सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 19 May 2021 11:42:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नहीं जानते होंगे आप छोटे से करौंदे के ये बड़े फायदे, सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%b8/439811 Wed, 19 May 2021 11:42:52 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=439811 करौंदे का नाम सुनकर मुंह में पानी आना तो लाज़मी है. जो लोग खट्टा खाना पसंद  करते हैं उन्होंने इसको अचार, चटनी, जूस और सब्ज़ी के रूप में कभी न कभी तो ज़रूर खाया होगा. लेकिन स्वाद को बढ़ाने वाले इस करौंदे के बारे में क्या आप ये जानते हैं कि ये प्रोटीन, विटामिन सी,आयरन, …]]>

करौंदे का नाम सुनकर मुंह में पानी आना तो लाज़मी है. जो लोग खट्टा खाना पसंद  करते हैं उन्होंने इसको अचार, चटनी, जूस और सब्ज़ी के रूप में कभी न कभी तो ज़रूर खाया होगा. लेकिन स्वाद को बढ़ाने वाले इस करौंदे के बारे में क्या आप ये जानते हैं कि ये प्रोटीन, विटामिन सी,आयरन, कैल्शियम और  फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और ये  केवल स्वाद को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि कई तरह की सेहत सम्बन्धी दिक्कतों  को भी दूर करने में मदद करता है. अगर नहीं जानते हैं तो आइये जानते हैं.

दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद

करौंदे का सेवन करना दांतों और मसूड़ों के लिए काफी फायेमंद होता है. इसके सेवन से दांतों की मजबूती तो बढ़ती ही है साथ ही मसूड़े भी स्वस्थ और मजबूत होते हैं. इसके साथ ही ये सांस की दुर्गंध और पायरिया के संक्रमण को दूर करने में भी मदद करता है.

करौंदे का सेवन करने से पेट सम्बन्धी दिक्कतें भी कम होती हैं. इसके सेवन से कब्ज़, गैस और एसिडिटी तो दूर होती ही है साथ ही लूज़ मोशन की दिक्कत से भी राहत मिलती है. साथ ही आंतों को भी स्वस्थ रखने में अच्छी भूमिका निभाता है.

इम्यूनिटी बढ़ाता है

करौंदा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है. ये स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण करता है और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है. साथ ही इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन की कमी शरीर में नहीं होने देता है.

कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करता 

करौंदे को कच्चा, सब्जी के तौर पर या जूस के तौर पर सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है. इससे दिल से सम्बंधित बीमारियां होने का खतरा कम होता है.

वजन कम करने में मदद करता

करौंदे का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है. इसके फाइबर होने की वजह से इसके सेवन के बाद पेट काफी देर तक भरा सा महसूस होता है जिससे कुछ और खाने की इच्छा नहीं होती है. जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिलती है.

]]>