स्टॉक मार्केट – Live Halchal

2025 में कैसा रहेगा स्टॉक मार्केट का रुख, बाजार के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
साल 2024 अपने अंत पर आ गया है और जल्द ही वर्ष 2025 का आगाज होगा। वर्ष 2024 की बात करें तो इस साल शेयर बाजार ने रिकॉर्ड बनाएं हैं, हालांकि, बाजार में भारी गिरावट आई। इस गिरावट से निवेशकों को लाखों करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ है। अब निवेशकों की नजर अगले साल यानी वर्ष 2025 पर बनी हुई है।

हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि 2025 में शेयर बाजार के कारोबार को लेकर क्या संकेत मिल रहे हैं।

साल 2024 में कैसा रहा कारोबार

कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में भारी गिरावट आई थी। इस साल शेयर बाजार ने इस गिरावट को रिकवर कर लिया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बेंचमार्क निफ्टी 2020 के निचले स्तर से तीन गुना ज्यादा उछल गया है। इस साल हुए लोक सभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले स्टॉक मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ रैली दिखी, लेकिन नतीजे आने के बाद बाजार में भारी बिकवाली आ गई।

भारत के स्टॉक मार्केट के वैल्यूएशन की बात करें तो वह लॉन्ग टर्म हिस्टॉरिकल एवरेज से ज्यादा है। 2024 के अंत में शेयर बाजार में बहुत अनिश्चितता देखने को मिल रही है। विदेशी निवेशकों द्वारा जारी आउटफ्लो के कारण बाजार निचले स्तर को छू गया। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इस अनिश्चितता के कारण 2025 में शेयर बाजार के सामने कई चुनौतियां भी खड़ी होंगी।

शेयर बाजार के लिए क्या रहेंगी चुनौती?

भू-राजनीतिक चिंता का असर वैश्विक बाजार पर देखने को मिलता है। वर्ष 2024 में भी यूक्रेन-रूस युद्ध और इजरायल-ईरान के बीच चल रहे विवाद के कारण निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अमेरिकी बाजार की चाल और राजनीति का असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद इंडियन स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई। डॉलर और रुपये के एक्सचेंज में रुपये की वैल्यू कम हो गई।

अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें तो इस बाजार का पूंजीकरण सही है। एसएंडपी 500 अपने ट्रेलिंग अर्निंग से लगभग 28 गुना की उछाल पर है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर घोषणा किया है। इस घोषणा के बाद विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में निकासी शुरू किया, जिसके कारण स्टॉक मार्केट अपने निचले स्तर से भी गिर गया।

2025 में ये रहेंगी मुख्य चुनौतियां

ट्रंप को मात दे सकती है इकोनॉमी

वर्ष 2025 में ग्लोबल इकोनॉमी और मार्केट में उतार-चढ़ाव का प्रमुख फैक्टर ट्रंप हो सकता है। माना जा रहा है कि ट्रंप कई कठोर फैसले लेंगे। इन फैसलों का असर शेयर बाजार पर सीधा पड़ेगा। हालांकि, ट्रंप ऐसा कोई फैसला नहीं लेंगे जो इकोनॉमी के लिहाज से तर्कसंगत या सही न हो।

ट्रंप ने चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर 60 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। अमेरिका में चीन में बने सामान का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है और 30 प्रतिशत टैरिफ लगाने से भी इन वस्तुओं के दाम बहुत अधिक बढ़ जाएंगे। इससे फेड रिजर्व की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी जो अमेरिका की इकोनॉमी में महंगाई कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इंटरेस्ट रेट में कटौती के साइकिल को रोकने, जिसे शुरू करने में फेड को सफलता मिली है, का दुनियाभर की इकोनॉमी पर सामान्य रूप से और अमेरिकी की इकोनॉमी पर खास तौर पर बुरा असर देखने को मिलेगा।

डॉ. वी के विजयकुमार, मुख्य निवेश रणनीतिकार (चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट), जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज

डॉलर का मजबूत होना

अमेरिकी चुनावों के बाद डॉलर मजबूत हुआ है। अगर अमेरिका में कॉरपोरेट टैक्स 15 फीसदी हो जाता है तो इससे कंपनियों की कमाई बढ़ जाएगी। इसका लाभ अमेरिकी बाजार में दिखेगा क्योंकि अधिक पूंजी का निवेश होगा। इसके अलावा डॉलर और मजबूत होगा।2025 में डॉलर और मजबूत होता है तो यह उभरते बाजारों के लिए चुनौती बनेगा। हालांकि, डॉलर ज्यादा समय तक मजबूत नहीं रहेगा क्योंकि अमेरिकी निर्यात (एक्सपोर्ट) को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप कमजोर डॉलर चाहते हैं।

