सुरजीत पातर – Live Halchal

सुरजीत पातर पंचतत्व में लीन: सीएम भगवंत मान ने अर्थी को दिया कंधा
पंजाब के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर का का शनिवार को लुधियाना स्थित घर में निधन हो गया था। जीएनडीयू से स्नातक करने के बाद वे पंजाब के नामवर कवि व साहित्यकार बने।

पंजाबी कवि और प्रसिद्ध लेखक पद्मश्री सुरजीत सिंह पातर का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मॉडल टाउन श्मशान घाट में कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने अर्थी को कंधा भी दिया। इस दौरान पातर को श्रद्धांजलि देते समय मान भावुक हो गए। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी इस दौरान मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम मान ने पातर अवार्ड शुरू करने का एलान किया। हर साल यह अवार्ड उभरते कवियों और साहित्यकारों को दिया जाएगा।

पातर के अंतिम संस्कार के दौरान कवि गुरभजन सिंह गिल समेत फिल्म इंडस्ट्री से अदाकार गुरप्रीत घुग्गी और गायक पम्मी बाई समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

सुरजीत पातर पंजाबी साहित्य की फुलवारी का एक महकता फूल
सुरजीत पातर की हर रचना हमें भाषा, संस्कृति एवं विरासत से जोड़ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। वह एक प्यारे इंसान भी थे और आज के दिन में पंजाबी के सबसे बड़े शायर भी। अमृता प्रीतम, मोहन सिंह और हरभजन सिंह के बाद वह इकलौते इंसान थे, जिन्होंने पंजाब के काव्य युग को अपने कंधों पर उठाया हुआ था।

पंजाब ने आज एक आइकन खो दिया है। सुरजीत पातर पंजाबी साहित्य की फुलवारी का खिलखिलाता और महकता फूल था, हमें छोड़कर चला गया। हमारा जो पंजाबी साहित्य का युग है न! वह पहले भाई वीर सिंह, पूरन सिंह और शिवकुमार बटालवी का था।

उसके बाद का जो मॉडर्न युग है, वह शुरू हुआ है- अमृता प्रीतम, मोहन सिंह, हरभजन सिंह और उसके बाद सुरजीत पातर से। पातर पंजाबी साहित्य जगत के मील के पत्थर थे। वह मुझसे उम्र में लगभग 10 साल छोटे थे। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि वह अब कभी लौट कर नहीं आएंगे। वह तो इतने काम कर रहे थे और कविता लिख रहे थे, कि मैं दंग रह जाती थी। हम सात देश और आठ मुल्क मिलकर साहित्यिक कार्यक्रम करते हैं। अब तक 68 कार्यक्रम हम कर चुके हैं। हर कार्यक्रम में सुरजीत पातर का होना लाजमी था।

पिछले दिनों जब वह आए तो मैंने कहा “पातर तू मेरे पास बैठता ही नहीं है। बस…अपनी कविता पढ़ी और निकल गए।” तो सुरजीत ने हंस कर जवाब दिया था, “मैं आपको क्वालिटी टाइम देता हूं। तो आपको मेरे क्वांटिटी टाइम से क्या करना है? मेरा जो सबसे बेस्ट टाइम है और कविताएं हैं, वह मैं आपके कार्यक्रम में आकर सुनाता हूं।”

जितना लिखा, सब प्यारा
अभी भी मेरे कानों में उसके ये लफ्ज गूंज रहें हैं और मैं सोच-सोचकर रो रही हूं कि ये क्या हो गया। सुरजीत पातर ने जितना भी लिखा, सब प्यारा है। पातर की काव्य रचनाओं में ‘हवा विच लिखे हर्फ’, ‘हनेरे विच सुलगदी वरनमाला’, ‘पतझर दी पाजेब’, ‘लफजान दी दरगाह’ और ‘सुरजमीन’ मुझे एक ‘कमाल’ ही लगता है। पातर ने फेडेरिको गार्सिया लोर्का की तीन त्रासदियों, गिरीश कर्नाड के नाटक नागमंडला और बर्टोल्ट ब्रेख्त और पाब्लो नेरुदा की कविताओं का पंजाबी में अनुवाद भी किया था।

गुरु नानक वाणी और लोककथाओं के रिश्ते पर उन्होंने पीएचडी की थी। उनका रिसर्च पेपर हम सबको पढ़ना चाहिए। उनकी हर रचना हमें भाषा, संस्कृति एवं विरासत से जोड़ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। वह एक प्यारे इंसान भी थे और आज के दिन में पंजाबी के सबसे बड़े शायर भी। अमृता प्रीतम, मोहन सिंह और हरभजन सिंह के बाद वह इकलौते इंसान थे, जिन्होंने पंजाब के काव्य युग को अपने कंधों पर उठाया हुआ था और अब वो कंधा भी नहीं रहा। पातर प्यारे…याद आते रहोगे!

-अजीत कौर (लेखिका पंजाबी की मशहूर साहित्यकार हैं।)