सोने से पहले हर कपल को करने चाहिए ये 6 काम ताकि… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 30 Jun 2017 07:08:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सोने से पहले हर कपल को करने चाहिए ये 6 काम ताकि… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सोने से पहले हर कपल को करने चाहिए ये 6 काम ताकि… https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87/61736 Fri, 30 Jun 2017 07:08:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=61736 कई बार ऐसा होता है कि शादी के कुछ समय बाद तो सबकुछ नॉर्मल रहता है लेकिन अचानक से कुछ ऐसी उलझने आ जाती हैं जिससे शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो जाती है. आप शायद यकीन नहीं करें लेकिन कई बार सोने की आदतों के चलते भी पति-पत्नी के बीच तलाक जैसी स्थिति पैदा हो जाती …]]>

कई बार ऐसा होता है कि शादी के कुछ समय बाद तो सबकुछ नॉर्मल रहता है लेकिन अचानक से कुछ ऐसी उलझने आ जाती हैं जिससे शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो जाती है. आप शायद यकीन नहीं करें लेकिन कई बार सोने की आदतों के चलते भी पति-पत्नी के बीच तलाक जैसी स्थिति पैदा हो जाती है.सोने से पहले हर कपल को करने चाहिए ये 6 काम ताकि...

हर जगह के अपने कुछ नियम और शर्ते होती हैं उसी तरह बेडरुम में भी कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए. कई बार अनजाने में हुई गलतियां रिश्ते पर भारी पड़ जाती है. ऐसे में इन नियमों को मानकर आप भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को एक नया रंग दे सकते हैं.

अभी-अभी: गुजरात में गरजे PM मोदी बोले कागजों पर नहीं, हमने वादों को हकीकत में तब्दील किया

1. अगर आप दोनों के सोने का समय अलग-अलग है तो सबसे पहले इस आदत को सुधार लीजिए. कोशिश कीजिए कि आप दोनों साथ ही सोने जाएं. ऐसा न हो कि दोनों में से कोई एक सो जाए और दूसरा काम ही निपटाता रह जाए.

2. कोशिश कीजिए सोने से पहले आपके हाथ में मोबाइल न रहे. बेडरुम में टीवी रखने से बचें. हो सके तो एक म्यूजिक प्लेयर रख लें ताकि रात को धीमे संगीत का मजा ले सकें. सोने से पहले का समय लैपटॉप, मोबाइल और टीवी पर बिताने से बेहतर होगा कि वो समय आप अपने पाटर्नर से बात करके बिताएं.

3. काम करने वाली मेड, ऑफिस की पॉलिटिक्स, रिश्तेदारों की बुराई करने से बेहतर है कि इस समय को आप दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए बिताएं. प्यार भरी बातें आपके रिश्ते को मजबूती देने का काम करेंगी.

4. एक-दूसरे पर पूरा ध्यान दें. आपकी छोटी-छोटी तारीफ भी आपके पार्टनर के लिए बहुत अहम है. कोशिश कीजिए कि सोने से पहले आप उसे ये एहसास करा सकें कि वो आपके लिए कितना स्पेशल है. ऐसा महीने में एक बार नहीं हर रोज करें.

5. अलग-अलग तरह से प्यार जताएं. छूकर, तारीफ करके प्यार का इजहार करें.

6. गुडनाइट किस देना न भूलें. ये छोटी-छोटी कोशिशें माहौल को तो सकारात्मक बनाएंगी ही साथ ही आप दोनों के बीच के संबंध को भी मजबूती देंगी.

]]>