सैलानियों – Live Halchal

देहरादून: सैलानियों के लिए खुलेगा राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क
वन्य जीवों का दीदार करने के लिए अब पर्यटकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शनिवार यानी 15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में जंगल सफारी शुरू कर दी जाएगी। पार्क प्रशासन ने सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली हैं।

शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ पर्यटकों के लिए गेट खोल दिए जाएंगे। प्राकृतिक सुंदरता और विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के दीदार के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला और मोतीचूर रेंज का अपना अलग ही महत्व है। यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक वन्य जीवों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं।

पर्यटक जंगल सफारी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का दीदार भी करते हैं। यहां हाथी, गुलदार, हिरण, चीतल, सांभर और मोर सहित विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का दीदार किया जा सकता है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि पार्क प्रशासन ने सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली है। मोतीचूर रेंज में ट्रांसलोकेट कर ले गए टाइगर, 600 से अधिक हाथी, सफेद सांभर, हिरण, मोर सहित विभिन्न प्रकार के वन्य जीव हैं। उन्होंने बताया कि मोतीचूर रेंज में पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष टिकट काउंटर का निर्माण चल रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

शुल्क में नहीं हुआ कोई बदलाव

वन्यजीवों का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए पार्क प्रशासन ने प्रवेश शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेश सेमवाल के अनुसार भारतीय पर्यटक से 150 रुपये, विदेशी से 600, भारतीय वाहन से 250, विदेशी वाहन से 500 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। छात्रों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। वन विश्राम भवन में ठहरने का शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। व्यावसायिक कैमरा शुल्क 500 रुपये लिया जाएगा।

डग्गामार वाहनों पर लगाई रोक

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में डग्गामार वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यटकों को वन्यजीवों का दीदार करने के लिए जिन वाहनों को प्रवेश की अनुमति मिली है उनका रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। टैक्सी नंबर और रजिस्टर्ड वाहन ही पर्यटकों को जंगल सफारी करा सकेंगे।

दिल्ली: विदेशी सैलानियों की पसंदीदा इमारत बनी कुतुबमीनार
राजधानी पहुंचने वाले पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह कुतुबमीनार है। पर्यटन मंत्रालय के पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू के साथ विदेशी सैलानी भी सल्तनत काल की इस इमारत का दीदार करने भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

दूसरे नंबर पर लाल किला देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पिछले साल दिल्ली की आबादी के करीब 50 फीसदी के बराबर लोग बाहर से बतौर सैलानी राजधानी की सैर करने आए। आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 में दिल्ली पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 88.5 लाख रही।

आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में सबसे अधिक 34.39 लाख पर्यटक कुतुब मीनार को देखने पहुंचे। इसके बाद करीब 29.63 लाख सैलानियों ने लालकिला और 11.63 लाख ने हुमायूं का मकबरा देखा। वहीं, सबसे कम 683 पर्यटक सुल्तानगढ़ी का मकबरे पर पहुंचे। विशेषज्ञ बताते है कि राजधानी की ऐतिहासिक धरोहरें सिर्फ अतीत की कहानी नहीं कहती, बल्कि आज की अर्थव्यवस्था को भी संजीवनी देती हैं। दिल्ली का जिक्र आते ही लालकिला और कुतुबमीनार सामने आ जाते हैं लेकिन राजधानी में कई ऐसी गुमनाम धरोहरें भी हैं। इनसे आम सैलानी अनजान रहते हैं।

अभाव और अव्यवस्था पर्यटकों की घटा रहे संख्या
पर्यटन उद्योग के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं स्मारकों पर बढ़ती भीड़, स्वच्छता की कमी और सुरक्षा को लेकर लापरवाही कई बार पर्यटकों की संख्या घटा देती है। ऐसे में गलियों के बीच या दूर बसे ऐतिहासिक धरोहरों तक पर्यटक नहीं पहुंच पाते हैं। रिक्शा चालक मनीष ने बताया कि इंडिया गेट, लाल किला और कुतुब मीनार जैसी जगहों पर आसानी से जाया जा सकता है लेकिन कुछ ऐसे इलाके हैं जहां जाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कारण वहां के लिए सवारियों को थोड़ी तकलीफ उठानी पड़ती है। वहीं, कई स्थलों पर असुविधा भी है। इन सब कारणों से पर्यटकों की संख्या कम होती जा रही है।