सोने की कीमतों में मामूली तेजी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 17 Sep 2021 08:26:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सोने की कीमतों में मामूली तेजी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सोने की कीमतों में मामूली तेजी, चांदी की दामों में भी बढ़त https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%80/458217 Fri, 17 Sep 2021 08:26:18 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=458217 नई दिल्‍ली, Gold ke rate शुक्रवार को चढ़ गए। MCX पर अक्‍टूबर डिलीवरी का सोना 30 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 46128 रुपए बोला गया। गुरुवार को रेट 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं दिसंबर डिलीवरी का सोना 46295 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। यह कल के 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम के …]]>

नई दिल्‍ली, Gold ke rate शुक्रवार को चढ़ गए। MCX पर अक्‍टूबर डिलीवरी का सोना 30 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 46128 रुपए बोला गया। गुरुवार को रेट 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं दिसंबर डिलीवरी का सोना 46295 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। यह कल के 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद से 22 रुपए ऊपर है। कमोडिटी बाजार में दिसंबर डिलीवरी की चांदी का रेट 61192 रुपए प्रति किलो चल रहा है। यह कल के 61077 रुपए प्रति किलो के बंद से 115 रुपए ऊपर है।

बाजार विश्लेषकों ने गुरुवार को सोना वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गई।

उधर, दिल्‍ली सराफा बाजार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार का असर पड़ा था। इससे राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 491 रुपये की गिरावट के साथ 45,735 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। HDFC Securities ने बताया कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 724 रुपये टूट

चांदी की कीमत भी 724 रुपये टूटकर 61,541 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,265 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी दर्शाता 73.45 रुपये प्रति डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

अमेरिकी बांड आय में तेजी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी बांड आय में तेजी आने के साथ सोने का भाव 1,790 डॉलर प्रति औंस तक कमजोर हो गया।

]]>