सोने-चांदी – Live Halchal

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, खरीदारी का है मौका? अजय केडिया से समझें सब कुछ
कमजोर हाजिर मांग और सटोरियों द्वारा अपने सौदे घटाने की वजह से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में गिरावट दर्ज हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (mcx gold silver price) पर सोने के भाव में जहां मामूली कमी देखी गई, वहीं चांदी की कीमतों में करीब 2300 रुपए तक की गिरावट (gold silver price crash) आई है।

MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना-चांदी?
मंगलवार को एमसीएक्स पर जून की डिलीवरी वाले सोने का भाव 562 रुपए तक गिरावट (gold price crash) आई और कीमत 1,53,381 रुपए (gold price today) के दिन को लेवल पर चली गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह 1,53,476 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। हाई लेवल 1,53,992 रुपए रहा। जबकि पिछला क्लोज 1,53,943 रुपए था।

बाजार जानकारों का मानना है कि घरेलू बाजार में मांग सुस्त होने के कारण निवेशकों ने अपने हाथ पीछे खींचे हैं, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिखा।

दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में ज्यादा बड़ी गिरावट देखने को मिली। मई की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 2172 रुपए (0.86%) टूटकर 2,50,373 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) रह गया। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,51,743 रुपए और लो लेवल 2,50,210 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम रहा। पिछला क्लोज 2,52,545 रुपए था।

विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर बिकवाली के दबाव और सटोरियों द्वारा दांव कम करने से चांदी की चाल सुस्त पड़ी है।

वैश्विक बाजार में कैसी है सोने-चांदी की चाल?
भारतीय बाजार ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.55% की गिरावट के साथ 4,794.27 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं, चांदी भी 0.55% टूटकर 79.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

अजय केडिया ने बताईं गिरावट की वजहें
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि, आमतौर पर युद्ध जैसे हालात में सोने-चांदी को ‘सेफ हेवन’ माना जाता है और इनकी कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार मामला उल्टा पड़ गया है। उन्होंने गिरावट के तीन बड़ी वजहें भी बताईं।

चौतरफा बिकवाली: वैश्विक बाजारों में भारी अस्थिरता के कारण सोना और चांदी में भारी बिकवाली देखी गई।
क्रूड ऑयल और महंगाई: कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर के करीब पहुंचने से महंगाई का डर बढ़ गया है। इस वजह से अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ने ब्याज दरों में कटौती के बजाय उन्हें स्थिर रखने या बढ़ाने के संकेत दिए हैं। इससे मार्केट में कैश की कमी (लिक्विडिटी क्रंच) हुई और लोग निवेश बेचकर कैश जमा करने लगे।
इंडस्ट्रियल डिमांड पर असर: चांदी और तांबे की कीमतों में ज्यादा गिरावट इसलिए आई क्योंकि इनका इस्तेमाल उद्योगों में होता है। एनर्जी कॉस्ट 50% बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ी है और मांग को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं।

अजय केडिया ने दिया सोने-चांदी का टारगेट
अजय केडिया का अनुमान है कि अगले 1 से 1.5 महीने तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सोने को 1,40,000 से 1,42,000 रुपए के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि ऊपर में यह 1,60,000 रुपए (Gold Silver Target Price 2026) तक जा सकता है। चांदी 2,35,000 से 2,75,000 रुपए के दायरे में कारोबार कर सकती है।

सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, अगले सप्ताह भी मजबूती के संकेत
वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी (Gold-Silver Price) की कीमतों में अगले सप्ताह मजबूती की उम्मीद है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले और भारत के केंद्रीय बजट 2026 पर कारोबारियों की नजर है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की, जिसमें अमेरिका-ईरान तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग प्रमुख कारण रहे। विशेषज्ञों के अनुसार, गिरावट खरीदारी का अवसर होगी।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में अगले सप्ताह मजबूती बने रहने का अनुमान है। कारोबारियों को ट्रेड टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर संबंधी फैसले का इंतजार है। विश्लेषकों के अनुसार कारोबारियों का ध्यान अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक फरवरी को पेश किए जाने वाले 2026-27 के केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) पर भी होगा, जो आयात शुल्क और राजकोषीय उपायों में बदलाव के माध्यम से घरेलू सोने के बाजार पर प्रभाव डाल सकता है।

