स्टीम रुम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 04 Dec 2023 05:18:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg स्टीम रुम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 स्टीम रुम का इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें ये बातें https://livehalchal.com/room/528332 Mon, 04 Dec 2023 04:43:08 +0000 https://livehalchal.com/?p=528332 अच्छे होटल्स और रिजॉर्ट में स्टीम बाथ की सुविधा जरूर मौजूद होती है जिसका फायदा भी हम उठाते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि स्टीम बाथ लेने का कुछ फायदा नहीं नजर नहीं आता या फिर वो बीमार हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन चीज़ों का …]]>

अच्छे होटल्स और रिजॉर्ट में स्टीम बाथ की सुविधा जरूर मौजूद होती है जिसका फायदा भी हम उठाते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि स्टीम बाथ लेने का कुछ फायदा नहीं नजर नहीं आता या फिर वो बीमार हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन चीज़ों का रखेंगे ध्यान तो नहीं होगी कोई समस्या।

आजकल बड़े-बड़े होटल्स व रिजॉर्ट्स कस्टमर्स को लुभाने और उनके स्टे के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए स्पा, मसाज जैसी सुविधाएं दे रहे हैं। जो नो डाउट काम भी कर रहा है। स्पा का एक बहुत ही जरूरी स्टेप होता है स्टीम बाथ, जिसकी सुविधा अब जिम में भी देखने को मिल रही है। स्टीम बाथ स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन इसे लेते वक्त कुछ बातों का खासतौर से ध्यान रखना पड़ता है। जिस पर ज्यादातर लोग गौर नहीं करते। आइए जान लेते हैं स्टीम बाथ लेते वक्त किन बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

टॉवल खुद का ले जाएं
वैसे तो स्टीम रूम में टॉवल रहता ही है लेकिन इस टॉवेल के कई लोग इस्तेमाल करते हैं। कई बार इनकी सफाई भी सही तरीके से नहीं होती, तो अगर आप सफाई पसंद हैं और बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं, तो बेहतर होगा खुद का टॉवेल इस्तेमाल करें।

बीमार होने पर न लें स्टीम बाथ
अगर आप सर्दी-जुकाम या किसी दूसरे तरह का संक्रमण से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में स्टीम बाथ लेना अवॉयड करें। क्योंकि इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। साथ ही अगर कोई दूसरा व्यक्ति भी ऐसा कर रहा है, तो उसे रोकें।

साफ-सफाई देखकर लें स्टीम बाथ
स्टीम बाथ लेने से पहले उस रूम की साफ-सफाई पर जरा गौर कर लें। अगर स्टीम बाथ का इस्तेमाल कभी-कभार होता है, तो पूरी संभावनाएं हैं वहां सफाई की कमी होगी, वहीं अगर रोजाना स्टीम रूम का इस्तेमाल होता है, तो वहां सफाई जरूर होती होगी। लेकिन फिर भी एक बार आसपास नजर मार लें।

जरूरी टिप्स

  • बॉडी को बहुत ज्यादा कवर करके न रखें। जिससे स्टीम शरीर के हर एक हिस्से को मिल सके।
  • स्विम सूट या बहुत ज्यादा टाइट पहनना अवॉयड करें। तंग कपड़े और स्टीम की वजह से रैशेज होने की संभावना बनी रहती है।
  • स्टीम बाथ के बाद कई लोग ड्राइनेस फील करते हैं, तो स्टीम बाथ से पहले और बाद में भी सही मात्रा में पानी पिएं।
]]>