सूर्यकुमार यादव – Live Halchal

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने पर अश्विन ने BCCI को याद दिलाए उसूल
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को जब टीम इंडिया का एलान हुआ तब हर किसी को एक बात से हैरानी हुई। भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव के हाथों से कप्तानी तो गई ही साथ ही टीम में से जगह भी चली गई। ये बात कई लोगों को नगवार गुजरी और आर अश्विन उनमें से ही एक हैं।

अश्विन ने सूर्यकुमार को हटाने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को जमकर सुनाई है और उसे उसूलों की याद दिलाई है। अश्विन ने कहा है कि वह सेलेक्शन कमेटी के फैसले से हैरान हैं।

ऐतिहासिक दिन

अश्विन ने इसे भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक दिन बताया है और कहा है कि आगे की सोच के साथ जो फैसले लिए गए हैं उन्हें हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। अश्विन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि ये काफी रोचक मिसाल पेश की गई है। ये पूरी प्रक्रिया जिस तरह से की गई है वो हैरान करने वाली है। मैं इसे लेकर थोड़ा भयभीत सा हूं।”

अश्विन ने आगे कहा, “मुझे कोई शक नहीं है, लेकिन ये सेलेक्शन के मामले ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आगे कुछ होगा तो फिर ये दिन एक मिसाल के तौर पर याद किया जाएगा।”

टीम के कुछ उसूल होते हैं

अश्विन ने कहा है कि टीम के कुछ उसूल होते हैं। उन्होंने अक्षर पटेल को उप-कप्तानी से हटाए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। अश्विन ने कहा, “हाल ही में श्रेयस अय्यर को लेकर हमारी बात हुई थी कि उन्हें टी20 टीम में होना चाहिए। मैं इस बात को मानता हूं। लेकिन अगर मैं वर्ल्ड कप जीतने वाली 14 सदस्यीय टीम का हिस्सा होता तो सोचता कि हम लंबे समय से खेल रहे हैं। क्या हमने ऐसा कुछ नहीं किया कि हमें कप्तानी के लिए चुना जाए?”

अश्विन ने कहा, “एक चीज जो श्रेयस अय्यर के पक्ष में रही है कि उन्होंने कोलकाता को आईपीएल खिताब दिलाया। मैं उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े नहीं कर रहा हूं। उनके पास काफी सारी रणनीति होती है, लेकिन टीम के भी कुछ उसूल होते हैं। अक्षर पटेल टीम के उप-कप्तान को लेकर बड़ी पसंद थे। ऐसे में अगर उप-कप्तान अगर कप्तानी के लिए नहीं चुना जा रहा है तो हमें बार-बार सवाल करने होंगे।”

सूर्यकुमार यादव की जाएगी कप्तानी, वैभव सू्र्यवंशी की होगी टीम इंडिया में एंट्री
इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट भी खेला जाएगा, लेकिन इन खेलों में भारत की जो टी20 टीम जाएगी उसके कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे। इन खेलों के लिए बीसीसीआई ने जो संभावित क्रिकेटरों की लिस्ट दी है उसमें सूर्यकुमार का नाम शामिल नहीं है। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम जरूर है।

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव ने आईपीएल-2026 में शानदार खेल दिखाया है और 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं। उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स का सफर शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के दूसरे क्वालिफायर में हार के बाद खत्म हो गया। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद उनको भारतीय टीम में जल्दी मौका देने की मांग उठ रही है।

संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव के अलावा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल के नाम भी शामिल हैं। भारतीय बोर्ड 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का एलान जल्द ही कर सकता है।

30 क्रिकेटरों में से चुनी जाएगी टीम

बीसीसीआई ने इन खेलों के लिए कुल 30 खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी है जिसमें से 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे। ये लिस्ट आयोजकों को भेजी जा चुकी है। 2023 में जब एशियन गेम्स हुए थे तब ऋतुराज गायकवाड़ ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी और गोल्ड मेडल दिलाया था। उस टीम के नौ सदस्य भी लिस्ट में है जिनमें गायकवाड़ का नाम भी शामिल है।

लक्ष्मण होंगे कोच

इन खेलों के लिए सिर्फ कप्तानी में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव होगा। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एशियान गेम्स में नहीं जाएंगे। उनकी जगह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम कर रहे वीवीएस. लक्ष्मण हेड कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। गंभीर का नाम लिस्ट में नहीं है। उनकी जगह लक्ष्मण को जगह मिली है। एशियाई खेलों में 24 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच क्रिकेट का आयोजन होगा।

एशियन गेम्स से पहले भी टीम में आ सकते हैं वैभव

वैभव ने आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए वह एशियन गेम्स से पहले भी टीम में आ सकते हैं। भारत को 26 जून से आयरलैंड का दौरा करना है और टी20 सीरीज खेलनी है। बहुत संभावना है कि वैभव इस टीम का हिस्सा हों। इस सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड, जिम्बाब्वे के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है।