ग्रोथ की रफ्तार में कमी

भारत की सबसे बड़ी चिंता इकोनॉमिक ग्रोथ की सुस्त रफ्तार है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी 5.4 फीसदी रही। अब सवाल आता है कि यह नरमी केवल एक तिमाही के लिए था या फिर स्लोडाउन स्ट्रक्चरल है। अगर स्लोडाउन स्ट्रक्चरल है तो इसका असर शेयर बाजार पर नेगेटिव पड़ेगा। उम्मीद है कि फिस्कल और मौद्रिक प्रोत्साहन (मॉनेटरी स्टिमुलस) के कारण तीसरी और चौथी तिमाही में भारत की इकोनॉमी ग्रोथ में तेजी आएगी।

भारत की ग्रोथ स्टोरी होगी शानदार

लॉन्ग टर्म में देखें तो भारत की जीडीपी ग्रोथ काफी बेहतर नजर आ रही हैं। डॉ. वी के विजयकुमार, मुख्य निवेश रणनीतिकार (चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट), जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार भारत की स्थिर राजनीतिक प्रणाली, डेमोग्राफिक डिविडेंड, समाज के उद्यमशील होने, डिजिटल क्षेत्र में लीडरशिप और तेजी से बढ़ते स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के दम पर आने वाले कई वर्षों तक भारत में तेज आर्थिक वृद्धि बनी रहने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय इकोनॉमी और मार्केट लचीला बना रहेगा।

स्टॉक मार्केट में तेजी के बाद 6 कंपनियों का चढ़ गया एम-कैप
शेयर बाजार (Share Market) का पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रहा। बाजार में जारी उतार-चढ़ाव का असर कंपनियों के एम-कैप पर पड़ा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बाजार की टॉप-10 कंपनियों में से 6 फर्म का संयुक्त मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Capitalisation-MCap) 1,07,366.05 करोड़ रुपये रहा। इस हफ्ते एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के एम-कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

1 नवंबर 2024 को दीवाली (Diwali 2024) के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में एक घंटे का स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) हुआ था। इस एक घंटे की स्पेशल ट्रेडिंग (Special Trading Session) में शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार रहा।

इन कंपनियों के एम-कैप में आई तेजी

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 36,100.09 करोड़ रुपये बढ़कर 7,32,755.93 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 25,775.58 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,10,686.85 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का एम-कैप 16,887.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,509.41 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 15,393.45 करोड़ रुपये बढ़कर 18,12,120.05 करोड़ रुपये हो गया।

आईटीसी के एम-कैप में 10,671.63 करोड़ रुपये जोड़े, जिसके बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,13,662.96 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन (एम-कैप) 2,537.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,96,408.50 करोड़ रुपये हो गया।

इन कंपनियों के एम-कैप में गिरावट

पिछले हफ्ते शेयर बाजार की चार कंपनियों के एम-कैप में गिरावट आई। इन कंपनियों के शेयर ने पिछले पांच सत्रों में नेगेटिव रिटर्न दिया है।

इन्फोसिस का एमकैप 38,054.43 करोड़ रुपये घटकर 7,31,442.18 करोड़ रुपये रह गया।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 27,299.54 करोड़ रुपये घटकर 9,20,299.35 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस का मूल्यांकन 26,231.13 करोड़ रुपये घटकर 14,41,952.60 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का एमकैप 3,662.78 करोड़ रुपये घटकर 13,26,076.65 करोड़ रुपये रह गया।

टॉप-10 फर्म की रैंकिंग

इस हफ्ते भी रिलायंस इंडस्ट्रीस सबसे मूल्यवान कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी रहे।

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती, स्टॉक मार्केट पर दिखेगा असर
US Federal Reserve ने 18 सितंबर को ब्याज दर में आधा फीसदी यानी 0.50 प्रतिशत की कटौती कर दी। इस कटौती के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। वहीं विश्लेषकों के अनुसार फेड के फैसले का असर गोल्ड की कीमतों पर भी पड़ सकता है। फेड रिजर्व के फैसलों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ेगा।

कोविड महामारी के बाद अमेरिकी के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने ब्याज दर में कटौती का एलान किया है। जी हां, 18 सितंबर 2024 को फेड रिजर्व ने घोषणा कि ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती कर दी गई है। ब्याज दर में कटौती (US Federal Rate Cut) के एलान के बाद अमेरिकी शेयर मार्केट (America Share Market) में तेजी देखने को मिली।

बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि फेड के फैसले के बाद स्टॉक के साथ गोल्ड की कीमतों में भी तेजी आ सकती है। विश्लेषकों ने पहले से उम्मीद जताई थी कि फेड इस बार ब्याज दरों में कटौती करेगा।

फेड के फैसलों का असर आज शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। मार्केट एक्पर्ट ने बताया कि आज बाजार में किस सेक्टर के शेयर फोकस में रहेंगे।

इन सेक्टर पर रखें नजर
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार फेड के फैसलों का असर आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयर पर दिखेगा। अगर फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया मजबूत होता है तो एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है। इस वजह से आईटी और फार्मा के शेयर पर दबाव बढ़ सकता है।

बता दें कि अमेरिका में ब्याज दर में कटौती होने के बाद लोन सस्ता हो जाएगा। इससे बैंकिंग और फाइनेशियल कंपनियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा जिन कंपनियों ने ज्यादा कर्ज लिया है उन्हें भी फेड के फैसलों से फायदा होगा। ऐसे में मार्केट इन्वेस्टर की नजर इन सेक्टर पर होनी चाहिए।

