागू हो रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

कंपनियों पर लगेगा जुर्माना?
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों से सर्विस बेहतर करने के लिए कहा है। ट्राई लगभग 10 साल बाद क्वालिटी ऑफ सर्विस नियमों में बदलाव कर रहा है। इन नियमों में बदलाव के चलते आम ग्राहकों को काफी तक सहुलियत मिलेगी। अगर किसी इलाके में 24 घंटे से ज्यादा सर्विस बाधित रहती है तो उस पर इसके लिए जुर्माना लगाया जा सकता है।

आपके इलाके में कौन-सी सर्विस
अब तक अपने इलाके में नेटवर्क की उपलब्धता पता करने में खूब मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि अब सभी टेलीकॉम कंपनी को अपनी वेबसाइट पर बताना होगा कि वह किस इलाके में कौन-सी सर्विस दे रही है। जानकारी उपलब्ध होने से ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब अपने लिए बेहतर सर्विस चुन पाएंगे।

स्पैम कॉल पर नकेल
आज 1 अक्टूबर से स्पैम कॉल पर भी लगाम लग जाएगी। ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों से कहा कि वह ग्राहकों की सहुलियत के हिसाब से अपनी सर्विस पॉलिसी में बदलाव करें। ट्राई ने कंपनियों से साफ कहा कि उन्हें कॉल ड्रॉप और अनचाही कॉल पर रोक लगाने के लिए ग्राहकों के हित में कुछ नई सुविधा शुरू कर चाहिए। साथ ही नए नियमों के मुताबिक अगर कोई कंपनी नियम नहीं मानती है और स्पैम कॉल करती है तो उस पर एक्शन भी लिया जा सकता है।

सावधान! आधे से अधिक भारतीयों को रोज आती है 3 स्पैम कॉल
हमें आए दिन कुछ अनजान नंबरों से कॉल आती है, जिसे हम अनदेखा कर देते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि ये कॉल स्पैम हो सकते हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में पता चला है कि पिछले वर्ष 65% से अधिक भारतीयों को रोज तीन या अधिक स्पैम कॉल आती है।

डीएनडी सूची के बावजूद 90% मोबाइल कस्टमर्स अभी भी अनचाहे कॉल आते हैं। आपको बताते चले कि ये स्पैम कॉल खासकर वित्तीय सेवाएं और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े हुए होते हैं। नई रिपोर्ट में बताया गया कि पिधले 12 महीनों में 60% से अधिक भारतीयों को हर दिन औसतन तीन या अधिक ‘अनचाहे’ या स्पैम कॉल आते हैं। आइये इसके बारें में जानते हैं।

रिपोर्ट में मिली जानकारी
लोकलसर्किल्स की नई रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। इस एजेंसी ने एक सर्वे किया, जिसमें 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया। ये लोग भारत के 378 जिलों में के नागरिक थे।
सर्वे में पता चला कि 30% उत्तरदाताओं को रोज एक से दो स्पैम कॉल आती हैं। वहीं 36% ने कहा कि उन्हें रोज लगभग तीन से पांच स्पैम कॉल मिलती हैं।
इससे यह भी निष्कर्ष निकाला गया कि 21% उत्तरदाताओं को छह से 10 स्पैम कॉल आते हैं। वहीं 3% को 10 से अधिक अनचाही कॉल प्राप्त होती हैं। वही 6% लोग ऐसे भी थे, जिन्हें ऐसा कोई फोन कॉल नहीं आता है।

स्पैम कॉल में आई कमी
रिपोर्ट में यह भी जानकारी सामने आई कि सर्वे में शामिल मोबाइल कस्टमर्स ने फरवरी 2023 में हर दिन औसतन तीन या अधिक स्पैम कॉल मिलने का प्रतिशत पिछले 12 महीनों में घटकर 60% हो गया है।
कंपनी का कहना है कि ये बदलाव ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के निर्देशों के तहत हुआ है।
आपको बताते चले कि डू-नॉट-डिस्टर्ब (डीएनडी) सूची में रजिस्टर्ड होने के बावजूद, 90% यूजर्स ने बताया कि उन्हें अभी भी अनचाहे, परेशान करने वाली, बिक्री/प्रचार संबंधी फोन कॉल आते हैं।
इस बीच 5% प्रतिभागियों ने कहा किडीएनडी सूची अभी भी उपभोक्ताओं के लिए काम नहीं कर रही है।

वित्तीय सेवाओं और रियल एस्टेट से आते हैं स्पैम कॉल
रिपोर्ट में बताया गया कि 76% उत्तरदाताओं को सबसे अधिक संख्या में स्पैम फोन कॉल वित्तीय सेवाओं और रियल एस्टेट क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं।
वहीं 48% लोगों ने कहा कि उन्हें अधिकांश स्पैम फोन कॉल उन मोबाइल नंबरों से आते हैं जो व्यक्तियों (व्यक्तिगत नंबर) से संबंधित लगते हैं।
इसके अलावा 36% मोबाइल कस्टमर्स का कहना था कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आते हैं, जो कंपनियों/ब्रांडों से संबंधित प्रतीत होते हैं।