ये फैक्टर्स रहेंगे अहम
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि, “सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख बने रहने की संभावना है। अगर कीमतों में कोई गिरावट आती है, तो यह खरीदारी का अवसर होगा, क्योंकि ध्यान एक बार फिर ट्रंप के व्यापार शुल्क मामले में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की सुनवाई पर होगा।”
उन्होंने कहा कि निवेशकों की अमेरिका, भारत और जर्मनी के मुद्रास्फीति आंकड़ों के साथ-साथ चीन के व्यापार और निवेश आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर भी नजर होगी।

कहां पहुंचा सोने का रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के वायदा भाव में पिछले सप्ताह 13,520 रुपये यानी 9.5 प्रतिशत की तेजी आई। शुक्रवार को यह 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस बीच, चांदी में भी तेजी बनी रही।
सप्ताह के दौरान इसमें 46,937 रुपये यानी 16.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इसने पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लिया।

सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी
एंजल वन के प्रथमेश माल्या ने कहा, “एमसीएक्स में अमेरिका-ईरान तनाव में वृद्धि के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी और सप्ताह के दौरान सोने की कीमत 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर लगभग 1.6 लाख रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई।”
उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान की ओर युद्ध पोत भेजने और ईरानी तेल नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से बाजार में जोखिम और बढ़ गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितना पहुंचा भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स में सोने के वायदा भाव में पिछले सप्ताह 384.3 डॉलर यानी 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और शुक्रवार को यह 4,991.40 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस बीच, चांदी की कीमतों में 12.7 अमेरिकी डॉलर यानी 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह पहली बार 100 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई। अंत में यह 101.33 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

चांदी पहली बार 100 डॉलर के पार
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, “चांदी ने पहली बार 100 डॉलर का आंकड़ा पार किया, जबकि कॉमेक्स में सोना 5,000 अमेरिकी डॉलर से कुछ नीचे था। भू-राजनीतिक और मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर्स में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच कीमतों में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव बना रहा, जो नए उच्च स्तर और मुनाफावसूली के दौर के बीच रहा।”
मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ब्रिटेन और कुछ यूरोपीय संघ के देशों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद सोने की मांग में तेजी आई है। हालांकि, बाद में दावोस में ट्रंप की शुल्क को लेकर नरम टिप्पणियों के बाद कीमतों में आई तेजी कुछ हद तक कम हुई। इन टिप्पणियों से उनके रुख में नरमी के संकेत मिले।

ब्याज दर में कोई बदलाव की संभावना नहीं
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के मेर ने कहा, “फेडरल रिजर्व के इस महीने ब्याज दर में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि कमजोर श्रम बाजार की स्थिति को देखते हुए इस साल कम से कम दो बार ब्याज दरों में कटौती का अनुमान जताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह व्यापार शुल्क पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले ईटीएफ निवेशकों ने सोना और चांदी की खरीद जारी रखी। घरेलू जिंस बाजार 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बंद रहेंगे।

सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, शादी के मौसम में भी बाजार में भीड़ कम
सोने-चांदी के भाव में तेजी से ज्वेलरी बाजार के साथ खरीदारों की रंगत फीकी होने लगी है। सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 85 हजार 500 रुपये तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। वहीं, चांदी भी एक लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर के छूने के करीब है। वह 98,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

