सूरजकुंड मेले – Live Halchal

सूरजकुंड मेले में सेल्फी और फोटो लेने का दिखा क्रेज
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में जहां देश-विदेश के हस्तशिल्पियों का क्राफ्ट और कला तथा संस्कृति देखने को मिल रही है। मेला प्रांगण में मेला प्रशासन द्वारा अलग-अलग तरह के सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। जहां खास तौर पर यंग जेनरेशन सेल्फी लेकर सूरजकुंड मेला प्रांगण में अपने विजिट की यादें कैद कर रहे हैं। वहीं मेला प्रांगण में दुल्हन की डोली विशेष तौर पर महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बता दें कि प्राचीन काल में जब शादी होती थी तो लड़की की विदाई डोली में बिठाकर की जाती थी और कहार डोली को उठाते थे। खासकर दुल्हन की इस डोली को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वह बड़े चाव के साथ डोली में दुल्हन की तरह बैठकर एक बार फिर से दुल्हन बनने का अनुभव ले रही हैं और तस्वीर खिंचवा रही है।

डोली में बैठकर दुल्हन के रूप में तस्वीर खिंचवा रही यह महिला प्रियंका है, जो पलवल से आई हैं। जिन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेले में वह डोली का अनुभव ले रही हैं। उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह हर साल अपने परिवार के साथ सूरजकुंड मेला देखने जरूर आते हैं और आज उन्होंने उड़ीसा और मध्य प्रदेश के पवेलियन देखें और उनकी संस्कृति-कला को जाना। प्रियंका ने सभी से गुजारिश की कि वह एक बार सूरजकुंड मेले में अवश्य आए, जहां देखने को बहुत कुछ है।

वहीं दिल्ली से आई महिला अंजलि ने बताया कि वह मेले में पहली बार आई है और यहां का क्राफ्ट बहुत ही यूनिक है। उन्होंने कहा कि यहां जगह-जगह बहुत ही खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं जिन्हें खास तौर पर युवा वर्ग सेल्फी लेकर तस्वीरें कैद कर रहे हैं। पलवल से आई सपना ने कहा कि मेले में वह बहुत इंजॉय कर रहे हैं और यह एक बहुत ही खूबसूरत इंटरनेशनल मेला है। जहां देखने को बहुत कुछ है। खासकर यहां की व्यवस्थाएं और मूलभूत सुविधाएं दर्शकों के लिए खास हैं।

हरियाणा: सूरजकुंड मेले में लोक कलाकारों की उपेक्षा, 23 को मनाएंगे ब्लैक-डे
सारंगी वादक धुनीनाथ ने बताया कि हर साल लोक कलाकारों को उम्मीद रहती है कि उन्हें गीता जयंती और सूरजकुंड मेले में काम मिलेगा। “इस बार हमें इन दोनों आयोजनों में भी शामिल नहीं किया गया, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।

हरियाणा लोक कलाकार संगठन ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में प्रदेश के लोक कलाकारों को काम न मिलने पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। संगठन ने आरोप लगाया कि इस बार मेले में स्थानीय लोक कलाकारों की उपेक्षा की गई और उनकी जगह विदेशी और बॉलीवुड कलाकारों को प्राथमिकता दी गई। इस भेदभाव के विरोध में 23 फरवरी को ब्लैक डे मनाने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय शनिवार को सुखबीर चौक स्थित होटल के सभागार में हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

लोक कलाकारों का लगातार शोषण हो रहा- संगठन का आरोप
संगठन के प्रधान प्रदीप बहमनी ने कहा कि हरियाणा के लोक कलाकारों को उचित मंच नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी लोक कलाकारों को नज़रअंदाज किया गया। कुछ गिने-चुने कलाकारों को ही मौका मिला, जबकि विदेशी कलाकारों को लाखों रुपये दिए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के कलाकार बेरोजगार होकर भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन लोक कलाकारों के लिए कोई विशेष नीति या योजना नहीं बनाई गई है।

