सेना प्रमुख – Live Halchal

सेना प्रमुख द्विवेदी बोले- AI से बदल रहा आधुनिक युद्ध का स्वरूप
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना यूक्रेन युद्धक्षेत्र को करीब से देख रही है, क्योंकि यह हमारी सीमाओं पर मौजूद परिस्थितियों के संदर्भ में एक जीवित प्रयोगशाला है। उन्होंने बताया कि तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर टूल्स के कारण आधुनिक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

दरअसल, दिल्ली डिफेंस डायलॉग 2025 में संबोधन के दौरान जनरल द्विवेदी ने अपने संबोधन के दौरान उन्होंने युद्ध को लेकर विस्तार चर्चा की। उन्होंने कहा कि जहां तक भविष्य के युद्धक्षेत्र का सवाल है, यह धक्का-मुक्की और प्रतिस्पर्धा का युग है।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि तकनीक के कारण आधुनिक युद्ध में बदलाव हो रहा है। दीर्घकालीन शांति खत्म हो रही है और व्यापक संघर्ष बढ़ रहे हैं, जिसका मतलब है कि प्रौद्योगिकी का अत्यधिक उपयोग हो रहा है। आज आप जहां चाहें वहां प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सकते हैं।

50 से अधिक युद्ध जारी

जनरल द्विवेदी ने कहा कि 50 से अधिक युद्ध जारी हैं और 100 से अधिक देश किसी न किसी रूप में इसमें शामिल हैं। यूक्रेन युद्ध में ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और प्रिसिजन फायर ने युद्ध के तरीके बदल दिए हैं। उन्होंने तीन डी का उल्लेख किया जो आज युद्ध परिदृश्य को बदल रहे हैं – लोकतंत्रीकरण, प्रसार और जनसांख्यिकी।

हमारी सेना विशेष रूप से यूक्रेन के युद्धक्षेत्र पर हम कड़ी नजर रख रहे हैं, क्योंकि हमारी सीमाओं पर जो परिस्थितियां हैं, उनके संदर्भ में यह एक जीवित प्रयोगशाला है। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम तकनीक, साइबर टूल्स और डायरेक्टेड एनर्जी वेपंस जैसी तकनीकें अब ‘ग्रे जोन’ में युद्ध की नई सीमाएं तय कर रही हैं।

लोकतंत्रीकरण एक नई तकनीक

सेना प्रमुख ने कहा कि लोकतंत्रीकरण एक नई तकनीक है और जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि केवल प्लेटफॉर्म ही प्रासंगिक नहीं है, इसमें इस लोकतांत्रिक घटना द्वारा समर्थित कई परतें होनी चाहिए, जैसे कि एआई, क्वांटम रोबोटिक्स, ऑटो सिस्टम, डीईडब्ल्यू या निर्देशित ऊर्जा हथियार, साइबर उपकरण आदि, जो विशेष रूप से ग्रे ज़ोन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारत की चुनौतियों पर दृष्टि

जनरल द्विवेदी ने कहा कि यदि मैं भारतीय संदर्भ में देखूं… तो हमारे सामने “दो-ढाई मोर्चों” पर चुनौती है या उससे भी अधिक, फिर भी हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी प्रौद्योगिकी आ रही है, वह हमारे मौजूदा युद्ध की पांच पीढ़ियों के अनुरूप खुद को समायोजित कर ले। सेना को नई तकनीकों को पारंपरिक और आधुनिक दोनों युद्ध शैलियों में ढालना होगा।

सेना प्रमुख ने बताया कि भारतीय सेना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ उठाने के लिए ‘जिज्ञासा’ नामक इन-हाउस चैटबॉट लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ 15 अन्य सॉफ्टवेयर भी तैयार किए जा रहे हैं जो फोर्स को अधिक सक्षम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘AI in the Box’ सिस्टम की ट्रायल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और यह मोबाइल फॉर्मेशन को रणनीतिक बढ़त देगा। उन्होंने कहा, छोटे-छोटे सॉफ्टवेयर हैं जो इसे सशक्त बनाएंगे।

सेना प्रमुख बोले- सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने में हम सक्षम
भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति स्थिर लेकिन संवेदनशील है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एलएसी पर भारतीय सैनिकों की तैनाती और अन्य सैन्य सुविधाएं बढ़ाकर हम बेहद मजबूत स्थिति में हैं। इसे हम संतुलित कह सकते हैं। हम सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।

LAC की स्थिति पर क्या बोले सेना प्रमुख?

