सेल्फी – Live Halchal

अमेरिकी संसद में दिखी पुतिन-मोदी की कार वाली सेल्फी
अमेरिका और भारत के व्यापारिक संबंध ट्रंप की टैरिफ नीति के चलते बहुत बेहतर नहीं है। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा अमेरिका में खूब चर्चा में है। इतना ही नहीं इस दौरे को आधार बनाकर विशेषज्ञ और अमेरिकी सांसद ट्रंप की व्यापार नीतियों को लेकर कई कठोर सवाल भी पूछते नजर आ रहे हैं। इस बात को ज्यादा हवा तब मिली जब डेमोक्रेट सांसद सिडनी कैमलेगर-डव ने पहले तो पुतिन और पीएम मोदी की कार वाली सेल्फी को अमेरिकी संसद में बड़ा सा पोस्ट बनाकर दिखाया, फिर भारत और रूस के संबंध में बढ़ती नजदीकियां और अमेरिका और भारत के संबंध में खटास का जिक्र करते हुए ट्रंप और उनकी व्यापारिक नीति की खूब आलोचना भी की।

डेमोक्रेट सांसद सिडनी कैमलाजर डोव ने संसद में संबोधन के दौरान भारत और अमेरिका के संबंधों में आई तल्खियों को लेकर ट्रंप को जिम्मेदार बताया। साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कार वाली सेल्फी का बड़ा सा पोस्ट भी दिखाया।

यह तस्वीर हजारों शब्दों के बराबर- डव
अमेरिकी सांसद कैमलेगर डव ने पुतिन और पीएम मोदी की सेल्फी का जिक्र करते हुए कहा कि यह तस्वीर हजारों शब्दों के बराबर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जबरदस्ती वाली नीतियों का भारी मूल्य चुकाना पड़ता है। उन्होंने चेताया कि ट्रंप की नीतियों ने अमेरिका के रणनीतिक साझेदारों को हमारे प्रतिद्वंद्वियों की ओर धकेल दिया। डव ने इस बात पर जोर दिया कि हमे तुरंत कार्रवाई करनी होगी ताकि अमेरिका और भारत साझेदारी को फिर से मजबूत किया जा सके।

सांसद प्रमिला जयापल ने भी जताई चिंता
इस दौरान सांसद प्रमिला जयापल ने व्यापार और आव्रजन (इमिग्रेशन) नीतियों के कारण भारत-अमेरिका आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में लगे टैरिफ कारोबार और उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सांसद जयापल की यह टिप्पणी ट्रंप के हालिया बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने भारत से चावल के आयात पर नए टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अमेरिकी किसानों को नुकसान पहुंचाते हुए सस्ते चावल निर्यात कर रहा है। इस दौरान ट्रंप ने अमेरिकी कृषि उत्पादकों के लिए 12 अरब डॉलर की मदद पैकेज की घोषणा भी की।

बैठक में अमेरिकी किसानों की शिकायत
बता दें कि बैठक में कई अमेरिकी किसानों ने शिकायत की कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड से सस्ते आयात के कारण घरेलू कीमतें घट रही हैं। ट्रंप ने कहा कि इस समस्या का समाधान करने के लिए वे अतिरिक्त शुल्क लगाने पर विचार करेंगे। कुल मिलाकार सांसदों का मानना है कि अगर इन मुद्दों का तुरंत समाधान नहीं हुआ, तो दोनों देशों के बीच व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

अमेरिका-भारत के संबंझ और सुधार के प्रयास
गौरतलब है कि अमेरिका और भारत के बीच के संबंध में चल रही तल्खी के बीच 10-11 दिसंबर 2025 को अमेरिका की एक व्यापार टीम भारत में वार्ता करने के लिए मौजूद है। लेकिन बाजार तक पहुंच और टैरिफ विवाद के कारण बातचीत ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। अगस्त 2025 में अमेरिका ने अधिकांश भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था, विशेष रूप से भारत की रूसी तेल की खरीद को लेकर। ट्रंप की नई चेतावनी से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में अस्पष्टता और तनाव बढ़ गया है।

कार्तिक आर्यन ने हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप के साथ शेयर की शानदार सेल्फी
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले कार्तिक ने जॉनी डेप के साथ सेल्फी शेयर कर सभी को सरप्राइज कर दिया है।

कार्तिक का पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में कार्तिक हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, ‘लाल सागर के समुद्री डाकू, जैक स्पैरो x रूह बाबा।’

