सौरभ हत्याकांड – Live Halchal

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के खिलाफ चार्जशीट तैयार
मेरठ के ब्रह्मपुरी में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए थे। इस मामले में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।

सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र तैयार कर लिया है। मंगलवार को विवेचक इसे सीओ को सौंपेंगे। इसके बाद इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को कोर्ट से दोनों की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।

इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया। इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया।

चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया। इस मामले में मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने विवेचक को तलब करके जांच की स्थिति के बारे में पूछा था। एसएसपी के मुताबिक विवेचक ने चार्जशीट तैयार कर ली है। मंगलवार को वह सीओ को सौंप देंगे।

सौरभ हत्याकांड में नया मोड़: जेल में साहिल को देखकर भावुक हुई मुस्कान
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले की एक अदालत ने बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला की न्यायिक हिरासत बुधवार को 14 दिन बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी। अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आकांक्षा मिश्रा की अदालत में पेश हुए। गिरफ्तारी के बाद साहिल और मुस्कान की यह पहली मुलाकात थी क्योंकि चौधरी चरण सिंह जिला जेल में लाने के बाद दोनों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। हालांकि, जेल प्रशासन ने उनके बीच किसी भी तरह के संवाद पर सख्त रोक लगा रखी है।

जेल में साहिल को देखकर मुस्कान भावुक हो गई और रोने लगी
जेल सूत्रों ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान साहिल को देखकर मुस्कान भावुक हो गई और रोने लगी। शर्मा ने कहा कि सुनवाई के बाद मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नंबर 12) और साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नंबर 18) में वापस भेज दिया गया। मुस्कान और साहिल पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी हैं, जिसकी हत्या 4 मार्च, 2025 की रात को इंदिरानगर, ब्रह्मपुरी में उसके घर पर की गई थी।

मुस्कान और साहिल ने सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या बात कबूल की
बताया जा रहा है कि सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने उसे चाकू घोंपकर मारने की बात कबूल की है। इसके बाद उन्होंने उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, उसका सिर और हाथ काट दिए और शव को नीले रंग के ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट भरकर उसे सील कर दिया।

सौरभ हत्याकांड: साहिल के कमरे में मिली विचित्र तस्वीर पर खुलासा
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने मेरठ से अधिकतर सबूत जुटा लिए हैं। अब पुलिस चार्जशीट तैयार करने में जुट गई है। एक पखवाड़े में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। पुलिस हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कसौल से भी साक्ष्य जुटा रही है।

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कातिल साहिल शुक्ला के कमरे से मिली तस्वीरों में एक विचित्र तस्वीर का संबंध नेपाली तंत्र-मंत्र से कनेक्शन बताया गया है। तंत्र विद्या के जानकारों का कहना है कि यह नेपाली तंत्र विद्या है। सभी को यह विद्या नहीं आती, जिसमें बलि तक दी जाती है। नशे में ही इस तांत्रिक क्रिया को किया जाता है।

आपको बता दें कि सौरभ राजपूत की हत्या करने के आरोपी मुस्कान के प्रेमी साहिल शुक्ला के कमरे में एक शैतानी वॉल पेंटिंग भी बनी है। यह पेटिंग एक दीवार पर हाथ से बनाई गई थी। इसमें तंत्र-मंत्र से जुड़े संकेत नजर आ रहे हैं। साहिल के कमरे की दीवारों पर कई ऐसी पेंटिंग भी मिलीं, जिससे उसके साइको होने और भूत प्रेतों में रुचि रखने का अंदेशा भी जताया गया है। एक पेंटिंग्स में एलियन का चेहरा और काले पेन से डॉट बने हैं जिस पर पेन से आकृति बनाई गई है ‘यू केन नॉट ट्रिप विद अस’। इसका मतलब है कि आप हमारे साथ ट्रिप पर नहीं जा सकते।

पेंटाग्राम और 666 पांच नुकीले तार
पेंटाग्राम के साथ 666 अंक जुड़े हैं, जो आमतौर पर शैतानी या तांत्रिक धारणाओं से जुड़े होते हैं।

