सुरक्षा व्यवस्था – Live Halchal

हड़प्पा काल की सुरक्षा व्यवस्था: राखीगढ़ी में टीलों के बाहरी हिस्सों की होगी खोदाई
विश्व प्रसिद्ध हड़प्पाकालीन स्थल राखीगढ़ी में इतिहास के पन्ने पलटने की तैयारी है। इस बार खोदाई की रणनीति में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां खोदाई सातों टीलों के अंदरूनी हिस्सों तक सीमित थी, अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने टीलों के बाहरी किनारों पर उत्खनन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य यह समझना है कि हड़प्पा काल में शहर या गांव की सीमाएं कैसी थीं और बाहरी भूमि का उपयोग खेती, कार्यस्थल या सुरक्षा घेरे के रूप में किस तरह किया जाता था।

खोदाई से पहले डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) की मदद से सर्वेक्षण का काम शुरू किया जा चुका है, ताकि टीलों की सटीक सीमाएं तय की जा सकें। पुरातत्वविदों का मानना है कि बाहरी किनारों की खोदाई से हड़प्पा काल की रक्षा व्यवस्था, सीमांत नियोजन और नगरीय विस्तार से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है, जो अभी तक रहस्य बनी हुई थी।

एएसआई के महानिदेशक युद्धवीर सिंह रावत 22 जनवरी को राखीगढ़ी पहुंचकर खोदाई की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस बार की खोदाई एएसआई की उत्खनन शाखा द्वारा संचालित की जाएगी। विभाग को इस खोदाई के लिए तीन वर्षों का लाइसेंस मिला है।, और मौसम के हिसाब से खोदाई कई चरणों में की जाएगी। खोदाई में हिमाचल प्रदेश के शिमला विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और ग्रेटर नोएडा के छात्र भी भाग लेंगे। फिलहाल 18 से 20 छात्र पहले ही राखीगढ़ी पहुंच चुके हैं, जो महानिदेशक के हाथों शुभारंभ के बाद खोदाई कार्य में हिस्सा लेंगे। वहीं, साइट नंबर 1, 2 और 3 पर सफाई का काम पूरा हो चुका है। अनुमान है कि शुरुआती खोदाई इन्हीं स्थलों पर की जाएगी।

राखीगढ़ी में अब तक हुई खोदाई का ब्योरा
पहली बार 1998 से 2000 के बीच साइट नंबर तीन पर खोदाई की गई थी, जिसका नेतृत्व एएसआई के तत्कालीन निदेशक डॉ. अमरेंद्र नाथ ने किया।
दूसरी बार 2011 से 2016 तक साइट नंबर एक पर खोदाई हुई थी, जिसका नेतृत्व प्रोफेसर वसंत शिंदे ने किया।
तीसरे चरण में 2023 से 2025 तक साइट नंबर सात पर खोदाई डॉ. संजय मंजुल के निर्देशन में की गई । अब तक हुई खोदाई के बाद साइटों को मिट्टी से ढक दिया जाता था, लेकिन पर्यटकों के लिए साइट नंबर तीन को खुला रखा गया है।

मतगणना से पहले पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में अब कुछ ही घंटे का समय शेष बचा है। मंगलवार (4 जून) को सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी इसको लेकर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना से पहले किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना (Lok Sabha Election Results) में अब कुछ ही घंटे का समय शेष बचा है। मंगलवार (4 जून) को सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी, इसको लेकर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतगणना से पहले किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले दिल्ली पुलिस ने शहर के अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कनॉट प्लेस इलाके में सघन गश्त और जांच अभियान

दिल्ली पुलिस के सुरक्षाकर्मी कनॉट प्लेस इलाके में सघन गश्त और जांच कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर इलाके में सुरक्षा बढ़ाई है। सुरक्षाकर्मी दिल्ली के नंद नगरी, सीलमपुर, दयालपुर, सोनिया विहार और भजनपुरा इलाकों में सघन गश्त और जांच कर रहे हैं। वहीं, मतगणना से पहले श्रीनगर में भी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुंबई में भी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

उधर मतगणना से पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने देर रात मतगणना से पहले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, “मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। बिना पास के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी व्यवस्थाएं चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई हैं।”

ऋषिकेश में पीएम मोदी की चुनावी रैली, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आईडीपीएल स्थित हॉकी मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी की जनसभा स्थल का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आईडीपीएल खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम की रैली को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया।

पुलिस-प्रशासन ने की रिहर्सल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन, खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल की। प्रधानमंत्री सुबह करीब साढे नौ बजे दिल्ली से विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वह एमआई 17 हेलिकॉप्टर से आईडीपीएल ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे।
मौसम खराब होने या अन्य कारणों के चलते सड़क मार्ग का विकल्प भी रहेगा। जिस कारण देहरादून एयरपोर्ट और जनसभा स्थल ऋषिकेश में दो फ्लीट मौजूद रहेंगी। पीएम के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा एजेंसियों का पहरा रहेगा। ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट से वापस रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर रिहर्सल के दौरान प्रभारी श्वेता चौबे, डिप्टी कमांडेंट आईआरबी अरुणा भारती, फ्लीट मार्शल मणिकांत मिश्रा, फ्लीट मार्शल राजगुरु, सीओ अभिनव चौधरी, एसपीजी, सीआईएसएफ और पुलिस के जवान व अधिकारी मौजूद रहे।