एशियन गेम्स के लिए चुने गए संभावित क्रिकेटर: ईशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा, अनुकूल रॉय, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, आयुष बडोनी, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, कुलदीप यादव, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, यश ठाकुर।

सूर्या को कप्तान बनाने के पीछे थे ये 4 बड़े नाम, जय शाह के अलावा लिस्ट में कौन?
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। वो भारत को ये कामयाबी दिलाने वाले तीसरे कप्तान बने। उनसे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचा था।

हालांकि, सूर्या का बतौर कप्तान के लिए चुने जाना थोड़ा सरप्राइजिंग था, क्योंकि रोहित जब कप्तान थे तब सूर्या टीम के उप-कप्तान भी नहीं थे।

किसी को ये लगा कि हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग के दौरान सूर्यकुमार केकेआर के उप-कप्तान थे, तो इस वजह से उन्हें भारत की कैप्टनेंसी जिम्मेदारी दी गई, लेकिन अब सूर्या ने उन 4 लोगों के नाम का खुलासा किया, जिनकी वजह से उन्हें टी20आई कप्तान के तौर पर चुना गया। हैरान कर देने वाली बात रही उन 4 में गौतम गंभीर का नाम नहीं शामिल हैं।

इन 4 दिग्गजों ने तय किया था सूर्या को T20I कप्तान बनाना

दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीईआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़., पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भरोसे की वजह से सूर्या को प्रमोशनल मिला और वो कप्तान के रूप में उन्हें चुना गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में सूर्या ने कहा,

एक समय था जब जय भाई, जो उस समय बीसीसीआई के सचिव थे, ने श्रीलंका सीरीज से तीन-चार दिन पहले मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझे बताया कि आगे के लिए मुझे टी20 टीम का कप्तान बनाया जा रहा है। हां, उन्होंने मुझे सबसे पहले फोन किया था

-सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, “लेकिन मुझे पूरा यकीन था कि यह सब रोहित भाई और अजीत भाई ने उस समय प्लान किया था। गौतम भाई बाद में इसमें शामिल हुए। उन्होंने, राहुल सर – (राहुल द्रविड़, जो उस समय कोच थे) के साथ जय भाई से इस बारे में चर्चा की। फिर उन्होंने फैसला किया कि आगे के लिए मुझे भारत की कप्तानी करनी चाहिए”।

बता दें कि सूर्यकुमार ने भारत की टी20 टीम के कप्तान के रूप में 52 में से 42 मैच जीते हैं, जिसमें उनकी जीत का प्रतिशत 80 से अधिक है। कप्तान के रूप में, उन्होंने स्थायी रूप से इस भूमिका को संभालने के बाद से एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारी है। 35 साल के सूर्यकुमार, भारत के टी20 कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत के मामले में रोहित से सिर्फ आठ जीत पीछे हैं।

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच रोहित-द्रविड़ जैसा ही गहरा तालमेल है। सूर्यकुमार ने KKR में गंभीर के साथ खेलने के अनुभव का हवाला देते हुए बताया कि टीम चयन में कभी बहस नहीं हुई, हमेशा टीम के हित में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

राहुल द्रविड़ के भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि कैसे उनकी पत्नी इस दिग्गज को उनकी ‘काम के स्थल वाली पत्नी’ मानती थी।

अब जब कोई उनके टी-20 उत्तराधिकारी सूर्यकुमार यादव को मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर के बारे में बात करते हुए देखता है तो यह समीकरण उतना ही सहज और आपसी भरोसे तथा सम्मान पर बना हुआ लगता है, जितना रोहित और द्रविड़ के बीच था।

भारत के टी-20 विश्व कप विजेता बनने के बाद जब सूर्यकुमार से गंभीर के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने गौतम भाई के साथ चार साल (कोलकाता नाइट राइडर्स में) क्रिकेट खेला है।

और मुझे पता था कि वह कैसे सोचते हैं। ऐसे में उन्होंने दो कदम उठाए और दो कदम मैंने उठाए तो हर बार बीच का रास्ता निकला।

सूर्या की कभी भी कोच गंभीर ने नहीं हुई बहस
सूर्यकुमार ने कहा कि इन दो वर्षों में दोनों के बीच कभी कोई बहस नहीं हुई और उन्होंने एक आदर्श एकादश तय करने के लिए कभी रातों की नींद नहीं गंवाई। सूर्यकुमार ने कहा कि जब से हमने साथ काम करना शुरू किया और हम श्रीलंका गए थे, तब से लेकर अब तक मुझे याद नहीं कि कभी किसी खिलाड़ी को लेकर हमारी बहस हुई हो।