सोने के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी

चांदी के दाम में दो हजार रुपये प्रति किलो की तेजी है, 29 जनवरी को यह 96 हजार 500 रुपये था। जबकि, सोने के दाम में एक सप्ताह में प्रति 10 ग्राम करीब 2,500 रुपये की तेजी आई है। 29 जनवरी को दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 83 हजार रुपये था। अंतरराष्ट्रीय कारणों से दामों में बढ़ोत्तरी का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहने का अंदेशा है, इससे ज्वेलरी बाजार संशकित है।

फिलवक्त बाजार से जुड़े लोगों के अनुसार, सोने-चांदी के दामों में रिकॉर्ड तेजी से बुलियन और गहनों की मांग में असर देखा जा रहा है। इसमें 20 से 30 प्रतिशत की कमी आई है। जिसमें विवाह संबंधित मांग प्रमुख है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ युद्ध से बढ़ी महंगाई

मामले के जानकारों के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन, कनाडा व मैक्सिको से आयात होने वाली कई वस्तुओं के आयात पर ज्यादा शुल्क लगाने की घोषणा के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजारों में अस्थिरता का माहौल है। कनाडा द्वारा भी पलटवार के रूप में अमेरिका के उत्पादों के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ युद्ध शुरू होने का अंदेशा गहरा रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट

साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट का भी असर सोने-चांदी के दाम पर है, बहुमूल्य धातुएं आयात होती है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआइजेजीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा के अनुसार, ट्रंप ने कई और देशों पर भी अधिक आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार में अस्थिरता का माहौल है। ऐसी जब भी स्थिति उत्पन्न होती है तब सोने-चांदी में निवेश को मुफीद समझा जाता है।

सरकारों के साथ निवेशकों का भी रूझान उधर बढ़ जाता है। अभी वहीं स्थिति है। इस बार बिटक्वाइन में भी निवेश का रूझान है। वह बताते हैं कि पूर्व में ऐसी स्थिति रूस-यूक्रेन युद्ध के वक्त भी देखने को मिला था।

शादियों पर इस बढ़ोत्तरी का आंशिक असर

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के दिल्ली संरक्षक व कूचा महाजनी के प्रमुख ज्वेलर्स योगेश सिंघल के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में तेजी है तो लाजमी है कि इसके मांग पर असर पड़ेगा। खासकर तब विवाह का मौसम चल रहा हो। विवाह का यह मौसम जून तक है। लोग पहले से ज्वेलरी का आर्डर देते हैं। ऐसे में इस माह की शादियों पर तो इस बढ़ोत्तरी का आंशिक असर है, लेकिन अगले माह और बढ़ोत्तरी का व्यापक असर है।

बाजार में अचानक ग्राहकों की कमी आई

फिलवक्त लोगों ने आर्डर देना काफी कम कर दिया है। वह सोने-चांदी के दाम में गिरावट के इंतजार में हैं। दरीबा ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण गुप्ता के अनुसार, दो दिनों से बाजार में अचानक ग्राहकों की कमी आई है। वहीं जिन्हें खरीदारी करना पड़ रहा है। वह कम वजन के ज्वेलरी पर जोर दे रहे हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, फटाफट चेक करें आज के ताजा रेट!
मंगलवार (22 अक्टूबर) को MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। सोने का वायदा भाव 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 78,324 रुपए और चांदी का भाव 98,221 रुपए पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त शुरुआत के बाद तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में तेजी देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,734.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,738.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,744.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.01 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.07 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 34.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए क्या हैं भाव
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार सुबह घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में भाव ऊंचे बने हुए थे। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। मंगलवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.59 फीसदी या 356 रुपए की बढ़त के साथ 61,013 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.58 फीसदी या 353 रुपए की बढ़त के साथ 61,401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.80 फीसदी या 583 रुपए की बढ़त के साथ 73,227 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा, 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.71 फीसदी या 528 रुपए बढ़कर 74,791 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने की वैश्विक कीमतें

मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.67 फीसदी या 13.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1993.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.69 फीसदी या 13.58 डॉलर की बढ़त के साथ 1991.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.84 फीसदी या 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.42 फीसदी या 0.33 डॉलर की बढ़त के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।