सूरज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 08 Apr 2024 07:39:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सूरज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सूरज के सामने आएगा चांद, छा जाएगा घनघोर अंधेरा https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%9b%e0%a4%be/552419 Mon, 08 Apr 2024 07:39:14 +0000 https://livehalchal.com/?p=552419 आज यानी 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस खगोलीय घटना को आप भी अपने फोन लैपटॉप-पीसी में देख सकते हैं। दरअसल गूगल ने सूर्य ग्रहण को एनिमेशन के जरिए दिखाने की कोशिश की है। गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल कर ग्रहण एनिमेशन देखा जा सकता है। इसके …]]>

आज यानी 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस खगोलीय घटना को आप भी अपने फोन लैपटॉप-पीसी में देख सकते हैं। दरअसल गूगल ने सूर्य ग्रहण को एनिमेशन के जरिए दिखाने की कोशिश की है। गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल कर ग्रहण एनिमेशन देखा जा सकता है। इसके लिए आपको इंग्लिश और हिंदी कीवर्ड इस्तेमाल करने होंगे।

 8 अप्रैल के दिन यानी आज पृथ्वी पूर्ण सूर्य ग्रहण (total solar eclipse today) देखने जा रही है।

दरअसल, आज पूर्ण सूर्य ग्रहण (solar eclipse) केवल मेक्सिको, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

गूगल ने इस घटना को एनिमेशन के साथ दिखाने की कोशिश की है। यानी गूगल एनिमेशन को भारतीय यूजर्स भी अपने फोन, लैपटॉप, पीसी पर देख सकते हैं-

गूगल एनिमेशन के साथ देखें सूर्य ग्रहण 

आप कुछ कीवर्ड का इस्तेमाल कर आप गूगल एनिमेशन को देख सकते हैं। इन कीवर्ड का इस्तेमाल आप गूगल के सर्च इंजन (google.com) पर कर सकते हैं-

  • April 8 eclipse
  • Eclipse 2024
  • Solar eclipse
  • Solar eclipse 2024
  • Total Solar Eclipse

इंग्लिश कीवर्ड की जगह अगर आप हिंदी कीवर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो भी गूगल एनिमेशन को चेक किया जा सकता है। इन कीवर्ड का इस्तेमाल आप गूगल के सर्च इंजन (google.com) पर कर सकते हैं-

  • सूर्य ग्रहण
  • सूर्य ग्रहण 2024
  • अप्रैल 8 ग्रहण

सूर्य ग्रहण क्या है?

सूर्य ग्रहण उस स्थिति को कहा जाता है जब चंद्रमा सूरज और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। इस खगोलीय घटना के समय पृथ्वी के एक छोटे से हिस्से से सूरज पूरी तरह या आंशिक रूप से अदृश्य हो जाता है।

जैसा कि गूगल ने अपने एनिमेशन के जरिए दिखाने की कोशिश भी की है। जैसे ही चंद्रमा सूरज के आगे आता है, कुछ समय के लिए सूरज की रोशनी गायब होकर अंधेरा छा जाता है।

सूर्य ग्रहण ऑनलाइन कैसे देखें

गूगल एनिमेशन के साथ सूर्य ग्रहण को लाइव भी देखा जा सकता है। सूर्य ग्रहण को नासा के साथ देख सकते हैं। इस घटना को नासा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

नासा इस घटना का अलग-अलग लोकेशन से लाइव ब्रॉडकास्ट फीचर करने जा रहा है। लाइव डेमो के साथ एक्सपर्ट्स भी इस घटना का विश्लेषण करेंगे।

आज यानी 8 अप्रैल 2024 को भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा यह रात 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।

]]>
सूरज की रोशनी मिलते ही जागा जापान का मून लैंडर https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%97/545066 Wed, 28 Feb 2024 07:22:20 +0000 https://livehalchal.com/?p=545066 जापान के पहले मून लैंडर ने पृथ्वी से एक संकेत का जवाब दिया है। इससे पता चलता है कि यह सप्ताह भर की दूसरी चंद्र रात से बच गया है। यह जानकारी देते हुए जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा ने इसे चमत्कार बताया। गत 20 जनवरी को जापान के मानव रहित स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग …]]>

जापान के पहले मून लैंडर ने पृथ्वी से एक संकेत का जवाब दिया है। इससे पता चलता है कि यह सप्ताह भर की दूसरी चंद्र रात से बच गया है। यह जानकारी देते हुए जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा ने इसे चमत्कार बताया। गत 20 जनवरी को जापान के मानव रहित स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग (एसएलआईएम) ने 20 जनवरी को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।

इसके साथ ही जापान चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया। जाक्सा ने बताया कि एसएलआईएम गत माह गलत दिशा में गिर गया था और इसके सौर पैनलों तक सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पा रही थी। हालांकि, सूरज की रोशनी मिलते ही लैंडिंग के आठवें दिन एसएलआईएम से संपर्क हो गया।

