स्पेसक्राफ्ट – Live Halchal

अमेरिका : लैंड होते ही टूट गई स्पेसक्राफ्ट की ‘टांग’
अमेरिका के इस यान की चांद पर लैंडिंग भारत के चंद्रयान-3 की तरह नहीं हुई और उतरते ही इस अमेरिकी अंतरिक्ष यान का एक पैर टूट गया और यह पलट गया। अमेरिका की प्राइवेट कंपनी इन्टुएटिव मशीन्स के इस ओडीसियस नामक स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतरने के लिए एक सप्ताह पहले लॉन्च किया गया था जिससे कई जरूरी जानकारी जुटाने का लक्ष्य था।

अमेरिका का एक अंतरिक्ष विमान चांद की सतह पर एक सप्ताह तक टहलने के बाद लंबी नींद सो गया है। अमेरिका की प्राइवेट कंपनी इन्टुएटिव मशीन्स के इस ओडीसियस नामक स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतरने के लिए एक सप्ताह पहले लॉन्च किया गया था।

यान का एक पैर टूट गया

चांद पर इस यान की लैंडिंग भारत के चंद्रयान-3 की तरह नहीं हुई और उतरते ही इस अमेरिकी अंतरिक्ष यान का एक पैर टूट गया और यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पलट गया।

सौर ऊर्जा और संचार से वंचित होने के बाद भी कंपनी ने कई इसे खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

अंत में कंपनी ने ओडीसियस से एक आखिरी तस्वीर प्राप्त की और उसके कंप्यूटर और बिजली प्रणालियों को स्टैंडबाय पर रख दिया।

कंपनी ने एक्स पर लिखा- शुभ रात्रि, ओडी

अब लैंडर अगले दो से तीन सप्ताह में जाग सकता है, अगर यह काम करने लायक रहता है। इन्टुएटिव मशीन्स के प्रवक्ता जोश मार्शल ने कहा कि इन अंतिम चरणों ने लैंडर की बैटरी खत्म कर दी और ओडीसियस को “लंबी नींद में सुला दिया।”

कंपनी ने एक्स पर इसके बाद लिखा शुभ रात्रि, ओडी। हमें आपसे फिर से मिलने की उम्मीद है। बता दें कि चांद पर लैंड करने से पहले ली गई तस्वीर में चंद्रमा की उभरी हुई सतह पर लैंडर के निचले हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें एक छोटी अर्धचंद्राकार पृथ्वी और पृष्ठभूमि में एक छोटा सूरज है। मूल रूप से लैंडर का चंद्रमा पर लगभग एक सप्ताह तक रहने का इरादा था।

बता दें कि 22 फरवरी को ओडीसियस के चंद्रमा पर उतरने के बाद ह्यूस्टन स्थित इंट्यूएटिव मशीन्स बिना दुर्घटनाग्रस्त हुए चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहली निजी कंपनी बन गई। 1960 के दशक के बाद से केवल पांच देशों ने यह उपलब्धि हासिल की है, जिसमें जापान भी शामिल है, जिसने पिछले महीने लैंडिंग की थी।

भारत और पाकिस्तान अब भिड़ेंगे स्पेस में, 2022 में भेजेंगे अपने-अपने स्पेसक्राफ्ट
भारत के साथ मुकाबला करते हुए पाकिस्तान भी स्पेस में मानव यान भेजने जा रहा है. इसकी तैयारी लगभग हो चुकी है. यह अलग बात है कि पाकिस्तान इस मामले में खुद के पैरों पर खड़ा नहीं है और चीन की मदद से यान भेजने जा रहा है. जबकि भारतकी तैयारियां अपनी हैं और काफी दिनों से इसमें लगा है. रूस के साथ साझेदारी की बात चल रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

साल 2022 में पाकिस्तान अपने मिशन में कामयाब हो जाता है, तो स्पेस में भी भारत के साथ उसकी प्रतिस्पर्धाएं देखी जाएंगी. जैसा कि गुरुवार को पाकिस्तानी सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ऐलान किया, अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो 2022 में पाकिस्तान भी स्पेस में अपना झंडा लहराएगा. इस दिशा में काम करते हुए चीन और पाकिस्तान स्पेस एंड अपर एटमॉसफेयर रिसर्च कमिशन (एसयूपीएआरसीओ) के बीच एक करार पर दस्तखत भी हो चुका है. पाकिस्तान की ओर से यह कोई पहला स्पेस मिशन होगा.

पाकिस्तान हालांकि इस साल जुलाई में अपने दो सैटेलाइट स्पेस में भेजे हैं. इसमें पहला है पाकिस्तान रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट-1 (पीआरएसएस-1) और दूसरे का नाम पाकिस्तान टेक्नोलॉजी इवैल्यूएशन सैटेलाइट-1ए (पीएके टीईएस-1ए) है. इन दोनों की लॉन्चिंग चाइनिज लॉन्ग मार्च 2सी व्हीकल से की गई थी.

भारत की तैयारी

पाकिस्तान से काफी पहले भारत इस तैयारी में जुटा है कि साल 2022 तक वह स्पेस में कोई इंसान भेजे. भारत की ओर से कई मानव रहित सैटेलाइट स्पेस में भेजे गए हैं लेकिन अगली तैयारी किसी मानवयुक्त यान को भेजने की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधिकारिक घोषणा लाल किले की प्राचीर से कर चुके हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर दिए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत 2022 में जब अपने 75वें आजादी दिवस में प्रवेश करेगा, तो उसकी पूरी तैयारी होगी स्पेस में किसी भारतीय व्यक्ति को भेजने की. इसकी तैयारियां भी चल रही हैं. प्रधानमंत्री की ख्वाइश है कि भारतीय युवा 75वें स्वतंत्रता दिवस पर स्पेस में तिरंगा लहराएं.

भारत का गगनयान

भारत से भेजे जाने वाले यान को प्रधानमंत्री मोदी ने गगनयान नाम दिया है. देश की स्पेस एजेंसी इसरो काफी पहले इसकी तैयारी में है. ‘ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम (एचएसपी)’ के तहत इसका निर्माण चल रहा है. यान में कितने लोग जाएंगे अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन तीन लोगों के भेजने की तैयारी है. पहले तो इन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, फिर ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग से पहले इन लोगों को चुनने में साल भर का वक्त लग सकता है. इसके अलावा चयनित लोगों का हर तरह का टेस्ट किया जाएगा जिसमें मानसिक और शारीरिक जांच अहम हैं. स्पेस में कोई घटना हो तो उससे निपटने के लिए हल्की-फुल्की फर्स्ट एड लेने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी.

स्पेस में भी महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान ने 2022 को भले लॉन्चिंग की डेटलाइन तय की हो लेकिन चीन इनसे काफी पहले अपना यान भेज चुका है. साल 2003 में चीन अपना मानवयुक्त यान भेजकर उन तीन देशों में शामिल हो गया जो स्पेस मिशन में कामयाब रहे हैं. चीन से पहले रूस और अमेरिका भी अपने यान भेज चुके हैं.

अब जब भारत इंसानी स्पेस मिशन वाला चौथा देश बनने जा रहा है, तो पाकिस्तान ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. पाकिस्तान और चीन में काफी गहरे रणनीतिक रिश्ते हैं. चीन उसका सबसे बड़ा डिफेंस सप्लायर भी है. इसलिए पाकिस्तान के स्पेस मिशन में वह पूरा दम लगा रहा है.