सोने एवं चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह अधिक गिरावट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 19 Sep 2021 07:42:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सोने एवं चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह अधिक गिरावट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सोने एवं चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह अधिक गिरावट,जानिए क्या है आज का रेट https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae/458629 Sun, 19 Sep 2021 07:42:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=458629 सोने एवं चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह काफी अधिक गिरावट दर्ज की गई। दुनियाभर में वैक्सीनेशन की तेज रफ्तार और इकोनॉमिक रिकवरी की संभावना तेज होने से सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने की डिमांड में कमी आई है। इससे इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में टूट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स …]]>

सोने एवं चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह काफी अधिक गिरावट दर्ज की गई। दुनियाभर में वैक्सीनेशन की तेज रफ्तार और इकोनॉमिक रिकवरी की संभावना तेज होने से सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने की डिमांड में कमी आई है। इससे इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में टूट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बीते सप्ताह 24 कैरेट सोने के दाम में कुल 749 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इसी तरह चांदी की कीमत में 1745 रुपये प्रति किलोग्राम की टूट दर्ज की गई।

सोने के दाम में इस तरह का उतार-चढ़ाव दिखा

  • 13 सितंबर, 2021: सोमवार को हाजिर बाजार में सोने का भाव 47,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
  • 14 सितंबर, 2021: सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में सोने के दाम में 42 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 47,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया।
  • 15 सितंबर, 2021: बुधवार को सोने का रेट 238 रुपये चढ़कर 47,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • 16 सितंबर, 2021: गुरुवार को हाजिर बाजार में सोने के भाव में 598 रुपये की टूट दर्ज की गई। इससे सोने का रेट 46,657 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया।
  • 17 सितंबर, 2021: सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने का रेट 347 रुपये लुढ़ककर 46,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया।

इस तरह स्पॉट मार्केट में सोने के दाम में पिछले पांच सत्रों में 749 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी की कीमत में भी आई गिरावट

  • 13 सितंबर, 2021: सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 62,876 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
  • 14 सितंबर, 2021: मंगलवार को चांदी की कीमत 70 रुपये प्रति किलोग्राम की टूट के साथ 62,806 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।
  • 15 सितंबर, 2021: बुधवार को चांदी की कीमत में 275 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। इससे चांदी की कीमत 63,081 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
  • 16 सितंबर, 2021: गुरुवार को Silver Rate में 823 रुपये की टूट देखने को मिली थी। इससे हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 62,258 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।
  • 17 सितंबर, 2021: सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र मों चांदी की कीमत में 1127 रुपये की टूट देखने को मिली। इससे चांदी की कीमत 61131 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

इस प्रकार 13 सितंबर, 2021 से 17 सितंबर, 2021 के बीच पांच सत्र में चांदी की कीमत में 1,745 रुपये प्रति किलोग्राम की टूट देखने को मिली।

]]>