सो रही प्रेमिका को मारी गोली – Live Halchal

खुद को स्वीपर बता घर में घुसा प्रेमी, सो रही प्रेमिका को मारी गोली
शास्त्रीनगर इलाके के नंदगांव में अहले सुबह प्रेमिका के घर पहुंचकर एक सनकी प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मार दी और फिर उसी रिवॉल्वर से खुद को भी शूट कर लिया। वारदात में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक लड़के का नाम चेतन आनंद बताया जा रहा है तो वहीं लड़की का नाम निधि भारतीय है, वो अपनी बहन के साथ पटना के एक फ्लैट में रहकर जेडी वीमेंस कॉलेज में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। चेतन और निधि दोनों सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि चेतन की शादी तय हो चुकी थी जिसकी वजह से वह गुस्से में था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।

शादी की बात को लेकर बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। निधि के घर उसकी बड़ी बहन निभा भी आयी हुई थी। चेतन को उसकी बड़ी बहन निभा नहीं पहचानती थी। इसीलिए शुक्रवार की सुबह चेतन निधि के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। निभा ने जब दरवाजा खोला तो चेतन ने कचरा देने की बात कही। उसके बाद निभा कचरा लेने के लिए घर के अंदर चली गयी।

इसी बीच, चेतन घर के अंदर दाखिल हुआ और सो रही निधि के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर जब तक निधि के पास निभा पहुंची तबतक चेतन ने खुद के सिर में भी गोली मार ली। गोली लगने से चेतन की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, निधि को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

अहले सुबह अचानक चली गोली से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  पुलिस की टीम तुरत घटनास्थल पर पहुंची और घायल लड़की को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बतायी है। पुलिस ने मृतक चेतन के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फिलहाल कमरे को सील कर दिया है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। सुबह-सुबह हुई हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस प्रेमी चेतन का पता-ठिकाना लगाने में जुटी है।