सारंगी वादकों को नहीं मिला मंच
सारंगी वादक धुनीनाथ ने बताया कि हर साल लोक कलाकारों को उम्मीद रहती है कि उन्हें गीता जयंती और सूरजकुंड मेले में काम मिलेगा। इस बार हमें इन दोनों आयोजनों में भी शामिल नहीं किया गया, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। ऐसे हालात में हमारी लोक कला का अस्तित्व खतरे में है।

मेहनताने में कटौती, कलाकारों के लिए बढ़ी मुश्किलें
संगठन के सचिव नरेश कुंडू ने बताया कि इस बार कई पारंपरिक लोक विधाओं का मेहनताना घटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल लोक नृत्य दलों को 70 से 80 हजार रुपये मिलते थे, जबकि इस बार यह राशि घटाकर मात्र 40 से 50 हजार रुपये कर दी गई है। ऐसे में जिन कलाकारों को काम मिला भी है, उनके लिए भी जीवनयापन कठिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को दम तोड़ती लोक कलाओं को बचाने के लिए बजट बढ़ाना चाहिए था, लेकिन इसके विपरीत बजट में कटौती कर दी गई है।

23 फरवरी को होगा विरोध प्रदर्शन
इस स्थिति से नाराज लोक कलाकारों ने सर्वसम्मति से 23 फरवरी को ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोक कलाकार मौजूद रहे और उन्होंने सरकार से हरियाणा के लोक कलाकारों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में स्टॉल के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
फरीदाबाद में 7- 23 फरवरी तक सूरजकुंड मेले (Surajkund Mela) का आयोजन होगा। इस मेले में जिन हस्तशिल्पियों को अपने स्टॉल लगाने है, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट ने इसके लिए QR कोड जारी किया है। सूरजकुंड मेले की आधिकारिक वेबसाइट पर यह QR कोड उपलब्ध रहेगा।

बता दें कि हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट ने सूरजकुंड मेले के डिजिटाइजेशन पर जोर दिया है, ताकि हस्तशिल्पियों व कलाकारों को स्टॉल अलॉट करने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल तरीके से हो और इसमें पूरी पारदर्शिता बनी रहें। इसलिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

ऐसे करें बुकिंग
हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर QR कोड को स्कैन करें। इसके बाद ऑनलाइन ही स्टॉल अलॉट करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और मंजूरी प्रदान की जाएगी।

सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटकों को इस बार मिलेगी खास सुविधा
फरीदाबाद जिले में 7 फरवरी से 23 फरवरी तक सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जाएगा। ये मेला पिछले 37 सालों से शिल्प और संस्कृति का संगम बना हुआ है। अरावली की खूबसूरत वादियों में होने वाले इस मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। अब से पहले तक मेला एक ही थीम राज्य पर केंद्रित होता था, लेकिन अबकी बार मेले में पहली बार दो थीम राज्य ओडिशा और मध्यप्रदेश को चुना गया है।

हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने बताया कि इस साल ओडिशा और मध्यप्रदेश थीम राज्य होंगे. इसके साथ ही, बिम्सटेक देशों बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड का अंतरराष्ट्रीय संगठन भी मेले में भाग लेगा। इस बार मेले का सांस्कृतिक साझेदार नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन होगा, जबकि दिल्ली मेट्रो टिकटिंग पार्टनर के रूप में सहयोग करेगा।

मिलेगी ये सुविधाएं
बता दें कि आम तौर पर यह मेला 3 फरवरी से शुरू होता था, लेकिन इस बार इसे 7 फरवरी से आयोजित किया जाएगा। अबकी बार मेले की तैयारियां अधिक भव्य तरीके से की जा रही हैं। इस बार मेले में 2000 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां देश- विदेश के कलाकार अपने हस्तशिल्प और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। देशभर के कारीगर और अंतरराष्ट्रीय शिल्पकार यहाँ अपनी कला और संस्कृति की झलक पेश करेंगे।