स्किन को एक्सफोलिएट करने का होता है तरीका – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 07 Jan 2020 11:11:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg स्किन को एक्सफोलिएट करने का होता है तरीका – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 स्किन को एक्सफोलिएट करने का होता है तरीका, ज्यादा लाभ के लिए करे ऐसे इस्तेमाल https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87/304869 Tue, 07 Jan 2020 11:11:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=304869 आपको अपनी त्वचा के प्रकार के लिए सही प्रकार से एक्सफोलिएशन करना होगा ताकि आपको बेस्ट रिजल्ट मिल सकें। अगर आप एक्सफोलिएशन बेहद हार्श तरह से करती हैं तो इससे स्किन में जलन होने लगती है। वैसे स्किन में एक्सफोलिएशन करना आसान होता है, लेकिन अगर बात चेहरे की हो, तो स्किन के इस हिस्से …]]>

आपको अपनी त्वचा के प्रकार के लिए सही प्रकार से एक्सफोलिएशन करना होगा ताकि आपको बेस्ट रिजल्ट मिल सकें। अगर आप एक्सफोलिएशन बेहद हार्श तरह से करती हैं तो इससे स्किन में जलन होने लगती है। वैसे स्किन में एक्सफोलिएशन करना आसान होता है, लेकिन अगर बात चेहरे की हो, तो स्किन के इस हिस्से में एक्सफोलिएशन करना काफी ट्रिकी होता है। अगर चेहरे को एक्सफोलिएट ना किया जाए तो इससे आपका चेहरा डल व बेजान नजर आता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि चेहरे को किस तरह करें सही तरह से एक्सफोलिएट-

बांधे बाल: अगर आपके बाल लंबे हैं तो चेहरे को स्क्रब करते समय वह आपके चेहरे पर आ सकते हैं। इसलिए आप बालों को पीछे की तरह करके रबरबैंड बांधे। साथ ही हैडबैंड की मदद से आगे के छोटे-छोटे बालों को भी सिक्योर करें।

गर्म तौलिया: इसके बाद आप एक छोटे टॉवल को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ें। लेकिन ध्यान रखें कि पानी बहुत अधिक गर्म ना हो, अन्यथा आपकी स्किन जल जाएगी। इसके बाद आप इस टॉवल को अपने चेहरे पर दो-तीन मिनट के लिए रखें, ताकि आपके चेहरे के पोर्स ओपन हो जाएं।

फेस वॉश: जब एक बार आपके चेहरे के पोर्स ओपन हो जाएं तो आप फेशियल क्लींजर की मदद से फेस को क्लीन करें। ध्यान रखें कि फेस को एक्सफोलिएट करने के लिए आपको हार्डली स्क्रब करने की जरूरत नहीं है। Mild cleanser ही फेस को एक्सफोलिएट करने के लिए पर्याप्त है।

लास्ट स्टेप: फेस को धोने के बाद आप एक सॉफ्ट और क्लीन तौलिए की मदद से चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त पानी को सोखें। कुछ महिलाएं चेहरे को पोंछने के लिए तेजी से रगड़ती हैं। ऐसा ना करें। बस तौलिए को चेहरे पर रखकर हल्का सा दबाएं। सारा अतिरिक्त पानी तौलिए पर आ जाएगा। इसके बाद आप स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। आपका मॉइश्चराइजर ऐसा होना चाहिए जो एसपीएफ युक्त हो।

गुनगुने पानी का इस्तेमाल: जब आप अपने चेहरे को स्क्रब कर लें तो उसके बाद आप गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। याद रखें कि पानी गुनगुना होना चाहिए, बहुत अधिक गर्म नहीं। जब एक बार सारा प्रॉडक्ट अच्छी तरह साफ हो जाए तो आप आखिरी में ठंडे पानी से स्किन को वॉश करें। ताकि ओपन पोर्स दोबारा बंद हो जाएं।

]]>