सींगों वाला खोपड़ी चेहरा और पंख
केंद्र में एक भयावह आकृति दिखाई दे रही है। इसके बड़े लाल और काले पंख हैं और मुड़े हुए सींग हैं।

टपकता हुआ खून और जंजीरें
खून टपकने और जंजीरों की मौजूदगी के कारण डरावना दृश्य दिख रहा है। यह पीड़ा या बंधन का प्रतीक हो सकता है।

उल्टा क्रॉस जैसा हथियार
निचले हिस्से में एक तलवार या क्रॉस जैसी आकृति दिख रही है। इसे अक्सर ईसाई विरोधी के मुताबिक ऐसी प्रतीकवाद से जोड़ा जाता है। जानकारों के छवियां कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति, तंत्र-मंत्र में रुचि रखने वाले या ऐसे लोग बनाते हैं जो अपने विचारों या मान्यताओं को व्यक्त करना चाहते हैं।

उधर, मेरठ में सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने मेरठ से अधिकतर सबूत जुटा लिए हैं। अब पुलिस चार्जशीट तैयार करने में जुट गई है। एक पखवाड़े में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। पुलिस हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कसौल से भी साक्ष्य जुटा रही है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का प्रयास करेगी पुलिस
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले में पूरे साक्ष्य जुटा कर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। डीआईजी के आदेश पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने इस मामले में जांच तेजी कर रही है। जहां-जहां से हत्या में प्रयोग होने वाला सामान लिया, उन सब के बयान भी पुलिस ने अभी तक दर्ज कर लिए हैं। उन दुकानदार और डॉक्टर की भी वीडियोग्राफी पुलिस ने कराई है।

जल्द चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अर्जी डालेगी। जिसके बाद केस को जल्द ट्रायल पर लाकर आरोपियों को सजा दिलाई जा सके। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस को पूरे प्रकरण में सभी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आरोपियों पर कार्रवाई हो सके।

आज डाल सकती है पुलिस रिमांड अर्जी
पुलिस मुस्कान और साहिल को रिमांड पर लेगी। पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल को रिमांड पर लेकर कुछ सबूत और पूछताछ करनी बाकी है। इनकी रिमांड अर्जी आज डाली जा सकती है।

कूलर और वॉशिंग मशीन खरीदने की वीडियो वायरल
सौरभ ने मुस्कान के लिए तीन मार्च को दिन में वाशिंग मशीन और कूलर खरीदा था। ताकि उसे कोई परेशानी न हो। तीन मार्च की रात में ही मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी। बाजार में कूलर और वाशिंग मशीन खरीदने की वीडियो क्लिप भी वायरल हो रही है। इसके अलावा हत्या से कुछ समय पहले का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सौरभ दोस्त के साथ बाइक पर पीछे बैठकर किराये वाले मकान में जा रहा है।

रजिस्टर में सिर्फ साहिल की एंट्री
उधर, खूनी पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल 10 मार्च की शाम से 16 की रात तक कसोल के होटल पूर्णिमा में पति-पत्नी बताकर रहे। होटल रजिस्टर में सिर्फ साहिल की एंट्री मिली है। मैनेजर के अनुसार, मुस्कान की आइडी देने से साहिल ने मना कर दिया था।

लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी।

परिवार के साथ थाने पहुंची थी मुस्कान
मंगलवार को पिता प्रमोद कुमार मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था।

तीन मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।

सौरभ हत्याकांड में एक और नया खुलासा: मुस्कान और साहिल को लेकर खुला चौंकाने वाला राज
मेरठ के सौरभ कुमार हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या करने के बाद भी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को पछतावा नहीं हुआ। वह जश्न मनाने के लिए हिमाचल में पहुंच गए थे। यहां जमकर जश्न मनाया।

मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ कुमार की हत्या के आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या के बाद आरोपियों को पछतावा नहीं है। सौरभ की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ हिमाचल प्रदेश के कसोल में रंगों की होली खेली। होली के दिन कसोल के एक रिसॉर्ट में मुस्कान और साहिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेव पार्टी में डीजे पर दोनों होली के रंगों में सरोबार होकर जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच में शामिल कर लिया है। उनके साथ गए कैब चालक से भी पुलिस की टीम पूछताछ करेगी। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था। दो साल बाद वह 24 फरवरी को अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और छह साल की बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने आया था।

