सैमसंग जल्द लॉन्च करेगा गैलेक्सी S10… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 22 Nov 2019 10:02:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सैमसंग जल्द लॉन्च करेगा गैलेक्सी S10… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सैमसंग जल्द लॉन्च करेगा गैलेक्सी S10… https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%97/288977 Fri, 22 Nov 2019 10:02:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=288977 Samsung Galaxy S10 Lite को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं. वही इस फोन को भारत में अगले महीने लॉन्च किए जाने की भी बात कही जा रही है. अब इस फोन को US FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है. यहां पर दी गई लिस्टिंग में फोन के हार्डवेयर की जानकारी सामने आई है. साथ …]]>

Samsung Galaxy S10 Lite को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं. वही इस फोन को भारत में अगले महीने लॉन्च किए जाने की भी बात कही जा रही है. अब इस फोन को US FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है. यहां पर दी गई लिस्टिंग में फोन के हार्डवेयर की जानकारी सामने आई है. साथ ही कहा गया है कि फोन को दिसंबर में भारत में लॉन्च किया जाने वाला है. यह इसी महीने में Galaxy A91 को भी मार्केट में उतारे जाने की खबर सामने आ चुकी है.

वही Galaxy S10 Lite के US FCC सर्टिफिकेशन में फोन का मॉडल नंबर SM-G770F है. इसे हाल ही में ब्राजील के ANATEL पर भी देखा गया था. FCC सर्टिफिकेशन में डिवाइस के About Phone स्क्रीन के तीन स्क्रीनशॉट्स मौजूद हैं. इनसे पता चला है कि Galaxy S10 Lite में ड्यूल सिम सपोर्ट मिल रहा है. इसके साथ ही फोन में DC 11V; 4.05A पावर आउटपुट दिए जाने की उम्मीद है जो करीब 45W पावर आउटपुट या फिर सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 तकनीक होता है. आपको बता दें कि Galaxy S10 में 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा रहा है.

हम आपको बता दें कि Samsung Galaxy S10 Lite के संभावित फीचर्स: इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दी जाने की उम्मीद है. Geekbench पर इस फोन को स्कोर्स दिए गए हैं. इस फोन में सिंगल कोर में 742 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2604 स्कोर मिले हैं. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करेगा. माना जा रहा है कि Galaxy S10 Lite के स्पेसिफिकेशन्स Galaxy A90 5G और Galaxy A91 जैसे होने की उम्मीद है. इसके अलावा 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी जा रही है.

इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले भी मौजूद होगा. इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मौजूद होगा. इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है. फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है.

]]>