चार एमआई हेलीकॉप्टर पहुंचे एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले ही देहरादून एयरपोर्ट पर वायु सेना के चार एमआई 17 हेलीकॉप्टर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से तीन हेलीकॉप्टर पीएम के साथ रवाना होंगे। एक हेलिकॉप्टर को स्टैंड बाय मोड पर एयरपोर्ट पर ही रखा जाएगा।

पंडाल में 50 हजार लोगों का बैठने का इंतजाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईडीपीएल हॉकी मैदान में बनाए गए पंडाल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। पंडाल वाटरप्रूफ है। हालांकि, भाजपा का जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा है। कार्यक्रम स्थल में 35 डोर फ्रेम्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पीएम करीब एक घंटे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगें। पीएम मोदी तीसरी बार ऋषिकेश रहे हैं।

आठ एसपी, 13 एएसपी, 16 सीओ को सुरक्षा की कमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी जनसभा स्थल की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने अपने हाथ ले ली है। वहीं सुरक्षा में नियुक्त किए गए पुलिस अधिकारियों की अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने ब्रीफिंग की। अधिकारी, कर्मचारी निर्धारित समय से चार घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थिति ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीम चेकिंग करेंगी। ड्यूटी में आठ पुलिस अधीक्षक, 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 16 निरीक्षक, 83 उप निरीक्षकों समेत करीब एक हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

ऋषिकेश आ रहे हैं तो रूट प्लान देखकर आएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आईडीपीएल के हॉकी मैदान में होने वाली चुनावी जनसभा को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू कर दिया है। वाहनों की आवाजाही यातायात प्लान के अनुसार ही होगी। पौड़ी और ऋषिकेश शहर से आने वाले वाहन एम्स रोड होते हुए सीमा डेंटल कॉलेज से आगे विस्थापित क्षेत्र में नगर पार्किंग में खड़े होंगे। हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहन श्यामपुर पुलिस चौकी होते हुए आईडीपीएल कैनाल गेट से आईडीपीएल फैक्टरी गेट से आगे दाहिनी तरफ लक्कड़घाट पार्किंग में खड़े होंगे। ऋषिकेश नटराज चौक से आने वाले वाहन हरिद्वार बाईपास रोड होते हुए मंसा देवी फाटक से बायें सिटी गेट के अंदर निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे। वीआईपी, प्रेस के वाहनों की पार्किंग सिटी गेट से अंदर सामुदायिक भवन के पास खाली मैदान में कराई गई है। आवश्यकता पड़ने पर नटराज चौक, नेपाली फार्म, श्यामपुर पुलिस चौकी, घाट चौक से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

सिंघु बॉर्डर पर की छह लेयर की सुरक्षा व्यवस्था
2020 में सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोकने में हुई परेशानियों से सीख लेकर इस बार दिल्ली पुलिस ने जबरदस्त तैयारी की है। पुलिस ने अभी से ही सिंघु बॉर्डर के फ्लाईओवर के नीचे करीब छह लेयर की हैवी बैरिकेडिंग की है। ऐसे में पैदल आने जाने वाले लोगों का भी रास्ता बंद हो गया है। हालांकि लोगों को असुविधा न हो सिंघु बॉर्डर पर पूरी तरीके से ट्रैफिक को नहीं रोका गया है।

एनएच 44 पर फ्लाईओवर के उपर से दोनों तरह दिल्ली आने और जाने के लिए दो-दो लेन की सड़क ट्रैफिक के लिए खुली है। इससे हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल और जम्मू से आने वाले लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल कर दिल्ली आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए सिंघु बॉर्डर से लगे नरेला की छोटी बडी सड़कों को पुलिस की ओर से सील कर दिया गया है।

पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर इस वक्त करीब पांच से छह फीट ऊंची सीमेंट और कंक्रीट के डिवाइडर लगाए हैं। इसके अलावा दो से तीन फीट के डिवाइडर वाले पत्थर भी रखे हैं। इनके उपर से कांटेदार तार भी लगाए हैं। इसके बाद लोहे के बैरिकेड्स और उसके बाद सड़क को खोदकर करीब 10 से 15 फीट उंचे लोहे के कंटेनर खड़े कर दिए हैं।

इनके बाद लोहे के बैरिकेड्स और उसके बाद सड़क खोदकर करीब 10 से 15 फीट उंचे लोहे कंटेनर और ट्रक को रिजर्व में रखा गया है। प्रशासन ने न सिर्फ सिंघु बॉर्डर पर हैवी व्हीकल्स को डायवर्ट कर दिया है, बल्कि नरेला से लगे हरियाणा के सभी छोटे बड़े रास्तों को भी बंद कर दिया है। इससे आसपास के गांवों में आने जाने वाले लोगों को अब परेशानी उठानी पड़ रही है।

भीड़ रोकने के लिए चार स्तरीय सुरक्षा चक्र

पिछले 24 घंटे के दौरान सिंघु बार्डर पर सुरक्षा और पुलिस के व्यापक प्रबंध देखने को मिले। भीड़ रोकने के लिए पुलिस ने चार स्तरीय सुरक्षा चक्र बनाया है। पुलिस ने सबसे पहले मिट्टी से भरे कंटेनरों को रोड पर लगाकर रास्ते को पूरी तरह से बंद किया है।

दूसरे स्तर पर पुलिस ने सैकड़ों लोहे के बैरिकेड्स लगाए हैं और तीसरे स्तर पर कंटीले तार और चौथे स्तर पर सीमेंट के भारी-भरकम ब्लॉक सड़क पर रखे गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से निगरानी शुरू हो गई है और सीसीटीवी कैमरों की संख्या में भी वृद्धि की गई है।