स्कूल वैन – Live Halchal

हरियाणा के झज्जर में हादसा: बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पलटी
झज्जर में स्कूल वैन का टायर फटने से हादसा हो गया। हादसे में एक मासूम की मौत हुई है। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। मासूम सहमे हुए हैं। बच्चों को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला गया।

हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसा हुआ है। झज्जर बाईपास के नजदीक एक स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। बच्चों से भरी स्कूल वैन का टायर फट गया। टायर फटने से वैन का संतुलन बिगड़ गया और वैन पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बच्चों को रेस्क्यू कर वैन से बाहर निकाला। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार झज्जर बाईपास के नजदीक छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एसएफएस स्कूल की वैन का टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया। इससे वैन पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के समय वैन में 12 से 15 बच्चे सवार थे। हादसे में दमदमा मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय हितांश की मौत हो गई। एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार बिरधाना गांव स्थित एसएफएस स्कूल की वैन दोपहर में छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान बाईपास के पास अचानक वैन का एक टायर फट गया, जिससे वैन का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। हादसे के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

फरीदकोट में स्कूल वैन को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
वैन में 6 बच्चे सवार थे जिनमें से एक लड़की की मौत हो गई,जबकि तीन लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वैन चालक भी घायल हो गया।

फरीदकोट के नेशनल हाईवे 54 पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार निजी कंपनी की बस ने स्कूल वैन को सीधी टक्कर मार दी। वैन में 6 बच्चे सवार थे जिनमें से एक लड़की की मौत हो गई,जबकि तीन लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वैन चालक भी घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा टीम और पुलिस ने लोगों के साथ घायल बच्चों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

कुरुक्षेत्र : स्कूल वैन और कार की टक्कर, सात बच्चे जख्मी
कुरुक्षेत्र में स्कूल वैन और कार की टक्कर हो गई। घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्लोब टेगौर स्कूल की वैन सुबह करीब आठ बजे स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। बजीदपुर मोड़ के निकट स्कूल वैन चालक ने अचानक वैन को यू-टर्न कट पर मोड़ दिया।

कुरुक्षेत्र के लाडवा रोड पर बोहली-बजीदपुर मोड़ के निकट स्कूल वैन और कार की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल वैन में सवार 5-7 बच्चे जख्मी हो गए। जख्मी बच्चों को तुरंत पिपली  पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको शहर निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि हादसे में केवल दो ही बच्चों को चोट लगी है। घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ग्लोब टेगौर स्कूल की वैन सुबह करीब आठ बजे स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। बजीदपुर मोड़ के निकट स्कूल वैन चालक ने अचानक वैन को यू-टर्न कट पर मोड़ दिया। इसी दौरान लाडवा की तरफ से आई कार उस वैन से टकरा गई। टक्कर लगते ही बच्चे चीख पुकार करने लगे। इस हादसे में पांच से सात बच्चों को चोटें आई। वहीं वेन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

बच्चों को तुरंत आसपास के लोगों ने वेन से निकालकर पीएचसी पिपली पहुंचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर वैन चालक की गलती दिखाई दे रही है। फिलहाल निजी अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।