सुशील मोदी राज्यसभा उपचुनाव के लिए – Live Halchal

राज्यसभा उपचुनाव के लिए, पहली बार दाखिल करेंगे नामांकन: सुशील मोदी
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी बुधवार यानी आज दोपहर 12.30 बजे राज्यसभा उपचुनाव  के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई है। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।

राज्यसभा सीट के लिए पहली बार उम्मीदवार बने हैं सुशील मोदी-

भाजपा ने पहली बार राज्यसभा के लिए सुशील मोदी को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पर्चा भरने संबंधित सभी औपचारिकता पूरी कर ली है। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा कई मंत्री, कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह बिहार में एनडीए के प्रमुख सहयोगी वीआईपी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री मुकेश सहनी और हम प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा एनडीए के कई वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी में चर्चा है कि सुशील मोदी को केंद्र सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

केंद्र में मिल सकती है खाद्य आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी-

महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राजद की ओर से प्रत्याशी खड़ा किया जाता है। तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए मतदान 14 दिसंबर को कराए जाएंगे। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई है। 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद पासवान राज्यसभा के लिए बिहार से भेजे गए थे। मोदी-2 सरकार में पासवान को खाद्य आपूर्ति मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। ऐसे में चर्चा है कि सुशील मोदी भी केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाए जा सकते हैं।

बिहार में ही काम करने के इच्छुक हैं सुशील मोदी-

हालांकि सुशील मोदी की इच्छा अभी बिहार में काम करने की है। वह कई मंच से यह बात कह भी चुके हैं। उन्होंने गत दिनों पार्टी के पूर्व महामंत्री व दिवंगत एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए यह संकेत दिए थे। कहा था कि बिहार की एनडीए सरकार में उनकी आत्मा बसती है। बिहार में एनडीए सरकार पांच वर्षों तक काम करेगी। कोई ताकत एनडीए सरकार को हिला और डिगा नहीं सकती है।