सैनिटरी पैड – Live Halchal

बिहार: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं को लुभाने के लिए बड़ी घोषणा की है। पार्टी 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करेगी, जिनके पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर, ‘नारी न्याय, महिला सम्मान’ का स्लोगन और ‘माई बहिन मान योजना’ का प्रचार छपा होगा।

बिहार में विधानसभा चुनाव का साल शुरू होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य की 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड बांटेगी।

राजेश कुमार ने बताया कि इन सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी होगी, और इसे “माई-बहन मान योजना” के तहत वितरित किया जाएगा। पैकेट पर “अखिल भारतीय महिला कांग्रेस” का लोगो भी होगा और साथ में यह भी लिखा होगा कि जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक सम्मान राशि दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “बिहार की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए हमने विशेष तैयारी की है। यह योजना खासकर जरूरतमंद महिलाओं के लिए है। हम इसे एक अभियान के रूप में चलाएंगे ताकि यह लाभ हर महिला तक पहुंच सके।” कांग्रेस की इस पहल को महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इन सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर, ‘नारी न्याय, महिला सम्मान’ का स्लोगन और ‘माई बहिन मान योजना’ का प्रचार छपा है। इसके साथ ही पैकेट पर 2500 रुपये की सम्मान राशि का वादा भी दर्ज है।

बीजेपी ने किया विरोध
कांग्रेस की इस घोषणा पर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाना बिहार की महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी रही है और अब वह सस्ती लोकप्रियता के लिए महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ कर रही है। बिहार की महिलाएं कांग्रेस और आरजेडी को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देंगी।” अब देखना यह होगा कि कांग्रेस की यह नई पहल चुनावी मैदान में कितना असर डालती है और महिला वोटर्स की प्राथमिकता को कितना प्रभावित कर पाती है।