सुशीला तिवारी – Live Halchal

80 घंटे तक खुली हवा में ली सांस, अब दो तालों के पीछे कटेगा हर पल; जानें पूरा मामला
सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से 18 फरवरी सुबह आठ बजे जेल के दो सिपाहियों को चकमा देकर भागा विचाराधीन बंदी रोहित गिरफ्तारी के पश्चात शुक्रवार शाम चार बजे 80 घंटे बाद जेल में वापस लाया गया। यहां वह विशेष निगरानी में रहेगा। न उससे कोई मिल पाएगा और न वह किसी और से। ऐसे बैरक में रखा जाएगा, जहां से वह हाता तक ही आ पाएगा। बिना अनुमति हाता से निकलना नामुमकिन होगा। दो तालों की निगरानी में उसका अगला हर पल बितेगा।

रोहित कुमार अस्पताल से भागा तो पैदल ही बाहर आया। किसी से लिफ्ट ली और रुद्रपुर पहुंचा। यहां से रामपुर का सफर भी इसी तरह से किया। रात, खुले में बिताई। मांगकर खाना खाया। किसी तरह से 19 फरवरी की रात टांडा उज्जैन पहुंचा। यहां उसे अपने जानने वाले से रुपये लेने थे। रकम मिल जाती तो वह और आगे निकल जाता। किसी ने काशीपुर पुलिस को सूचना दे दी और 20 फरवरी की शाम वह गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार को उसे ऊधमसिंह नगर के न्यायालय में पेश किया गया। वहां से शाम चार बजे वह जेल लाया गया। जेल में ऐसे बैरक में रखा गया है, जहां से वह किसी अन्य से संपर्क नहीं कर पाएगा। बैरक में ताला लगा होगा। यहां से निकलकर वह हाता तक ही आ सकता है। ताला बंद हाता से निकलना मुश्किल होता है। यह अधिकारियों की मर्जी से ही खुलता है।

बंदी रोहित को जेल में विशेष निगरानी में रखा जाएगा। उस पर नजर रखने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। -प्रमोद कुमार, जेल अधीक्षक

यह था मामला
ऊधमसिंह नगर की बाजपुर रोड स्थित रामपुरम काॅलोनी निवासी मुकेश कुमार के यहां 23 जनवरी को चोरी हुई थी। आईटीआई थाना की पुलिस ने अगले ही दिन चैती गांव निवासी रोहित कुमार को पकड़ा और चोरी का सामान भी बरामद किया। उसे 25 जनवरी को जेल लाया गया था। 18 फरवरी को बीमार होने पर उसे जेल के सिपाही पवन गुसाईं और खेम सिंह एसटीएच लेकर आए। यहां से वह भाग गया। लापरवाही पर दोनों सिपाही निलंबित हुए। बाद में पवन गुसाईं को सितारगंज तो खेम सिंह को चमोली स्थानांतरित किया गया था। बृहस्पतिवार रात काशीपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा था।

सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का सामान चुराने वाला करोड़पति गिरफ्तार
सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया।

सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया। साथ ही चोरी किया गया सामान भी उसके घर से बरामद हो गया है।

मेडिसिन विभाग के डॉक्टर राहुल सिंह ने 22 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि किसी ने इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टर रूम से लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सामान चोरी कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी।

कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपी। पुलिस के सीसीटीवी एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल इसरार अहमद ने 30 सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बुधवार को बहुउद्देशीय भवन में चोरी का खुलासा किया। बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मानपुर पश्चिम देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी अरुण पाठक (34) पुत्र गोप पाठक को पकड़ा। आरोपी और उसके भाई के पास करोड़ों की संपत्ति है। साथ ही परचून की दुकान और जिम भी है। अरुण पाठक नशे का आदी है। नशे की लत पूरा करने के लिए उसने चोरी की। उसके घर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बाइक से पहुंचा, पहले की रेकी, दोबारा आकर की चोरी
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि चोरी का आरोपी अरुण पाठक शाम 7:20 बजे बाइक से सुशीला तिवारी पहुंचा। उसने स्टाफ पार्किंग में बाइक खड़ी की। इसके बाद एक घंटा अस्पताल में रैकी की। फिर बाइक को एचएन इंटर कॉलेज के पास खड़ी कर दी। शाम आठ बजे वह वहां से पैदल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा। इसके बाद डॉक्टरों का सामान चोरी कर बाइक से घर चला गया।

डॉक्टर का एप्रेन पहनकर की चोरी
चोरी का किसी को शक न हो इसलिए अरुण पाठक ने पहले डॉक्टर रूम से एप्रेन चोरी किया। उसे पहना और डॉक्टर के रूम में घुसा। वहां से चोरी की और चोरी का समान लेकर एचएन इंटर कॉलेज के पास पहुंचा। यहां उसने अपना एप्रेन उतारकर फेंक दिया।

ये सामान किया चोरी
टेबलेट, दो मोबाइल फोन, दो पावर बैंक, पांच चार्जर अलग-अलग कंपनियों के, स्मार्ट वॉच, दो पल्स ऑक्सीमीटर, एयर बर्ड।