सेंसेक्स – Live Halchal

आपके पास भी हैं टाटा मोटर्स के शेयर? सेंसेक्स से बाहर हो सकती है कंपनी
सेंसेक्स के सबसे शुरुआती शेयरों में से एक टाटा मोटर्स पर अगले महीने 30 शेयरों वाले बेंचमार्क में अपनी जगह खोने का खतरा मंडरा रहा है। यानी कि टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों वाली लिस्ट से बाहर हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर में कमर्शियल व्हीकल कारोबार के अलग होने के बाद इसकी मार्केट कैपिटल (एमकैप) भी विभाजित हो गई है।

कौन लेगा टाटा मोटर्स की जगह
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑपरेटर इंटरग्लोब एविएशन सेंसेक्स में टाटा मोटर्स की जगह ले सकती है। मार्केट कैपिटल के हिसाब से यह सबसे हाई रैंकिंग वाली कंपनी बनकर उभरी है, जो सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में शामिल नहीं है।

कितनी रह गयी मार्केट कैपिटल
स्प्लिट होने के बाद, टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस की वैल्यूएशन ₹1.19 लाख करोड़ रह गयी है, जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की मार्केट कैपिटल ₹1.37 लाख करोड़ है। इसके उलट, इंडिगो की मार्केट कैपिटल ₹2.27 लाख करोड़ के साथ दोनों से कहीं ऊपर है।
दिसंबर रिव्यू की घोषणा इसी महीने के अंत में होने की उम्मीद है, और इंडेक्स में बदलाव 19 दिसंबर को कारोबार बंद होने से प्रभावी होंगे।

पहले भी बाहर हुई है टाटा मोटर्स
अगर टाटा मोटर्स सेंसेक्स से बाहर होती है, तो ऐसा पहला मामला नहीं होगा। बता दें कि दिसंबर 2019 में अनिश्चित बिजनेस विजिबिलिटी और हाई डेट के चलते में शेयर बाजार में खराब प्रदर्शन के बीच भी कंपनी को हटा दिया गया था। इसके बाद दिसंबर 2022 में इंडेक्स में इसे फिर से शामिल किया गया।

और किन शेयरों को किया गया बाहर
सेंसेक्स की शुरुआत 1 जनवरी, 1986 को हुई थी और इसकी बेस वैल्यू 100 थी। मूल 30 शेयरों में से केवल तीन – रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी – ही अब तक इसके सदस्य बने हुए हैं। लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे अन्य शुरुआती नाम आज भी इसमें शामिल हैं, मगर इन्हें समय-समय पर हटाया और फिर से शामिल किया गया है।
इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक सबसे लंबे समय से सेंसेक्स में शामिल हैं। हालाँकि दोनों ही सेंसेक्स की शुरुआत के बाद इसमें शामिल हुए थे।

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 376 अंक चढ़ा
वैश्विक बाजारों में तेजी और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 376.89 अंक चढ़कर 83,836.04 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.5 अंक बढ़कर 25,679.15 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे बढ़कर 88.62 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स में 4.50 प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो भी लाभ में रहे। वहीं पावर ग्रिड, इटरनल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर चर्चा जारी

इस बीच, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए लगातार चर्चा कर रहे हैं।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,067.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,202.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे। मंगलवार को सेंसेक्स 519.34 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 83,459.15 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.70 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 25,597.65 पर बंद हुआ।

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक गिरा
पिछले कई दिनों की तेजी के बाद सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार की शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक बीईएस सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी गिरावट देखी गई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 153.18 अंक गिरकर 84,403.22 पर आ गया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 51.1 अंक घटकर 25,840.30 पर कारोबार कर रहा है। दोनों सूचकांक गुरुवार को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचे थे।

करीब एक हफ्ते की तेजी के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली

करीब एक सप्ताह की तेजी और ताजा विदेशी पूंजी निकासी के बाद मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। दोनों बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गए थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में कौन चढ़ा, कौन फिसला?

