सेहत के साथ-साथ… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 24 Jun 2021 10:30:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सेहत के साथ-साथ… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मर्दों के लिए बेहद फायदेमंद है एक चुटकी केसर, सेहत के साथ-साथ… https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a6-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%ae-2/446599 Thu, 24 Jun 2021 10:30:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=446599 केसर को कुंकुम जाफरान और सैफ्रन जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. जाफरान लाल रंग का होता है. इसे पानी में घोलने पर इसका रंग पीला हो जाता है. यह स्वाद में कड़वा और तीक्ष्ण होता है. इसकी महक बहुत तेज होती है. यह शुष्क और गरम प्रकृति का होता है. यह वात, कफ …]]>

केसर को कुंकुम जाफरान और सैफ्रन जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. जाफरान लाल रंग का होता है. इसे पानी में घोलने पर इसका रंग पीला हो जाता है. यह स्वाद में कड़वा और तीक्ष्ण होता है. इसकी महक बहुत तेज होती है. यह शुष्क और गरम प्रकृति का होता है. यह वात, कफ और पित्त नाशक माना जाता है. यह दुनिया का सबसे महंगा मसाला है. जाफरान को केसर के सूखे हुए आगे वाले भाग से निकाला जाता है. दुनिया में कश्मीरी केसर को सबसे फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा ईरान और बलख-बुखारा देश से भी अच्छी क्वालिटी का केसर व जाफरान प्राप्त होता है. जाफरान का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है. जाफरान का सेवन पुरुष और महिला दोनों के लिए अत्यंत लाभदायक है.

दूर होती है पुरुषों की शारीरिक कमजोरी
पुरुषों को जाफरान का सेवन जरूर करना चाहिए. यह पुरुषों के मेल हॉर्मोन को ठीक रखता है. इसके अलावा जाफरान का सेवन करने से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का खतरा भी दूर होता है. जाफरान में भारी मात्रा में विटामिन सी और सेलेनियम पाया जाता है, जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है. ऐसे में पुरुषों को अपनी शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए जाफरान का सेवन जरूर करना चाहिए.

महिलाओं में पीरियड्स के दर्द को कम करता है
महिलाओं में सेक्शुअल इंटीमेसी को बढ़ाने के साथ साथ पीरियड्स के दौरान पड़ने वाले क्रैम्प और प्री-मैंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) से राहत दिलाने में जाफरान मददगार साबित होता है. इसके लिए एक चुटकी जाफरान डालकर दूध पीया जा सकता है.

सर्दी-जुकाम में देता है राहत
सर्दी-जुकाम होने पर जाफरान का इस्तेमाल काफी लाभदायक साबित हो सकता है. जाफरान की तासीर काफी गर्म होती है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करते हैं.

चेहरे की रंगत में निखार लाता है
जाफरान में अधिक मात्रा में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो चेहरे की त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते हैं. इसके एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं. वहीं, यह चेहरे के दाग-धब्बों को भी हल्का करता है. इसके लिए जाफरान को साफ पानी में भिगो दें और फिर इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं.

मेमोरी बढ़ाता है
जाफरान का सेवन करने से दिमाग तेज होता है. इसके साथ ही यह उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों के दिमाग में बनने वाले अमीलोइड बीटा को रोककर अल्जाइमर व कमजोर मेमोरी से राहत भी प्रदान करता है. आप बच्चों के दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए जाफरान वाले दूध का सेवन करवा सकते हैं.

]]>