सूडान में सेना की गोलीबारी में सात प्रदर्शनकारियों की मौत – Live Halchal

सूडान में सेना की गोलीबारी में सात प्रदर्शनकारियों की मौत, इतने घायल
खार्तूम, सूडान में सैन्य तख्तापलट को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। विरोधी प्रदर्शन में शामिल लोगों पर सूडानी सेना की गोलीबारी में सात प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है, जबकि 140 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सेना ने सोमवार को प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद देश की कार्यवाहक सरकार को बर्खास्त कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

देश में तख्तापलट के बाद राजधानी खार्तूम और ओमदुरमन में हजारों लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। अल जजीरा ने एक स्वास्थ्य अधिकारी के हवाले से बताया कि सेना की फायरिंग में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। सूडान के मुख्य विपक्षी गठबंधन ने देश भर में सविनय अवज्ञा और विरोध का आह्वान किया और सैन्य शासन से सत्ता वापस नागरिक सरकार को हस्तांतरित करेने की मांग की।

सेना के सत्ता पर संभावित कब्जे की पहली खबर सोमवार की सुबह आनी शुरू हो गई थी। सूचना मंत्रालय ने सुबह पुष्टि करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री अब्दाला हमदोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अज्ञात स्थान की ओर ले जाया गया है।

इस तख्तापलट की अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने सूडान को दी जाने वाली 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि को निलंबित कर रहा है। इस बीच व्हाइट हाउस के प्रवक्ता करीन ज्यां पियरे ने कहा कि अमेरिका सूडान में सेना द्वारा तख्तापलट की चेतावनी देता रहा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य अधिकारियों को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।