सेलेब्स के कमेंट्स
कार्तिक और जॉनी डेप की इस खास सेल्फी पर सेलेब्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। रेमो डिसूजा, सोफी चौधरी ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। अहाना एस कुमरा ने लिखा, ‘बिलकुल नहीं’, वहीं कार्तिक के कई फैंस उनकी इस पोस्ट पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बना रहे हैं।

जॉनी डेप के बारे में
जॉनी डेप को फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका के लिए जाना जाता है। डॉनी डेप ने साल 2003 में ‘द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल’ में पहली बार जैक स्पैरो की भूमिका निभाई थी। इसके बाद साल 2006 में ‘डेड मैन्स चेस्ट’, 2007 में ‘एट वर्ल्ड्स एंड’, 2011 में ‘ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स’ और 2017 में ‘डेड मेन टेल नो टेल्स’ में अपना यही प्रसिद्ध किरदार निभा चुके हैं।

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक ने फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ में रूह बाबा के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कार्तिक की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ एक रोमांटिक कॉमेडी है। जिसको समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है। यह एक लव स्टोरी है जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका मे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बिहार: गंगा में स्नान के दौरान सेल्फी लेते वक्त दो युवक डूबे
पुलिस ने बताया कि प्रशासन ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को युवकों की तलाश में लगाया है। पूरे इलाके में इस घटना के बाद गमगीन माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड में गंगा स्नान के दौरान सेल्फी लेने की कोशिश दो युवकों की जान पर भारी पड़ गई। शिवकुंड गंगा घाट पर यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब दो युवक स्नान के दौरान सेल्फी लेने लगे और गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए।

गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम जुटी खोजबीन में
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय हेमजापुर थाना और धरहरा प्रखंड के अंचलाधिकारी बीरेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।

परिवार में मचा कोहराम
डूबने वाले दोनों युवक रिश्ते में फुफेरे और ममेरे भाई बताए जा रहे हैं। 24 वर्षीय बिट्टू कुमार, मधेपुरा जिले के निहालपट्टी निवासी भवानंद झा का पुत्र था, जबकि 18 वर्षीय सत्यम उर्फ कालू, मुंगेर जिले के कुमारसार राजपुर निवासी रंजीत झा का पुत्र था। दोनों शुक्रवार को अपने रिश्तेदार शिवकुंड निवासी मोहन मिश्रा के घर आए थे। बिट्टू अपनी भाभी के घर मिलने आया था, वहीं सत्यम अपनी नानी के घर आया हुआ था।

परिजनों के अनुसार, दोनों युवक शनिवार को अपने घर लौटने वाले थे। लेकिन उससे पहले वे शिवकुंड गंगा घाट पर स्नान करने चले गए। स्नान के दौरान मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश में यह हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि बिट्टू प्राइवेट जॉब करता था, जबकि सत्यम अभी छात्र था।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धरहरा अंचलाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम को युवकों की तलाश में लगाया है। पूरे इलाके में इस घटना के बाद गमगीन माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और गहरे पानी में न जाने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विजयी मुस्कान और विक्ट्री साइन के साथ सामने आई हरियाणा के चाणक्यों की ‘सेल्फी’
नायब सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले मंच से ही एक फोटो सामने आई है, जो भाजपा की संगठनात्मक संरचना, शक्ति और संस्कारों को पूरी तरह प्रदर्शित कर देती है। यह फोटो नायब सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद है। जिसमें भाजपा की हरियाणा में जीत के सूत्रधार माने जा रहे चारों प्रभारी उंगलियों से विक्ट्री का चिन्ह बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विजयी मुस्कान के साथ सामने आई हरियाणा के चाणक्यों की ‘सेल्फी’

दरअसल हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया व सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर मंच पर लगी कुर्सियों के पीछे खड़े थे। अचानक डाक्टर सतीश पूनिया ने अपना मोबाइल निकाल लिया और धर्मेंद्र प्रधान, बिप्लब कुमार देब, सुरेन्द्र नागर से हरियाणा में भाजपा की बड़ी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए एक सेल्फी की रिक्वेस्ट कर दी। मौका खुशी का था तो चारों प्रभारियों ने एक विजयी मुस्कान के साथ विक्ट्री का साइन बना लिया। डॉक्टर पूनिया ने अपने मोबाइल से एक क्लिक किया और शानदार सेल्फी खिंच गई, लेकिन इस शानदार नजारे को मीडिया गैलरी में खड़े अन्य फोटोग्राफरों ने भी अपने कैमरों में कैद कर लिया।

