सेंट्रल स्टेशन – Live Halchal

सेंट्रल के सिटी साइड का 60 साल पुराना मंदिर कैंट की तरफ स्थानांतरित, ये है वजह
सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड की ओर बना करीब 60 साल पुराना मंदिर रविवार को कैंट साइड की तरफ स्थानांतरित हो गया। यह मंदिर रेलवे के प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट की भूमि पर आ रहा था, जिसको स्थानांतरित करने के लिए मंदिर समिति और हिंदू संगठन की ओर से पूर्व में सहमति मिल गई थी। भगवान हनुमान की तीन फीट ऊंची प्रतिमा को ले जाने के लिए बड़ी क्रेन मंगवानी पड़ी। इस दौरान रेलवे के अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल स्टेशन पर विकास कार्य चल रहे हैं, जिसके अंतर्गत सारी सुविधाएं और सेवाएं एयरपोर्ट जैसी हो जाएंगी। रेलवे की ओर से सिटी साइड की तरह से कार्य करीब डेढ़ वर्ष से कार्य चल रहा है। इसमें बहुमंजिला इमारत और मल्टीलेवल पार्किंग शामिल हैं। कई पुराने भवनों को तोड़ा जा चुका है। मल्टीलेवल पार्किंग की जगह पर मंदिर आ रहा था, जिसकी वजह से उसे स्थानांतरित किया गया। मंदिर के पुजारी विजय मिश्रा ने बताया कि रविवार को रेलवे अधिकारियों ने आकर मंदिर को शिफ्ट कराया। दो बार मूर्ति हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तीसरी बड़ी क्रेन की मदद से बजरंग बली की मूर्ति हटाई जा सकी।

कानपुर : दो माह में सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो ट्रायल की तैयारी
मेट्रो रेल के एमडी सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुए ट्रायल रन को पूरी तरह सफल बताया गया था। अब टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग में 90 की रफ्तार तक से ट्रेन चलाई जाएगी। इस बीच नयागंज से कानपुर सेंट्रल भूमिगत स्टेशन तक बनी मेट्रो सुरंग में ट्रैक निर्माण तेज कर दिया गया है।

कानपुर में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल शुरू करने के लिए ट्रैक और भूमिगत स्टेशनों का निर्माण तेज कर दिया है। दो महीने में इसी रूट पर मेट्रो ट्रायल की तैयारी है। सिग्नलिंग, लाइटिंग सहित अन्य कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं, ताकि इसी साल के अंतिम माह में यात्रियों को यह सुविधा मिल सके।

यूपीएमआरसी ने ढाई साल पहले 24 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में आईआईटी से मोतीझील तक नौ किलोमीटर लंबे रूट में मट्रो संचालन शुरू करने के साथ ही शेष हिस्से में निर्माण शुरू किया था। इसी कॉरिडोर मे 15 दिन पहले मोतीझील के आगे मकाराबटगंज से शुरू हुए भूमिगत सेक्शन में चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा होते हुए नयागंज भूमिगत स्टेशन तक अप लाइन में शुरुआती ट्रायल (टेस्टिंग) की थी।

कोशिश है नवंबर में चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल मेट्रो चला दी जाए
मेट्रो रेल के एमडी सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुए ट्रायल रन को पूरी तरह सफल बताया गया था। अब टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग में 90 की रफ्तार तक से ट्रेन चलाई जाएगी। इस बीच नयागंज से कानपुर सेंट्रल भूमिगत स्टेशन तक बनी मेट्रो सुरंग में ट्रैक निर्माण तेज कर दिया गया है। मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि दो महीने में यह कार्य पूरा करना है। कोशिश है कि अक्तूबर में ट्रायल शुरू कराकर नवंबर में चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल मेट्रो चला दी जाए।

भूमिगत सेक्शन में नयागंज से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक तेजी से ट्रैक निर्माण कराया जा रहा है। अन्य कार्य भी चल रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द ट्रायल शुरू हो सके। 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल के बाद रेलवे संरक्षा आयुक्त ग्रीन सिग्नल देने के लिए परीक्षण करेंगे। -पंचानन मिश्रा, डिप्टी जीएम (पीआर), यूपीएमआरसी