पहले ही खरीद लिया था ये सामान
उसने 25 फरवरी को मुस्कान और 28 फरवरी को बेटी पीहू का जन्म दिन मनाया। बेटी के जन्मदिन पर पीहू संग मुस्कान और सौरभ ने खूब डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करने का षडयंत्र पहले ही रच लिया था। इसके लिए चाकू, उस्तरा, नशीली दवाई, पॉलीथिन आदि सामान पहले ही खरीद लिया था। दोनों ने तीन मार्च की रात को सौरभ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

होली के दिन मुस्कान और साहिल ने मनाया था जमकर जश्न
दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर मुस्कान और साहिल शुक्ला पांच मार्च को ही घूमने हिमाचल प्रदेश चले गए। वहां उन्होंने शिमला, मनाली, कसोल वैली आदि स्थानों पर मौज मस्ती की। 14 मार्च को होली के दिन मुस्कान और साहिल ने जमकर जश्न मनाया। इस बाबत वीडियो के वायरल होने पर शहर में तमाम चर्चाएं हैं।

दोनों नशे के आदी हो गए
मुस्कान और साहिल शुक्ला नशे के आदी हो चुके थे। सौरभ की हत्या करने के बाद भी दोनों को पछतावा नहीं हुआ। वह जश्न मनाने के लिए हिमाचल में पहुंच गए। होली और दुल्हेंडी का जश्न भी मनाया। जश्न बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसकी जानकारी लगने पर ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस जांच करने में जुट गई है। पता कराया जा रहा है कि हत्या करने के बाद दोनों कहां-कहां पर गए थे और उनके संपर्क में कौन था।

साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश रवाना
सौरभ हत्याकांड में साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। टीम वहां पर मुस्कान और साहिल शुक्ला के उन सभी ठिकानों पर जाएगी, जहां पर दोनों ठहरे थे। मुस्कान और साहिल 17 मार्च को हिमाचल से लौटे। 18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी से झूठ कहा कि सौरभ की उसके परिजनों ने हत्या कर दी।

मुस्कान और साहिल शुक्ला के खिलाफ हत्या
पिता के बार-बार पूछने पर आखिरकार मुस्कान ने अपने गुनाह स्वीकार करते हुए बता दिया कि उसने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की है। इसके बाद परिजनों ने मुस्कान को साथ लेकर ब्रहमपुरी थाने पर जाकर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने ब्रहमपुरी की मास्टर कॉलोनी में रहने वाली साहिल शुक्ला को भी गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर ब्रहमपुरी में ही किराये के मकान से ड्रम में सौरभ का शव बरामद कर लिया। सौरभ के भाई बबलू कुमार की ओर से मुस्कान और साहिल शुक्ला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया।

मुस्कान और साहिल का जश्न मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जो कसोल मनाली का बताया गया है। पुलिस ने इसे जांच में शामिल कर लिया। एक टीम को शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश भेजा गया है। टीम शिमला, मनाली, कसोल वैली आदि जहां पर दोनों हत्यारोपी ठहरे थे, वहां से उनके साक्ष्य हासिल करेंगी। वहां से सीसीटीवी फुटेज आदि भी ली जाएगी।- डा. विपिन ताडा, एसएसपी।

लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की चार मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार मार्च को शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी।

मर्चेंट नेवी में काम करता था सौरभ कुमार
मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था।

चार मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों को धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद चार मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और सौरभ की हत्या कर दी, फिर उस्तरे से शव के टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से हुआ था प्रेम विवाह
सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर विदेश में जाता रहता था। वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं।

मुस्कान का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है। वह अपनी बेटी को अक्सर मायके छोड़ देती थी। हालांकि वारदात के दिन पीहू घर में ही थी और और बराबर के कमरे में सो रही थी। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं।

