सुषमा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 20 Apr 2019 06:46:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सुषमा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भारतीय फंसे, जल्द नहीं निकले तो फंसे रह जाओगे: सुषमा https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ab%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95/222718 Sat, 20 Apr 2019 06:46:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=222718 भारत सरकार ने त्रिपोली में फंसे भारतीयों को फौरन इलाके से निकलने की सलाह दी है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया, ‘लीबिया से भारतीय को निकालने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है और वहां की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद त्रिपोली में 500 …]]>

भारत सरकार ने त्रिपोली में फंसे भारतीयों को फौरन इलाके से निकलने की सलाह दी है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया, ‘लीबिया से भारतीय को निकालने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है और वहां की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद त्रिपोली में 500 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं.’

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

]]>
ट्वीट कर जताई नाराजगी, कहा- मैं चौकीदार नहीं, सुषमा ने कहा- धन्यवाद पर मैं आपकी मदद करूंगी https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be/217526 Tue, 02 Apr 2019 09:52:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=217526  सोशल मीडिया पर भले ही एक व्यक्ति ने तीखी टिप्पणी की लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को उसे मदद की पेशकश की. स्वराज ने ट्विटर पर एक व्यक्ति को जवाब देते हुए लिखा, ‘‘तारीफ के लिए धन्यवाद. मेरा कार्यालय आज आपसे संपर्क करेगा और आपको पासपोर्ट दिलाने में मदद करेगा.’’ इस व्यक्ति ने …]]>

 सोशल मीडिया पर भले ही एक व्यक्ति ने तीखी टिप्पणी की लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को उसे मदद की पेशकश की. स्वराज ने ट्विटर पर एक व्यक्ति को जवाब देते हुए लिखा, ‘‘तारीफ के लिए धन्यवाद. मेरा कार्यालय आज आपसे संपर्क करेगा और आपको पासपोर्ट दिलाने में मदद करेगा.’’ इस व्यक्ति ने यह कहते हुए उनकी आलोचना की थी कि वह चौकीदार नहीं हैं और वह समय पर पासपोर्ट नहीं मिलने के चलते अपना करियर मौका गंवा बैठा.

स्वराज ने अपने ट्वीट में अपने अतिरिक्त निजी सचिव का ट्वीट टैग किया. अतिरिक्त निजी सचिव के ट्वीट में बताया गया है कि उस व्यक्ति ने 13 मार्च को पते के बिना उपयुक्त सबूत के सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन दिया और उसने 20 मार्च को पते का सबूत दिया. अतिरिक्त निजी सचिव के ट्वीट में कहा गया है, ‘‘पीएसके अंधेरी ने आवेदन पुलिस सत्यापन के लिए भेजा.

पुलिस रिपोर्ट का इंतजार है.’’ बाद में उस व्यक्ति का ट्वीट और उसका ट्विटर एकाउंट नजर नहीं आया. स्वराज ट्विटर एकाउंट में अपने नाम के साथ ‘चौकीदार’ उपसर्ग जोड़ने को लेकर कुछ दिनों से उपयोगकर्ताओं के साथ संवाद चल रहा है.

शनिवार को जब ट्विटर पर एक व्यक्ति ने कहा कि वह कोई स्वराज नहीं हैं बल्कि कोई पीआर व्यक्ति उनके लिए ट्वीट कर रहा है तब विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘निश्चिंत रहिए, मैं ही हूं, मेरा कोई भूत नहीं है.’’ पिछले हफ्ते जब ट्विटर पर एक व्यक्ति ने कहा कि विदेश मंत्री और भाजपा की सबसे संवेदनशील नेता होने के बाद भी उन्होंने अपने नाम में क्यों चौकीदार शब्द जोड़ लिया,

उस पर स्वराज ने लिखा, ‘‘क्योंकि मैं विदेशों में भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की चौकीदारी कर रही हूं.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के प्रहार ‘चौकीदार चोर है’ की हवा निकालने के लिए ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू किया था.

 

]]>
सुषमा ने दिया राहुल को जवाब- बीजेपी ने देश को दिए 6 महिला मंत्री https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be/85265 Sat, 14 Oct 2017 13:49:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=85265 विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीजेपी को महिला विरोधी बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। सुषमा ने राहुल को जवाब देते हुए कहा कि नेताओं को ऐसी बात कहना शोभा नहीं देता। सुषमा ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी बुलाते हैं लेकिन इस पार्टी ने देश …]]>
विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीजेपी को महिला विरोधी बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। सुषमा ने राहुल को जवाब देते हुए कहा कि नेताओं को ऐसी बात कहना शोभा नहीं देता।
सुषमा ने दिया राहुल को जवाब- बीजेपी ने देश को दिए 6 महिला मंत्रीसुषमा ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी बुलाते हैं लेकिन इस पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री और 4 राज्यों में महिला गवर्नर दी हैं। इसके अलावा 6 महिलाएं कैबिनेट मंत्री हैं। पहली बार 2 महिलाएं कैबिनेट सुरक्षा समिति की सदस्य हैं। सुषमा ने कहा कि मुझे 2014 में विदेश मंत्री बनाया गया था और अब निर्मला जी रक्षा मंत्री हैं।

बता दें कि अभी हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजापा महिला विरोधी पार्टी है। राहुल ने कहा था कि कभी संघ की शाखा में महिलाओं को शॉर्ट में देखा है?

सुषमा ने कहा कि देश में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिला छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा रोल अदा कर सकती हैं। सुषमा स्वराज ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्‍लेख किया।

सुषमा ने कहा कि गुजरात की हर महिला उद्यमी, वो किसी काम को छोटा नहीं मानती है। गुजरात अकेला एक ऐसा राज्य है जहां हर महिला उद्यमी है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 142 योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुजरात दौरे पर है। आगामी नवंबर माह में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं।

]]>