‘भारत और हिंद-प्रशांत: खतरे और चुनौतियां’ विषय पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनरल मनोज पांडे ने कहा कि एलएसी पर कड़ी निगरानी रखते हुए हमें यह भी देखना होगा कि बुनियादी ढांचे और सैनिकों की आवाजाही के संदर्भ में अन्य क्या विकास हो रहे हैं। सेनाध्यक्ष क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव और उसकी भविष्य की तैयारियों से एलएसी पर बढ़ते तनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

LAC की स्थिति स्थिर और संवेदनशीलः सेना प्रमुख

उनसे पूछा गया कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर पैंगोंग लेक क्षेत्र में पांच मई, 2005 को हुए हिंसक संघर्ष और जून 2020 में गलवन में गंभीर सैन्य संघर्ष से क्या दोनों सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं। वर्तमान में एलएसी पर क्या स्थिति है। जनरल मनोज पांडे ने कहा कि अगर संक्षेप में एलएसी की स्थिति के बारे में कहूं तो यह स्थिर और संवेदनशील है।

अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों की तैनाती मजबूत

उन्होंने कहा कि अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों की तैनाती अत्यंत मजबूत है। सेना प्रमुख ने कहा कि जहां तक यह हमारी सैन्य तैयारियों का सवाल है, हमारी मजबूत पैदल सेना गठन और पर्याप्त तोपखाने व अन्य तत्व एलएसी पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।

भारत और चीन ने अपने सीमा विवाद को हल करने व शांति बनाए रखने के लिए हाल में ताजा उच्च स्तरीय सैन्य सैन्य वार्ता का आयोजन किया। हालांकि, इसमें कोई समाधान नहीं निकल सका। सेना प्रमुख से यह भी पूछा गया कि सीमा पर झगड़ों से क्या सबक सीखा गया है, इस पर उन्होंने कहा कि न केवल सीमा पर क्या हो रहा है, बल्कि मैं कहूंगा कि दुनिया में क्या हो रहा है उससे हमें बहुत गहरे सबक सीखने की जरूरत है।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने अमेरिका रवाना हुए सेना प्रमुख
भारतीय सेना प्रमुख मनोज पांडे चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हुए। यात्रा के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उपाय तलाशे जाएंगे। सेना ने 13 से 16 फरवरी तक की उनकी यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बताया है।

अमेरिकी सेना के चीफ आफ स्टाफ से मुलाकात करेंगे मनोज पांडे

सेना प्रमुख वहां उच्च स्तरीय वार्ता में शामिल होंगे। वह अमेरिकी सेना के चीफ आफ स्टाफ जनरल रैंडी जार्ज और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत और अमेरिकी सेना के बीच गहराते संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। यात्रा के दौरान कई गंभीर मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा।

इन जगहों पर जाएंगे सेना प्रमुख

इसमें भारतीय सेना में महत्वपूर्ण परिवर्तन, वैश्विक खतरे, भविष्य को लेकर सेना का विकास और आधुनिकरण आदि शामिल होंगे। साथ ही सह उत्पादन और विकास को लेकर प्रयास पर भी विचार साझा किए जाएंगे। इसके अलावा, यात्रा कार्यक्रम में फोर्ट बेल्वोइर में आर्मी जियोस्पेशियल सेंटर, फोर्ट मैकनेयर में नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी का दौरा शामिल है।

वह सैन्य नवाचार और रणनीति में सबसे आगे रहने वाली इकाइयों का भी दौरा करेंगे, जिनमें स्ट्राइकर यूनिट, पहला मल्टी-डोमेन टास्क फोर्स, सिएटल में पहला विशेष बल समूह और सैन फ्रांसिस्को में रक्षा नवाचार इकाई शामिल हैं। कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड यूनिट की यात्रा की भी योजना है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रशिक्षण, सह-विकास और सह-उत्पादन गतिविधियों के लिए रास्ते तलाशना है।

सेना प्रमुख बोले- चीन के साथ सीमा पर हमारी लगातार नजर
चाणक्य रक्षा संवाद में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, “40,000 अग्निवीरों का पहला बैच इकाइयों में शामिल हो गया है और क्षेत्र से प्रतिक्रिया अच्छी और उत्साहजनक है।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांड ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय शांति, कूटनीति और सेना की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने रूस और यूक्रेन युद्ध से मिली एक बेहद अहम सीख को साझा करते हुए कहा कि भारतीय सेना सैन्य हार्डवेयर के आयात पर निर्भर नहीं रह सकती। इसके अलावा उन्होंने एलएसी पर मौजूदा स्थिति को लेकर भी बात की। जनरल पांडे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मद्देनजर कहा कि सीमा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है।
चाणक्य रक्षा संवाद में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, “40,000 अग्निवीरों का पहला बैच इकाइयों में शामिल हो गया है और क्षेत्र से प्रतिक्रिया अच्छी और उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सेना समग्र सुधार प्रक्रिया के रूप में सुरक्षा बल के पुनर्गठन, प्रौद्योगिक समावेशन, मौजूदा संरचनाओं में सुधार, समन्वय और मानव संसाधन प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जनरल पांडे ने कहा कि हम सेना में आधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर खास ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।