कटे सिर और हाथों संग सोया प्रेमी
जांच में सामने आया है कि सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में दिल दहला देने वाले खुलासे किए। हत्या करने के बाद साहिल ने 24 घंटे तक कटा सिर और कलाइयों से कटे हाथ अपने घर पर अपने कमरे में रखे, वहीं सोया। वहीं, सौरभ का धड़ मुस्कान के कमरे में बेड के बॉक्स में रहा और मुस्कान उसी बेड पर सोई।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में सौरभ को मारने की प्लानिंग बनाई थी। उसे रास्ते से हटाकर दोनों साथ रहना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने नवंबर में ही गांव-गांव जाकर यह पता किया था कि जानवर के मरने पर उसे कहां दबाया जाता है, ताकि हत्या करने के बाद वह सौरभ का शव वहां दबा सकें और किसी को इसका पता भी न चले।

300 रुपये में उस्तरा और पॉली बैग खरीदे थे
22 फरवरी 2025 को मुस्कान ने शारदा रोड स्थित एक डॉक्टर के यहां अपने को डिप्रेशन का मरीज बताते हुए नींद की गोलियां लिखवाईं, क्योंकि बिना डॉक्टर के पर्चे के नींद की दवाइयां नहीं मिलती हैं। इसके बाद उसने गूगल पर सर्च कर नींद और नशे की गोलियों के कुछ साल्ट और देखे। इन्हें उसने डॉक्टर के पर्चे पर खुद लिखा। वह प्रेमी के साथ खैरनगर पहुंच गई और नींद व नशे की गोलियां लीं। दोनों ने शारदा रोड से मीट काटने वाले 800 रुपये के दो चाकू, 300 रुपये में उस्तरा और पॉली बैग खरीदे। तीन मार्च को सौरभ अपनी मां रेणु के घर से लौकी के कोफ्ते की सब्जी लाया था। उसने कोफ्ते गर्म करने के लिए मुस्कान को दिए। मुस्कान ने सब्जी में नींद की व अन्य नशीली दवाइयां मिला दीं। इसके बाद सौरभ सो गया।

सौरभ के सोने के बाद मुस्कान ने प्रेमी को कॉल करके घर बुलाया था
सौरभ के सोने के बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल को कॉल करके घर बुला लिया। साहिल घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर सौरभ की हत्या कर दी। शव को बाथरूम में ले जाकर उस्तरे से पहले उसकी गर्दन काटी। इसके बाद हाथ और कलाइयों से हाथ काटे। दोनों की योजना शव के टुकड़े-टुकड़े कर पॉली बैग में भरकर अलग-अलग स्थान पर फेंकने की थी। दोनों ने सौरभ के धड़ को पॉली बैग में भरकर वहीं डबल बेड के बॉक्स में रख दिया।

कटा सिर और कलाइयों को बैग में रखकर ले गया था साहिल
कटा हुआ सिर और कलाइयों से कटे हाथ साहिल दूसरे बैग में रखकर अपने घर ले गया। चार मार्च को उन्हें अपने घर कमरे में रखा, मगर उन्हें ठिकाने नहीं लगा सका। 24 घंटे तक सौरभ का सिर और हाथ साहिल के घर रखे रहे। पांच मार्च को उन्होंने घंटाघर से ड्रम खरीदा और पॉली बैग के रखे धड़ को उसमें डाल दिया। कुछ देर बाद साहिल सिर और हाथ ले आया और उन्हें भी ड्रम में डाल दिए। ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल कर उसमें भरकर उसे सील कर दिया।

शराब में भी मिलाई थीं नींद की गोलियां
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात से कई दिन पहले सौरभ की शराब की बोतल में मुस्कान ने नींद की गोलियां भी मिलाईं थीं, ताकि नशे में होने पर उसकी हत्या की जा सके, लेकिन सौरभ ने इस दौरान शराब नहीं पी। इसके बाद कोफ्तों में नींद की गोलियां मिलाई गईं।