जाक्सा ने कहा कि चंद्रमा पर दोपहर होने के कारण एसएलआईएम का तापमान तकरीबन 100 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस कारण रविवार को संपर्क बहुत छोटा रहा। जाक्सा एसएलआईएम के ठंडा होने पर उससे दोबारा संपर्क करने की तैयारी में है। एजेंसी ने कहा कि एसएलआईएम को चंद्रमा की ठंडी रातों के हिसाब से डिजाइन नहीं किया गया था। चंद्रमा पर तापमान शून्य से 170 डिग्री सेल्सियस (शून्य से 274 डिग्री फारेनहाइट) तक गिर जाता है।

]]>
सूरज के खूबसूरत नज़ारे का मजा, माउन्ट आबू में लीजिये डूबते हुए… https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%9b%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae/234399 Sat, 18 May 2019 10:30:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=234399 रेगिस्तान एक ऐसी जगह होती है, जिसके बारे में सोचते ही चारों तरफ रेत ही रेत दिखाई देती है. इसीलिए लोग गर्मियों में रेगिस्तान जाना पसंद नहीं करते हैं, पर आज हम आपको एक ऐसे रेगिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है.  माउंट आबू रेगिस्तान में मौजूद …]]>

रेगिस्तान एक ऐसी जगह होती है, जिसके बारे में सोचते ही चारों तरफ रेत ही रेत दिखाई देती है. इसीलिए लोग गर्मियों में रेगिस्तान जाना पसंद नहीं करते हैं, पर आज हम आपको एक ऐसे रेगिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है. 

माउंट आबू रेगिस्तान में मौजूद एक अकेला हिल स्टेशन है, जो चारों तरफ गर्मी होने के बाद भी बहुत ठंडा रहता है. माउंट आबू बहुत ही खूबसूरत जगह है, और यहां पर घूमने के लिए लोग देश विदेश से आते रहते हैं. अगर आप को बोटिंग करना पसंद है, तो आप माउंट आबू में मौजूद नक्की झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं. माउंट आबू समुद्र तट से 3937 फुट ऊंचाई पर मौजूद है. यहां पर मौजूद नक्की झील चारों तरफ से खूबसूरत नजारों से घिरी हुई है. यहां पर आप खजूर के पेड़, खूबसूरत पहाड़ और हरी भरी वादियां देख सकते हैं. माउंट आबू का सनसेट पॉइंट पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है. यहां पर डूबते हुए सूरज का खूबसूरत नजारा मन मोह लेने वाला होता है. न्यू मैरिड कपल्स के लिए माउंट आबू बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है. आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिता सकते हैं.

 

]]>
मौसम के मिजाज के साथ बदल दीजिये मेकअप स्टाइल https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%80/46181 Mon, 03 Apr 2017 09:15:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=46181 मौसम बदल गया है और अब जिस मौसम ने दस्तक दी है उससे महिलाओं का खास बैर देखने को मिलता है. गर्मी के मौसम को वैसे तो बहुत से लोग पसंद नहीं करते लेकिन वो लोग पसीने और गर्मी सहन नहीं होने के कारण ऐसा करते हैं लेकिन महिलाओं के इस मौसम को ना पसंद …]]>

मौसम बदल गया है और अब जिस मौसम ने दस्तक दी है उससे महिलाओं का खास बैर देखने को मिलता है. गर्मी के मौसम को वैसे तो बहुत से लोग पसंद नहीं करते लेकिन वो लोग पसीने और गर्मी सहन नहीं होने के कारण ऐसा करते हैं लेकिन महिलाओं के इस मौसम को ना पसंद करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनका मेकअप और उनकी स्किन है.मौसम के मिजाज के साथ बदल दीजिये मेकअप स्टाइल

गर्मी के मौसम में खूबसूरत दिखना अपने आप में एक चैलेंज है, क्य़ोंकि गर्मी से एक तरफ जहां स्किन खराब होने का खतरा बना रहता है, तो वहीं घर से निकलने के बाद मेकअप को बचाना भी बड़ी चुनौती होती है. गर्मी के मौसम में अपनी स्किन पर पसीने के बीच मेकअप को बचाए रखना काफी मुश्किल है.

इस लड़की के भाई ने बनाई ये हॉट बाथरूम वीडियो सोशल मीडिया पर धोखे से हुआ वायरल

गर्मी में पसीने की वजह से मेकअप लंबे समय तक टिक नहीं पाता. गर्मी के मौसम में स्किन को सूरज की घातक किरणों से बचाने की कवायद शुरू हो जाती है. इस दौरान सबसे बड़ी चनौती है त्वचा को सनबर्न से बचाना. गर्मियों में त्वचा को सनबर्न से बचाने के लिए सनस्क्रीन लोशन बहुत ही जरूरी है, लेकिन बहुत जरूरी है कि सनस्क्रीन को 20 मिनट पहले ही लगाएं. इस मौसम में पसीने से बाल बहुत जल्दी चिपके हुए लगने लगते हैं. ऐसे में जितना हो सके बालों को बांधकर रखना चाहिए. मेकअप के साथ साथ कपड़ों में भी बदलाव जरूरी है तो कॉटन टी शर्ट्स और ड्रेसेज को अपने वर्ड्सरोब में ख़ास जगह देनी शुरू कर दीजिये।

]]>