सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर 22 जनवरी से दूसरे दिन परेड खत्म होने तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात – Live Halchal

सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर 22 जनवरी से दूसरे दिन परेड खत्म होने तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के अंतिम दौर में 23 जनवरी को राजपथ पर निकलने वाली परेड लाल किले तक जाएगी। इस फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कई रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। कई मार्ग 22 जनवरी की रात से ही बंद कर दिए जाएंगे। ये मार्ग 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल परेड खत्म होने के बाद वाहनों के लिए खोले जाएंगे। वहीं फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गुरुवार को नई दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन भी सुबह से लेकर दोपहर तक बंद रहेंगे।

फुल ड्रेस रिहर्सल परेड 23 को सुबह 9.50 बजे से विजय चौक से होगी शुरू

यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त एनएस बुंदेला के मुताबिक फुल ड्रेस रिहर्सल परेड बृहस्पतिवार सुबह 9.50 बजे से विजय चौक से शुरू होकर लाल किले पर समाप्त होगी। रिहर्सल परेड के दौरान केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बोर्डिग -डीबोर्डिग नहीं होगी। हालांकि इस रूट पर मेट्रो चलती रहेगी। इसके अलावा बसों के रूट संचालन में भी बदलाव किया गया है।

22 जनवरी शाम 6 बजे से यातायात प्रतिबंधित रहेगा

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि परेड का मुख्य रूट विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला होगा। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर विजय चौक से राजपथ और इंडिया गेट की तरफ 22 जनवरी शाम 6 बजे से दूसरे दिन परेड खत्म होने तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड से राजपथ तक 22 जनवरी की रात 11 बजे से परेड खत्म होने तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सी-हेक्सागन-इंडिया गेट मार्ग 23 जनवरी की सुबह 9 बजे से परेड खत्म होने तक बंद रहेगा। वहीं 23 जनवरी की सुबह 10 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात पर प्रतिबंधित रहेगा। इन सड़कों पर परेड के मूवमेंट के आधार पर वाहन चालकों को दूसरी ओर आने जाने की सुविधा दी जाएगी।