2021 में तलाक तक की आ गई थी नौबत
मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और इसकी शिकायत फोन पर सौरभ से की थी। इस पर सौरभ ने मुस्कान को खरी खोटी सुनाई थी। उसने 2021 में तलाक के कागज भी तैयार करा लिए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सहमति बनी कि तलाक नहीं लेंगे और बेटी के जीवन को देखते हुए साथ-साथ रहेंगे। इसके बावजूद मुस्कान ने साहिल से मिलना नहीं छोड़ा। जब सौरभ यहां आता था तो वह साहिल से नहीं मिलती थी, लेकिन उसके जाते ही फिर मिलने लगती थी। इस बार साहिल दो साल बाद लंदन से मेरठ आया था।

सौरभ हत्याकांड में आया चौंकाने वाला मोड़: प्रेमी साहिल की मृत मां से बात करती थी मुस्कान!
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के ब्रम्हपुरी थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। दोनों के बीच 2019 से प्रेम संबंध थे। यह दोनों कक्षा 8वीं तक एक साथ पढ़े थे और एक सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए संपर्क में आए थे।

जब मुस्कान का पति सौरभ उससे दूर था, तब वह साहिल के करीब आई और दोनों के बीच रिश्ते बन गए। पुलिस ने जब मुस्कान और साहिल को कोर्ट में पेश किया, तो मुस्कान माथे पर सिंदूर लगाए हुए थी। जब पत्रकारों ने मुस्कान से पूछा कि किसके नाम का सिंदूर लगाया है, तो उसने पहले तो घूरा और फिर बिना जवाब दिए सिर झुका लिया।

मुस्कान ने तंत्र-मंत्र के जरिए साहिल को उकसाया, सिटी SP का बड़ा बयान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पूरी हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि मुस्कान ने ही अपने प्रेमी साहिल को नियंत्रित करने के लिए एक फर्जी अकाउंट बनाया था। उसने Snapchat पर साहिल की मरी हुई मां का अकाउंट बनाया था और उस अकाउंट से ही वह उसे सौरभ की हत्या के लिए उकसाती रही।

नवंबर 2024 में इस अकाउंट से ही सौरभ की हत्या का संदेश भेजा गया था, और तभी से दोनों हत्या की योजना बना रहे थे। सौरभ के परिवार के लोग उसे प्रॉपर्टी से बेदखल कर चुके थे और वह किराए के मकान में रहता था। वह शराब पीता था और घरवाले उसकी परवाह नहीं करते थे। मुस्कान को यह सब पता था, इसलिए उसने सौरभ की हत्या की योजना बनाई, यह सोचकर कि अगर कुछ हुआ तो घरवाले उससे पूछताछ नहीं करेंगे।

मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर की पति की हत्या
एसपी आयुष विक्रम सिंह ने आगे बताया कि मुस्कान ने 22 फरवरी को 800 रुपए में 2 चाकू खरीदे थे। 24 फरवरी को सौरभ लंदन से वापस आया, और मुस्कान ने उसे नशीला पदार्थ खाने में मिला दिया। पहले शराब में दवा मिलाने की कोशिश की, लेकिन सौरभ ने शराब नहीं पी।

फिर उसने खाने में नशे की गोलियां मिलाई, जिससे सौरभ बेहोश हो गया। उसके बाद, मुस्कान ने साहिल को घर बुलाया और दोनों ने सौरभ की हत्या कर दी। 5 मार्च को, दोनों ने सौरभ के शव को ड्रम में रखा और उसमें सीमेंट से भर दिया। फिर ड्रम को कमरे में अलमारी के पास रखकर शिमला घूमने चले गए ताकि उन पर कोई शक ना करे। इसके बाद 17 मार्च को दोनों शिमला से वापस लौटे।

सौरभ बहुत अच्छा लड़का था, मेरी बेटी ने बहुत गलत किया: मुस्कान की मां
वहीं मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने बेटी के लिए सख्त सजा की मांग की और कहा कि सौरभ बहुत अच्छा लड़का था, मेरी बेटी ने बहुत गलत किया है। मैं यह दिखावे के लिए नहीं कह रही हूं, वो बच्चा बहुत अच्छा था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा सौरभ की हत्या के बाद डिप्रेशन में है और भगवान से साहिल के साथ भी बुरा होने की कामना की।