स्टार रवि किशन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 17 Jul 2017 10:21:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg स्टार रवि किशन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हैप्पी बर्थडे भोजपुरी स्टार रवि किशन के लिए हुआ कुछ ऐसा खास… https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d/64834 Mon, 17 Jul 2017 10:21:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=64834 भोजपुरी फिल्मों के साथ ही साथ बॉलीवुड के भी चर्चित कलाकार हम बात कर रहे है अभिनेता रवि किशन के बारे में जो के आज भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड का भी एक उभरता हुआ नाम है. रवि किशन का आज जन्मदिन है.अभी-अभी: सामने आया योगी सरकार का सबसे बड़ा प्लान, भारत का सबसे बड़ा… रवि …]]>

भोजपुरी फिल्मों के साथ ही साथ बॉलीवुड के भी चर्चित कलाकार हम बात कर रहे है अभिनेता रवि किशन के बारे में जो के आज भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड का भी एक उभरता हुआ नाम है. रवि किशन का आज जन्मदिन है.हैप्पी बर्थडे भोजपुरी स्टार रवि किशन के लिए हुआ कुछ ऐसा खास...अभी-अभी: सामने आया योगी सरकार का सबसे बड़ा प्लान, भारत का सबसे बड़ा…

रवि किशन ने बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड की भी कई सफलतम फिल्मो में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. तथा आज बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना चुके एक्टर रवि किशन को कौन नहीं जानता है. रविकिशन भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं. 17 जुलाई 1971 को जन्में रवि अब तक कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. रवि किशन 46 साल के हो गए हैं.

अभिनेता रवि किशन ने जहां भोजपुरी सिनेमा में अपना एक अलग मुकाम बनाया है इनकी फिल्में हर वर्ग के लोगों को पसंद आती हैं. अभिनेता रवि किशन को अभिनय का गजब का शौक है. उन्हें खुद याद नहीं है़ लेकिन रेडियो में गाने की आवाज इनके पैर को थिरकने पर मजबूर कर देती थी़ कहीं भी शादी हो, अगर बैंड की आवाज उनके कानों में गयी तो वो खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते थे.

यही वजह है जब नवरात्र की शुरुआत हुई तो उन्होंने पहली बार अभिनय की ओर कदम रखा़ गांव के रामलीला में उन्होंने माता सीता की भूमिका से अभिनय की शुरुआत की़ उनके पिताजी पंडित श्यामनारायण शुक्ला को यह कतई पसंद नही था कि उनके बेटे को लोग नचनिया-गवैया कहें, इसीलिए मार भी खानी पड़ी़  पर बालक रविंद्र के सपनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा़  मां ने रविंद्र के सपनों को पूरा करने का फैसला किया और कुछ पैसे दिये और इस तरह अपने सपनों को साकार करने के लिए रविंद्र नाथ शुक्ला मुंबई पहुंच गये़.

आज रवि किशन फिल्म जगत के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जो एक साथ कई भाषा की फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं. आज उनकी लोकप्रियता न सिर्फ भोजपुरी और हिंदी भाषी दर्शकों के बीच है, बल्कि दक्षिण भारत के दर्शकों में भी वे उसी तरह लोकप्रिय हैं और यही वजह है कि दुनिया के कोने-कोने में उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं. 

]]>