सोमवार का राशिफल: आज इन 4 राशियों को मिल सकता है कोई सुनहरा अवसर… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 05 Mar 2018 04:11:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सोमवार का राशिफल: आज इन 4 राशियों को मिल सकता है कोई सुनहरा अवसर… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 05 मार्च 2018, सोमवार का राशिफल: आज इन 4 राशियों को मिल सकता है कोई सुनहरा अवसर… https://livehalchal.com/05-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a-2018-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2-%e0%a4%86/122582 Mon, 05 Mar 2018 04:11:28 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=122582 मेष (Aries): आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  वृष (Taurus): आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढ़ने-लिखने में बाधाओं का सामना करना होगा। मन कुछ …]]>

मेष (Aries): आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 05 मार्च 2018, सोमवार का राशिफल: आज इन 4 राशियों को मिल सकता है कोई सुनहरा अवसर...

वृष (Taurus): आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढ़ने-लिखने में बाधाओं का सामना करना होगा। मन कुछ परेशान रह सकता है। मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन रहेगा। विजय प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या अभ्यास में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी मन प्रसन्न होगा। 

कर्क (Cancer): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। मध्याह्न के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और आनंद का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। धन का खर्च होगा। 

सिंह (Leo): परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लीजिएगा ऐसी गणेशजी सलाह देते है। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। 

कन्या (Virgo): आजका आपका दिन शुभफलदायी है। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेमभरे सम्बंधो को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। 

तुला (Libra): आकस्मिक खर्च के मामले में समझदारी से काम लेना होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलिएगा। 

वृश्चिक (Scorpio): अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिए अच्छे योग हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। 

धनु (Sagittarius): आजका दिन लाभकारी होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर घूमने जाएंगे। 

मकर (Capricorn): आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपके मन में चल रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा। 

कुंभ (Aquarius): आज का दिन शुभफलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखिएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़िएगा। मध्याह्न के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आपका समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। 

मीन (Pisces): व्यापार में साझेदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों के साथ मतभेद से मन दुखी हो सकता है। वाणी पर संयम रखिएगा। धन व्यय होने की संभावना है।

]]>