स्टेटमेंट जारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 31 Oct 2020 10:05:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg स्टेटमेंट जारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 किया बड़ा खुलासा, महेश-मुकेश भट्ट ने लवीना लोध के आरोपों को बताया झूठ https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95/389112 Sat, 31 Oct 2020 10:05:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=389112 मुंबई. फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनके भाई मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने एक्ट्रेस लवीना लोध (Luviena Lodh) द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है. दोनों भाईयों ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक करोड़ रुपए का मानहानि केस दर्ज कराने के बाद एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लवीना लोध को लेकर …]]>

मुंबई. फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनके भाई मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने एक्ट्रेस लवीना लोध (Luviena Lodh) द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है. दोनों भाईयों ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक करोड़ रुपए का मानहानि केस दर्ज कराने के बाद एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लवीना लोध को लेकर कुछ चौकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने लवीना के सभी आरोपों को गलत बताया है साथ ही ये कहा है कि लवीना का ये दावा झूठा है कि वह हमारी बहू हैं.

भट्ट परिवार का कहना है कि लवीना लोध ने उनके फ्लैट पर कब्जा कर रखा है और उसे खाली करवाने की कार्रवाई करने के बाद लवीना ने यह कदम उठाया है. महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनके भाई मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) द्वारा जो स्टेटमेंट जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि मि. लोध और उनके पति सुमित सबरवाल के बीच साल 2016 से वैवाहिक विवाद चल रहा है और सुमित हमारी कंपनी विशेष फिल्म्स में काम करता है. हाल ही में उनके खिलाफ एक फ्लैट को खाली करने के लिए कार्रवाई की गई थी, जिस पर उन्होंने (लवीना) कब्जा कर रखा है. इस कार्रवाई के बाद ही एक रणनीति के तहत एक्ट्रेस ने हमारे खिलाफ और हमारे परिवार के सदस्यों को व्यक्तिगत रुप से निशाना बनाया है.

भट्ट फैमिली ने अपने स्टेटमेंट में उनके खिलाफ मानहानि का केस करने की जानकारी दी है और एक्ट्रेस के आरोपों को झूठा बताया है

इसके अलावा महेश भट्ट की बहन ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनका कहना है कि लवीना का पति सुमित उनका काफी दूर का रिश्तेदार है और 2010 में दोनों की शादी के बाद से वो उनके घर में रह रहे हैं.

आपको बता दें कि लवीना लोध ने इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि सबरवाल मादक पदार्थ खरीदकर भट्ट को सप्लाई करते थे. उन्होंने दावा किया कि भट बंधु जिस्मफरोशी के धंधे में भी शामिल हैं. उन्होंने भट्ट परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे और उन्हें इंडस्ट्री का डॉन बताया था।. साथ ही एक्ट्रेस का दावा है कि वो भट्ट परिवार के भांजे की पत्नी हैं.

]]>