सौरभ भारद्वाज – Live Halchal

दिल्ली में स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा हमला
दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी को लेकर आप पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद पर झूठ बोलने और कोर्ट की कार्यवाही को तोड़-मरोड़कर पेश करने का गंभीर आरोप लगाया है।

भारद्वाज का कहना है कि आशीष सूद ने जो बातें मीडिया में कहीं वह पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि सरकार ने दिल्ली के 650 प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट किया है, लेकिन ऐसा संभव ही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सच में ऑडिट हो चुका है, तो उसकी रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?

सौरभ भारद्वाज के मुख्य आरोप-
हाईकोर्ट की कार्यवाही को गलत तरीके से पेश किया गया।
मात्र 10 दिनों में 650 स्कूलों का ऑडिट करना असंभव है।
अगर ऑडिट हो चुका है तो रिपोर्ट सार्वजनिक करें।
अगर फीस वसूली पर कोई आदेश दिया गया है तो उसकी कॉपी मीडिया को दिखाई जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि किस स्कूल ने नियमों का उल्लंघन करते हुए फीस बढ़ाई और किन स्कूलों की फीस वाजिब थी।

पृष्ठभूमि में क्या हुआ था?
जानकारी के लिए बता दें कि ये विवाद दिल्ली के कुछ प्राइवेट स्कूलों में अचानक भारी फीस बढ़ोतरी के बाद सामने आया था। जिन अभिभावकों ने फीस नहीं भरी, उनके बच्चों को क्लास में बैठने नहीं दिया गया। उन्हें लाइब्रेरी में बैठा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। टॉयलेट तक जाने पर रोक लगाई गई।

डीएम की रिपोर्ट में क्या है?
3 अप्रैल को डीएम ने डीपीएस द्वारका का निरीक्षण किया और रिपोर्ट में बच्चों को प्रताड़ित किए जाने की बात मानी गई। इस रिपोर्ट में स्कूल की फीस बढ़ोतरी का कोई ज़िक्र नहीं है, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं |

आशीष सूद का पक्ष-
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 600 स्कूलों का ऑडिट कर लिया है और यह काम पहले की सरकारों ने कभी नहीं किया।

अस्पताल अग्निकांड पर सौरभ भारद्वाज ने बुलाई अधिकारियों की बैठक
दिल्ली के एक बेबी केयर अस्पताल में लगी आग के बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक बुलाई है। इस हादसे में सात मासूमों की मौत हो गई।

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बीते शनिवार की रात बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात मासूमों की मौत हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रपति, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दुख जताया। एलजी वीके सक्सेना और स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, विवेक विहार अस्पताल में आग लगने की घटना को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सचिवालय में बैठक बुलाई है। बैठक में दिल्ली में बढ़ती गर्मी को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

फरिश्ते योजना से होगा घायल मासूमों का फ्री इलाज
आग में सुरक्षित बचाए गए सभी नवजात का दिल्ली के निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आदेश दिया कि घटना में बचाए गए बच्चों को दिल्ली के बेहतर निजी अस्पताल में निशुल्क उपचार दिया जाए। उन्होंने फरिश्ते योजना के तहत सुविधा देने का निर्देश दिया है।

इसे लेकर उन्होंने स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव नरेश कुमार को निर्देश भेजे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर घटना के बारे में सूचना लेने के लिए कॉल करने पर फोन नहीं उठाया। स्वास्थ्य सचिव द्वारा फोन कॉल और संदेशों का जवाब न दिए जाने के कारण मुख्य सचिव को प्रति सहित ईमेल के माध्यम से निर्देश भेजना पड़ा।

इसमें निर्देश दिया गया है कि इस घटना की शीघ्र जांच करें। साथ ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों या निजी व्यक्तियों के नाम और पदनाम उपलब्ध कराएं। बचाए गए बच्चों को फरिश्ते योजना के तहत इलाज दिया जाए। मृतकों और झुलसने वालों के परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।

हादसे के वक्त 12 नवजात थे भर्ती
जानकारी के लिए बता दें कि विवेक विहार सी-54 में बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल के नाम से छोटा सा अस्पताल है। जिसमें झुलसकर सात मासूमों की मौत हो गई। हादसे के समय अस्पताल में कुल 12 नवजात भर्ती थे। आग लगने पर पुलिस, दमकल विभाग, अस्पताल स्टाफ व पब्लिक ने किसी तरह अस्पताल की इमारत के पिछले हिस्से में मौजूद खिड़की के रास्ते सभी 12 बच्चों को निकाला गया।

आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट
बता दें कि डॉ. नवीन अपनी पत्नी डॉक्टर जागृति के साथ मिलकर विवेक विहार, पंजाबी बाग, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बेबी केयर न्यू बॉर्न नाम से अस्पताल चलाते हैं। फिलहाल दमकल विभाग, क्राइम टीम, एफएसएल समेत बाकी जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आग की वजह लग रही है।