कप्तान ने कहा कि हम बात करते हैं कि हमें किसी खास खिलाड़ी को खिलाना चाहिए या नहीं। हम दोनों हमेशा टीम को जिताने में दिलचस्पी रखते हैं। हम सोचते हैं कि किसी खिलाड़ी को ऐसी स्थिति में कैसे रख सकते हैं, जिससे टीम को फायदा हो सके। कई बार हमने टीम के बारे में एकादश या 15 खिलाड़ियों के बारे में बात की है कि हमें किसे चुनना है और 14 खिलाड़ी हमेशा एक जैसे रहे हैं।

‘पाजी, कदि हस वि लेया करो’
भारतीय क्रिकेट टीम के इंटरनेट मीडिया स्टार अर्शदीप सिंह ने टी-20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर को और मुस्कुराने के लिए चिढ़ाया।

अर्शदीप की वीडियो में गंभीर, सैमसन, अभिषेक, बुमराह, सिराज, अक्षर और सूर्यकुमार नजर आ रहे हैं। अर्शदीप पहले से ही मुस्कुरा रहे गंभीर को थोड़ा और हंसने के लिए एक मशहूर बालीवुड कामेडी फिल्म के डायलाग बोलते हुए कह रहे हैं कि ‘‘पाजी, कदि हस वि लेया करो।’’ इस पर गंभीर ने जवाब दिया है, ‘‘सिंह इज किंग।’’

आईसीसी की टी-20 टीम में चार भारतीय शामिल
तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को आईसीसी की 2026 टी-20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। सैमसन ने पांच पारियों में 321 रन बनाकर टीम में शामिल भारतीय चौकड़ी का नेतृत्व किया।

कोच साहब आपकी मुस्कान अच्छी लगती है
धोनी भारत की खिताबी जीत ने लगभग दो साल बाद महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेट मीडिया पर फिर से सक्रिय कर दिया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने गंभीर के लिए कहा कि कोच साहब आपकी मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पिछला पोस्ट 2024 में किया था।

ईशान से सूर्या ने पूछा था, विश्व कप जिताएगा?
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जब भारत की टी20 विश्व कप टीम में जगह की पुष्टि करने के लिए ईशान किशन को फोन किया था तो उनके पास इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज से पूछने के लिए बस एक ही सवाल था कि क्या वह ‘विश्व कप जिताएगा? ईशान ने इसका जवाब एक सवाल से देते हुए सूर्यकुमार को कहा, ‘‘भरोसा करोगे? यह बातचीत सूर्यकुमार के ‘हां’ में जवाब देने के साथ खत्म हुई थी। ईशान ने अब इसके बारे में सभी को बताया।

14 महीने बाद फिफ्टी ठोक सूर्यकुमार यादव ने भारत को दी राहत की सांस
न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच मे भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी फॉर्म में वापसी की और अर्धशतक जमाया। उनकी इस पारी ने भारत को तो राहत की सांस दी है, लेकिन बाकी टीमों को टेंशन दे दी है।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में शानदार अर्धशतक जमाया है। इस पारी के साथ ही सूर्या ने भारतीय फैंस को तो राहत दी है क्योंकि वह अगले महीन से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटे हैं।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने ये टारगेट 15.2 ओवरों में हासिल कर लिया। उसने अपने सिर्फ तीन ही विकेट खोए। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार ने 37 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्कों की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। शिवम दुबे 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

14 महीने बाद अर्धशतक
सूर्यकुमार की फॉर्म का भारत को बेसब्री से इंतजार था। सभी जानते हैं कि सूर्यकुमार टी20 के दिग्गज बल्लेबाज हैं और उनका बल्ला चल गया तो फिर गेंदबाजों की खैर नहीं होती है। शुक्रवार को खेले गए मैच में इसका नजारा देखने को मिला। उनका बल्ला चला तो भारत ने 200 रनों से ज्यादा का टारगेट 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया। सभी को कप्तान की इस फॉर्म का इंतजार था। सूर्यकुमार ने कल 14 महीने और 23 पारियों के बाद अर्धशतक जमाए हैं।

इससे पहले, सूर्यकुमार ने 12 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में अर्धशतक जमाया था। उस मैच में सूर्यकुमार ने 35 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली थी जिसमें आठ चौके और पांच छक्के शामिल थे। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप-2025 में वह अर्धशतक जमाने के करीब थे, लेकिन इससे पहले ही टीम जीत गई थी। सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को खेले गए उस मैच में नाबाद 47 रन बनाए थे।

वर्ल्ड कप में अहम
अगर सूर्यकुमार का बल्ला रंग में आ गया तो फिर भारत के लिए इससे अच्छी बात नहीं हो सकती। उनके फॉर्म में आने का मतलब है कि चारों तरफ से रनों की बारिश फिर चाहे स्थिति कैसी भी हो। उनके फॉर्म में आने का टीम मैनेजमेंट और फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। खुद सूर्यकुमार भी जानते हैं कि कप्तान रहते हुए उनका बल्ला चलना कितना जरूरी है। जिस अंदाज में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी की और भारत को जीत दिलाई उसने दूसरी टीमों की टेंशन को बढ़ा दिया है।