सैनिक स्कूल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 13 Aug 2026 06:49:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सैनिक स्कूल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बेटियों का पहला सैनिक स्कूल खोलने में सिस्टम का अड़ंगा, शिक्षा निदेशक ने सभी सीईओ को दिए निर्देश https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/680984 Thu, 13 Aug 2026 06:49:26 +0000 https://livehalchal.com/?p=680984 सैन्य परंपरा के लिए पहचाने जाने वाले उत्तराखंड में बेटियों को भी सैन्य शिक्षा से जोड़ने की पहल फिलहाल अटकी हुई है। बालिकाओं के लिए पहला सैनिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है। अब शिक्षा विभाग ने मामले को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों को नए सिरे से निर्देश जारी किए हैं। …]]>

सैन्य परंपरा के लिए पहचाने जाने वाले उत्तराखंड में बेटियों को भी सैन्य शिक्षा से जोड़ने की पहल फिलहाल अटकी हुई है। बालिकाओं के लिए पहला सैनिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है। अब शिक्षा विभाग ने मामले को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों को नए सिरे से निर्देश जारी किए हैं।

सैन्य बहुल प्रदेश उत्तराखंड में बेटियों की सेना में भागीदारी बढ़ाने के लिए बालिका सैनिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव था। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद सिस्टम ने इस प्रस्ताव को अब तक लटका रखा है। जिससे बेटियों के लिए पहला सैनिक स्कूल नहीं खुल पा रहा है। यदि यह स्कूल खुल जाता तो बेटियों को सैन्य शिक्षा के अधिक अवसर मिलते। अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने एक जुलाई 2022 को सचिव विद्यालयी शिक्षा को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिखित में निर्देश दिए थे। जिस पर 11 जुलाई 2022 को शासन ने शिक्षा महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को पत्र लिखकर राज्य में बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए सुस्पष्ट प्रस्ताव मांगा लेकिन शिक्षा मंत्री और शासन के आदेश के बाद भी शिक्षा महानिदेशालय से इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को नहीं भेजा गया।

हैरानी की बात यह है कि इस प्रकरण के अब चार साल बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को बालिका एवं अन्य सैनिक स्कूलों की स्थापना के लिए कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक ने 21 जुलाई 2026 को दिए निर्देश में कहा है कि शासन ने इस मामले में जिले की आवश्यकता के अनुरूप कार्रवाई की अपेक्षा की है।

राज्यकर विभाग से सेवानिवृत्त ज्वाइंट कमिश्नर एसपी नौटियाल बताते हैं कि उत्तराखंड में बालिका सैनिक स्कूल खोलने के मामले में जिस तरह से शासन और विभाग पिछले कुछ वर्षों से प्रस्ताव-प्रस्ताव खेल रहा है। इससे उसकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह बताते हैं कि बेटियां हर क्षेत्र में बराबरी की ओर बढ़ रही हैं इसके बावजूद सेना में अफसर बेटियां चार प्रतिशत से कम हैं। यदि बालिका सैनिक स्कूल उत्तराखंड में खुलता तो इससे बेटियों की सेना में भागीदारी बढ़ती।

आईएमए के इतिहास में इस साल जुड़ा स्वर्णिम अध्याय
भारतीय सैन्य अकादमी से इस साल जून में 515 कैडेट पास आउट हुए। इसमें 481 भारतीय और 34 विदेशी कैडेट शामिल थे। खास बात यह थी कि इस साल कड़े नियमित प्रशिक्षण को पूरा कर पहली बार नौ महिला कैडेट युवा सैन्य अधिकारी के रूप में भारतीय सेना का हिस्सा बनीं।

चार साल बाद अब हो रही जगह की तलाश
माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी के मुताबिक निदेशालय को शासन से एक पत्र मिला है। जिस पर सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जिले की आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बालिका सैनिक स्कूल एवं अन्य सैनिक स्कूलों के संबंध में प्रस्ताव मिलने पर इसे शासन को भेजा जाएगा।

]]>
7 सितंबर को गोरखपुर आएंगे उपराष्ट्रपति, सैनिक स्कूल का करेंगे लोकार्पण https://livehalchal.com/up-601/579117 Fri, 06 Sep 2024 04:48:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=579117 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण पर कल यानी शनिवार (7 सितंबर) को गोरखपुर आ रहे हैं। वह गोरखपुर में बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण करेंगे। उपराष्ट्रपति की अगवानी के लिए सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में डेरा डाल दिया है। सीएम योगी यहां पर तीन दिवसीय …]]>

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण पर कल यानी शनिवार (7 सितंबर) को गोरखपुर आ रहे हैं। वह गोरखपुर में बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण करेंगे। उपराष्ट्रपति की अगवानी के लिए सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में डेरा डाल दिया है।

सीएम योगी यहां पर तीन दिवसीय दौरे पर आएं है। गोरखपुर आते ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक और गरिमामयी बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। बाद में वह सैनिक स्कूल में लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंचे।

गोरखपुर आते ही सीएम योगी ने की बैठक
गोरखपुर आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी भवन में भाजपा की महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की। बैठक में उन्होंने सैनिक स्कूल के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों होने वाले लोकार्पण समारोह की चर्चा करते हुए कहा कि यह समारोह अभूतपूर्व बने, इसके लिए हमें पूर्ण मनोयोग से जुट जाना चाहिए।

कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला सैनिक स्कूल है। सबका प्रयास होना चाहिए कि इसके लोकार्पण का कार्यक्रम भव्यता के साथ गरिमामयी हो। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लोग जुड़ना चाह रहे हैं। कारण, पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम योगी ने बैठक में कहा कि 18 करोड़ सदस्यों वाले दुनिया के सबसे बड़े दल के रूप में हमें सबसे अधिक सक्रिय सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ही कार्यकर्ता कह सकता है कि दल से बढ़कर देश है। बैठक को एमएलसी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।

बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने की। बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, राजेश श्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, पुष्पदंत जैन सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, के प्रमुख व पार्टी पदाधिकारीगण, पार्षद उपस्थित रहे।

‘समय रहते पूरा कर लें लोकार्पण समारोह की सभी तैयारी’
देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैनिक स्कूल जाकर वहां लोकार्पण को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी सभी तैयारियों देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सैनिक स्कूल के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एकलव्य शूटिंग रेंज, तैराकी स्थल, कैप्टन विक्रम बत्रा बहुउद्देश्यीय हॉल, ऑडिटोरियम एवं सभा स्थल को देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तैयारियों को समय रहते पूरा कर लिया जाए।

उन्होने कहा कि स्कूल के परिसर को हराभरा करने के लिए पौधरोपण किया जाए। तैराकी स्थल तथा कैप्टन विक्रम बत्रा बहुउदेश्यीय हाल के निरीक्षण के दौरान उन्होने छात्रो से भी बात की और उनसे पढ़ाई और सुविधाओं को लेकर चर्चा की। सैनिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. मगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>