सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – Live Halchal

झज्जर के धांधलान में फायरिंग: बाइक सवार युवकों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर पर हमला
झज्जर के गांव धांधलान में सोशल मीडिया पर सपाटे मारकर फेमस राहुल धांधलानिया के घर पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग करने की शिकायत मिली है। मामले में घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज चैक की जा रही है।

डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव धांधलान में सोशल मीडिया पर सपाटे (पुश अप) मारकर फेमस राहुल धांधलानिया के घर पर शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की। फायरिंग करने की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जूट गई। इस संबंध में पुलिस ने राहुल के भाई रिंकु की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में रिंकु ने बताया कि शनिवार रात को खाने के बाद घर की छत पर टहल रहा था और उसी वक्त बाइक पर सवार दो युवक के घर के बाहर आकर रूके और घर में जबरदस्ती वीडियो बनाते हुए घर में घुस आए और राहुल धांधलानिया को पुकारते हुए कहा आज हम तुझे सबक सिखाने आए हैं। बाइक सवार युवकों को देखकर रिंकु छत से नीचे आ गया और उसने कहा कि मेरे ऊपर चलाओ गोली। तब उनमे से एक युवक बोला मैं अभिषेक पूनिया हूं, खरक पुनिया गांव से हूं और इंस्टाग्राम पर मेरा नाम खोज लेना।

बाइक सवार युवक बोले तेरा भाई वीडियो में हमारे खिलाफ बोलता है। फायरिंग करने आए युवकों ने राहुल धांधलानिया के भाई रिंकु को कहा कि तेरा भाई राहुल वीडियो में हमारे खिलाफ बहुत बोलता है। आज हम उसको सबक सिखाने आए है। हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। उनमें से दूसरे लड़के के अपना नाम अक्षय बताया और दोनों युवक हथियार लहराते हुए डीघल की तरफ भागे।

घर से कुछ दूरी पर एक युवक को दबोचा
राहुल के भाई रिंकु ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक ने जब घर पर फायरिंग करने के बाद भागने लगे तो बाइक की चाबी निकाल ली और फिर बाइक सवार दोनों युवक डीघल की पैदल भाग लगे तो कुछ दुरी पर एक युवक को दबोच लिया और दूसरा युवक भागने में कामयाब हो गया। एक युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन पुलिस की तरफ से युवक के पकडऩे की कोई पुष्टि नही की गई है।

फिटनेस से जुड़ी वीडियो बनाते है राहुल
राहुल धांधलानिया फिटनेस से जुड़ी वीडियो बनाते हैं। उनकी पत्नी सोनिका भी ब्लॉग बनाती हैं। वह बाबे की दया तै’ बोलकर फेमस हुए थे।

अधिकारी के अनुसार
गांव धांधलान में सोशल मीडिया पर सपाटे मारकर फेमस राहुल धांधलानिया के घर पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग करने की शिकायत मिली है। मामले में घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज चैक की जा रही है। राहुल के भाई रिंकू की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें एक युवक अभिषेक पूनिया खरक पुनिया गांव से बताया जा रहा है और दूसरा युवक अक्षय है। लेकिन अक्षय किस गांव का अभी पता नही लगा पाया है। मामले में अभी किसी कोई गिरफतारी नही हुई है। -राकेश कुमार, चौकी प्रभारी डीघल।

राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करेंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मंत्री रेखा आर्या की पहल पर सहयोग को राजी
प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या की की पहल पर प्रदेशभर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर राष्ट्रीय खेलों को स्पेशल कवरेज देने के लिए तैयार हो गए हैं।

विभाग ने शनिवार को खेल सचिवालय में प्रदेश के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को बुलाया। खेल मंत्री ने उन्हें कहा कि खेलों की औपचारिक कवरेज के अलावा सभी अपने-अपने ब्लॉग, व्लॉग, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम अकाउंट्स के जरिये भी कंटेंट तैयार करें।

खेल के अलावा उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक रीति रिवाज, खानपान आदि को भी अपने कंटेंट में रखें, जिससे दुनियाभर में देवभूमि की सभी विशेषताओं की जानकारी पहुंच सके। इससे दीर्घकाल के लिए प्रदेश के पर्यटन में भी इजाफा होगा।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय खेलों को जन आयोजन बनाना है। इसमें सिर्फ सरकार ही नहीं, प्रदेश के हर नागरिक को भी उत्तराखंड के एंबेसडर के रूप में अपनी भूमिका निभानी होगी।

खेल मंत्री ने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को खेल संबंधी जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बैठक में मौजूद इन्फ्लुएंसरों ने भी राष्ट्रीय खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

गुजरात पुलिस ने बढ़ाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की सुरक्षा
अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर योग करना वडोदरा की फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना को काफी भारी पड़ रहा है। अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। दरअसल 21 जून को अर्चना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंदिर में शीर्षासन किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वडोदरा की एक फैशन डिजाइनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में योग करने के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही है। गुजरात पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। वडोदरा के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मकवाना को रविवार से एक हफ्ते के अवधि के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है।

21 जून को गोल्डन टेंपल नें किया था योग

दरअसल, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अर्चना मकवाना ने मंदिर में शीर्षासन किया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जो वायरल हो गईं। इसके बाद उन्हें आलोचना, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां मिलीं। हालांकि, अर्चना ने इसके लिए माफी भी मांगी और कहा था कि उनका कभी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।

इस धारा में दर्ज हुआ था मामला

पंजाब पुलिस ने रविवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादा) के तहत मकवाना के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीरों के लिए आलोचना मिलने के बाद, मकवाना ने उन्हें हटा दिया और एक वीडियो के माध्यम से माफी भी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने एकता और फिटनेस का संदेश फैलाने के लिए पवित्र स्थान पर योग किया।

अर्चना ने मांगी थी माफी

अर्चना ने अपनी सफाई में कहा कि ‘मैंने योग दिवस पर आभार व्यक्त करने के लिए शीर्षासन किया, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मुझे बुरा लगा कि आपको बुरा लगा। मेरा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मैं माफी मांगती हूं…मुझे गलत तरीके से समझा गया। मुझे जान से मारने की धमकियां और गालियां मिली हैं।’

अर्चना ने वडोदरा पुलिस को भी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं गुजरात पुलिस और वडोदरा पुलिस के प्रति इतनी त्वरित और त्वरित कार्रवाई करने के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे पुलिस सुरक्षा देने के लिए गुजरात सरकार का धन्यवाद।’