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इटरनल और अडानी पोर्ट्स प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में दिखी तेजी

गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,165.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) खरीदार रहे, इन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 3,893.73 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ब्रेंट क्रूड में आधे फीसदी की गिरावट

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत गिरकर 65.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ सेंसेक्स 130.06 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 84,556.40 पर बंद हुआ। निफ्टी 22.80 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 25,891.40 पर बंद हुआ।

दिवाली के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 734 अंक चढ़ा
दिवाली के बाद गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 734.36 अंकों की उछाल के साथ 85,160.70 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 198.30 अंकों की तेजी के साथ 26,066.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।

आईटी और बैंकिंग सेक्टर में तेजी

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स भी 734.36 अंकों की बढ़त के साथ 85,160.70 पर खुला, जो 27 सितंबर 2024 को दर्ज किए गए अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 85,478.25 के करीब है। वहीं निफ्टी 50 सूचकांक सितंबर 2024 के बाद पहली बार 26,000 के स्तर को पार कर गया और 188.60 अंकों की बढ़त के साथ 26,057.20 पर खुला।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, एचसीएलटेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर्स रहे। जबकि, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे।

जियोजिट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी. के. विजयकुमार ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की खबरें बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। निफ्टी के इम्प्लाइड ओपन से भी बाजार की प्रतिक्रिया सामने आई है। त्योहारों के मौसम में पहले ही शुरू हुई तेजी अब और तेज होगी और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। हाल ही में विदेशी निवेशकों का खरीदारी में आना और शॉर्ट कवरिंग भी इस रैली को और गति दे सकता है।

विदेशी बाजार हुए लाल

अमेरिकी बाजार में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 0.71 प्रतिशत या 334.33 अंक की गिरावट के साथ 46,590.41 पर बंद हुआ। अधिकांश एशियाई बाजार सुबह के कारोबार में लाल निशान में रहे । चीन का शंघाई इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई 1.35 प्रतिशत की गिरावट में था। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.42 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था।

रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंद लगाने के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंद लगाने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में 2 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

रोसनेफ्ट और लुकोइल के खिलाफ प्रतिबंधों का उद्देश्य रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वार्ता की मेज पर लाना और यूक्रेन पर मास्को के क्रूर युद्ध को समाप्त करने में मदद करना है।

इस बीच, यूरोपीय संघ के नेता गुरुवार को एक शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहे थे, जिसका उद्देश्य रूस के खिलाफ और अधिक प्रतिबंधों को मंजूरी देना तथा यूरोप में जमा मास्को की परिसंपत्तियों का उपयोग यूक्रेन के युद्ध प्रयासों और अर्थव्यवस्था को कम से कम अगले दो वर्षों तक वित्तपोषित करने के लिए करने की योजना को आगे बढ़ाना था।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 60.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

अमेरिकी बेंचमार्क कच्चे तेल की कीमत 2.31 डॉलर बढ़कर 60.81 डॉलर प्रति बैरल हो गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.38 डॉलर बढ़कर 64.97 डॉलर प्रति बैरल हो गई। गुरुवार की सुबह अन्य सौदों में सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से दो दिन तक गिरने के बाद लगभग 1% बढ़कर 4,104.50 डॉलर पर पहुंच गई।

बता दें कि दिवाली के कारण बुधवार को शेयर बाजार बंद रहे। मंगलवार को एक घंटे के मुहुर्त ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 84,426.34 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में सेंसेक्स करीब 200 अंक तो निफ्टी 63 प्वाइंट चढ़ा
एक दिन पहले लाल निशान पर बंद होने के बाद शेयर मार्केट ने गुरुवार को हरे निशान के साथ शुरुआत की है। बता दें कि शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। जिसमें सेंसेक्स 201.23 अंक बढ़कर 81,974.89 पर रहा, तो निफ्टी भी 61.5 अंक की उछाल के साथ 25,109.65 पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सकारात्मक अंतरराष्ट्रीय धारणा ने घरेलू सूचकांकों में स्थिरता बनाए रखने में मदद की, जबकि निवेशक वैश्विक घटनाक्रमों पर आगे स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे थे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरा

वहीं अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 2 पैसे टूटकर 88.77 प्रति डॉलर पर आ गया।

पश्चिम एशिया जोखिम प्रीमियम में दिखी गिरावट

बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि इस्राइल-हमास शांति समझौते का पहला चरण राष्ट्रपति ट्रंप और कतर सरकार के अनुसार पूरा हो गया है। आज सुबह एशिया में पश्चिम एशिया जोखिम प्रीमियम में गिरावट देखी गई। जापान जश्न के मूड में है, जहां निक्केई एक बार फिर सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी मौजूदा 45% स्लैब-वार कर ढांचे की जगह 10% फ्लैट आयकर लगाने की बात कर रहे हैं।

एफपीआई ने दो दिनों में किया अच्छा प्रदर्शन

भारतीय बाजारों में दो दिनों तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) का शुद्ध प्रवाह देखा गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरबीआई ने रुपये की सुरक्षा के लिए अपतटीय एनडीएफ बाजारों में 15 अरब डॉलर की स्थिति बनाई है, जिससे रुपये को कुछ सहारा मिलने की उम्मीद है, जो इस साल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा रही है।

वैश्विक रुझानों के अनुरूप सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी

कमोडिटी बाजार में सोने में तेजी जारी रही। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के विश्लेषक (प्रीसियस मेटल रिसर्च) मानव मोदी ने कहा कि सोना पहली बार 4,000 डॉलर के स्तर को पार कर गया। व्यापक भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के साथ-साथ अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए इस संपत्ति की ओर रुख किया, जिससे रिकॉर्ड तेजी आई।

उन्होंने आगे कहा कि चांदी ने भी रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ, और उसे भी उन्हीं कारकों का समर्थन मिला जिनसे सोने और तांबे को मदद मिली। मोदी ने कहा कि अस्थिरता के दौर में पारंपरिक रूप से मूल्य के भंडार के रूप में देखा जाने वाला सोना, 2024 में 27 प्रतिशत की बढ़त के बाद इस साल अब तक 55 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। हाजिर बाजार में तंगी का फायदा उठाते हुए चांदी इस साल अब तक 60 प्रतिशत से ज़्यादा चढ़ चुकी है।

निवेशकों की है इन पर नजर

विशेषज्ञों का कहना है कि आशावाद तो बना हुआ है, लेकिन हाल के उच्च स्तरों से मुनाफा वसूली और इस्राइल-हमास युद्धविराम के घटनाक्रम अल्पकालिक धारणा को प्रभावित कर सकते हैं। बाजार अमेरिकी सरकार के चल रहे बंद के अपडेट पर भी नजर रखेंगे, जो अब नौवें दिन चल रहा है और वैश्विक जोखिम उठाने की क्षमता पर दबाव बना रहा है।

टाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ

इससे पहले बुधवार को, टाटा कैपिटल के सार्वजनिक निर्गम को तीसरे दिन तक 1.95 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जिसमें योग्य संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी रही, जिन्होंने 3.42 गुना अभिदान प्राप्त किया। गैर-संस्थागत निवेशकों ने 1.98 गुना और खुदरा निवेशकों ने 1.1 गुना अभिदान प्राप्त किया।

इसी तरह, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स में भी निवेशकों की अच्छी-खासी दिलचस्पी देखी गई और दूसरे दिन तक इसका पब्लिक इश्यू 3.32 गुना सब्सक्राइब हो गया। गैर-संस्थागत निवेशकों की बोलियों में सबसे ज़्यादा 7.6 गुना, योग्य संस्थागत निवेशकों की बोलियों में 2.59 गुना और खुदरा निवेशकों की बोलियों में 1.9 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।