सतीश पूनिया ने अपने द्वारा ली गई सेल्फी को सोशल मीडिया हैंडल पर वी-4 कैप्शन देते हुए पोस्ट किया, लेकिन इससे पहले ही मंच के नीचे से सेल्फी लेते हुए चारों प्रभारियों का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। प्रदेश के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने फोटो को “भाजपा की जीत के चार चाणक्य” के कैप्शन के साथ एक्स पर पोस्ट किया तो राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने सतीश पूनिया सेल्फी को पोस्ट करते हुए लिखा-“हरियाणा विजय के रणनीतिकार”। इसी तरह बहुत से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फोटो और सेल्फ़ी को अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर चारों प्रभारियों की तारीफ में लिखते हुए पोस्ट किया।

बीएल संतोष ने चारों प्रभारियों की फोटो डालते हुए जीत का दिया श्रेय

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी एक्स पर चारों प्रभारियों की फोटो और सेल्फ़ी डालते हुए जीत का श्रेय दिया है। जिस तरह से चुनाव के दौरान चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में बिप्लब कुमार देब, डाक्टर सतीश पूनिया और सुरेन्द्र नागर ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, पूर्व सांसद संजय भाटिया आदि तमाम प्रदेश के भाजपा नेताओं से तालमेल के साथ रणनीति बनाई और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीसरी बार भी जीत की उम्मीद भरी, उससे भाजपा कांग्रेस द्वारा बनाए गए उस माहौल को बदलने में कामयाब हुई, जो लोकसभा चुनाव में भाजपा की कम सीटें आने से बना था। मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और अन्य स्टार प्रचारक नेता पब्लिक मीटिंग्स के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे थे, तो वहीं ये चारों प्रभारी हरियाणा की जनता के मन को पढ़कर न केवल उसी प्रकार से रणनीति बना रहे थे, बल्कि एक-एक कदम उसी हिसाब से बढ़ाये जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार हरियाणा के इस चुनाव को खुद अमित शाह हैंडल कर रहे थे और उन्होंने ही उड़ीसा में जीत का इतिहास रचने वाले रणनीतिकारों धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देब की जोड़ी को हरियाणा में चुनाव की जिम्मेदारी दी। इसी बीच सतीश पूनिया को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरेन्द्र नागर पहले से ही सह प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रभारियों की टीम के साथ हर स्तर पर जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटे रहे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेश पूनिया, अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी के साथ मिलकर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लगातार मजबूती देने में लगे रहे और केंद्रीय टीम की रणनीति के अनुसार कार्यक्रमों को अमली जामा पहनाते रहे।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी, सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे रोजाना के काम की समीक्षा करते थे। मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए अपनी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ साथ विपक्ष के झूठे नैरेटिव को तोड़ने के काम को भी बड़ी खूबी से अंजाम दिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी के हंसमुख चेहरे, मिलनसार व्यवहार और सादगी को भी बड़े रणनीतिक तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे मुख्यमंत्री जनता का दिल जीतने में सफल रहे।

सेल्फी के पीछे छुपा हुआ एक खतरनाक सच, जानकर हो जाओगे हैरान…
आजकल चाहे लड़के हों या लड़कियां युवाओं के बीच सेल्फी को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखी जाती है। लोगों की ये आदत अब जानलेवा बन चुकी है। हाल ही में हुई एक स्टडी में ये बात सामने आई कि सेल्फी लोगों में कौस्मेटिक सर्जरी के लिए प्रौत्साहित करती है। यहां तक कि कई बार तक सेल्फी जान भी ले लेती है।

इस स्टडी में करीब 300 लोगों को शामिल किया गया है। अध्ययन में पाया गया कि किसी फिल्टर का उपयोग किए बिना सेल्फी पोस्ट करने वाले लोगों में चिंता बढ़ने और आत्मविश्वास में कमी देखी जाती है। सेल्फी लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद मूड खराब होता है और इसका सीधा असर आत्मविश्वास पर पड़ता है।

स्टडी के मुताबिक, सेल्फी लेने के बाद लोगों में मानसिक दबाव अधिक हो जाता है। ज्यादा सेल्फी लेने वाले लोग अधिक चिंतित महसूस करते हैं। उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है और वे शारीरिक आकर्षक में कमी महसूस करते हैं। ज्यादा सेल्फी लेने वाले लोगों में अपने लुक्स को लेकर काफी हीन भावना बढ़ जाती है।