बैंकिंग सेक्टर पर रखें नजर
फेड के फैसले के बाद बैंकिंग सेक्टर के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। दरअसल, ब्याज दर घटने के बाद सिक्योरिटी यानी बॉन्ड्स में तेजी आएगी, जिससे बैंक को फायदा होगा। अगर बॉन्ड्स यील्ड में तेजी आती है तो बैंक को कैपिटल गेन्स मिलेगा, जो कि बैंक के इनकम और प्रॉफिट को प्रभावित करेगा।

बैंकिंग सेक्टर के साथ रियल्टी सेक्टर को भी हो सकता है फायदा। दरअसल, मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार ब्याज दर में कटौती के बाद होम लोन (Home Loan) सस्ते हो जाएंगे। होम लोन के सस्ते हो जाने के बाद रियल्टी सेक्टर में डिमांड बढ़ सकती है।

RBI ले सकता है फैसला
उम्मीद जताई जा रही है कि फेड के फैसले के बाद देश के केंद्रीय बैंक (RBI) भी कोई फैसला ले सकता है। 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आरबीआई की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक (RBI MPC Meet) होगी। इस बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) को लेकर फैसला लिया जा सकता है। पिछले फरवरी 2023 के बाद से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में अब फेड के फैसले के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आरबीआई भी रेपो रेट में कटौती कर सकती है।

ऑल-टाइम हाई पर खुला स्टॉक मार्केट
आज सेंसेक्स पहली बार 78000 अंक के पार खुला है। बाजार के दोनों सूचकांक आज ऑल-टाइम हाई पर है। आपको बता दें पिछले सत्र में भी स्टॉक मार्केट ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ था। आज डॉलर के मुकाबले रुपया हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आइए जानते हैं कि आज किस स्टॉक में तेजी है और कौन-से शेयर लाल निशान पर हैं।

26 जून 2024 (बुधवार) को शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई पर खुला है। पिछले सत्र में भी बाजार में तेजी जारी थी।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 19.33 अंक की तेजी के साथ 78,072.85 अंक पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई निफ्टी 8.55 अंक की गिरावट के साथ 23,712.75 अंक पर कारोबार कर रहा है।

ऑल-टाइम हाई के बाद दोनों सूचकांक में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो लाभ में रहे जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। मंगलवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त पर बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत चढ़कर 85.36 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,175.91 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

रुपया हुआ सपाट

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय करेंसी 83.45 पर खुली और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 83.46 पर कारोबार करने के लिए आगे बढ़ी, जो कि पिछले बंद स्तर से 3 पैसे की कमी दर्ज करती है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 83.46 पर बंद हुआ।

स्टॉक मार्केट में जारी है आज भी तेजी, सेंसेक्स 194 और निफ्टी 59 अंक चढ़ा
आज शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 194 अंक और निफ्टी 59 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सकारात्मक मानसून पूर्वानुमान के साथ एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी की वजह से आज बाजार में तेजी आई है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

28 मई 2024 (मंगलवार) के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। आज शुरुआती कारोबार में दोनों इक्विटी सूचकांक चढ़कर कारोबार कर रहे थे। सकारात्मक मानसून पूर्वानुमान के साथ एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी की वजह से आज बाजार में तेजी आई है।

28 मई के शुरुआती कारोबार बीएसई सेंसेक्स 194.9 अंक चढ़कर 75,585.40 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 59.95 अंक बढ़कर 22,992.40 पर पहुंच गया।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि टेक महिंद्रा, आईटीसी, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर लाल निशान पर हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले इक्विटी बेंचमार्क सोमवार को लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर थे। आपको बता दें कि आम चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने कहा।

निफ्टी में तेजी जारी रहने की उम्मीद है, हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे, जीडीपी डेटा और मई एफएंडओ एक्सपायरी जैसी प्रमुख घटनाएं बाजार को प्रभावित कर सकती हैं। सकारात्मक मानसून के पूर्वानुमान से कृषि उत्पादन और आर्थिक विकास को समर्थन मिलने की संभावना है।

आईएमडी ने सोमवार को कहा कि देश के अधिकांश वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों को कवर करने वाले भारत के मुख्य मानसून क्षेत्र में इस सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में थे, जबकि टोक्यो और शंघाई निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। मेमोरियल डे की छुट्टी के कारण सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत चढ़कर 83.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 541.22 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

रुपये में तेजी

आज डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय करेंसी 83.14 पर खुली और ग्रीनबैक के मुकाबले 83.10 पर कारोबार करने के लिए आगे बढ़ी, जो अपने पिछले बंद स्तर से 3 पैसे की बढ़त दर्ज करती है। सोमवार को रुपये ने अपना शुरुआती लाभ कम कर दिया और दिन के लिए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 83.13 पर बंद हुआ।

इस बीच डॉलर सूचकांक जो डॉलर की ताकत को दर्शता है वह 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.42 पर कारोबार कर रहा था।