सुपरफूड्स – Live Halchal

बढ़ते बच्चों की डाइट में आज ही शामिल करें ये सुपरफूड्स
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सही पोषण बेहद जरूरी होता है, क्योंकि जैसे-जैसे बच्चे बढ़ते हैं, उनके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन और हेल्दी फैट्स की जरूरत होती है।

ये पोषक तत्व न सिर्फ हड्डियों, मांसपेशियों और दिमाग के विकास में मदद करते हैं, बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एक्टिव, हेल्दी रहे और उसका दिमाग तेज बने, तो उसके रोज की डाइट में कुछ फूड्स को जरूर शामिल करें। आइए जानें कौन-कौन से हैं ये फूड्स।

बच्चों के लिए विकास के लिए क्या खिलाएं?
दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स- दूध, दही और पनीर बच्चों के लिए कैल्शियम और प्रोटीन के बेस्ट सोर्स हैं। ये हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं और बच्चों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं।
अंडे- अंडों में प्रोटीन, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह बच्चों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और दिमाग के विकास में मदद करते हैं।
साबुत अनाज- ब्राउन राइस, ओट्स, दलिया और गेहूं जैसे साबुत अनाज बच्चों को एनर्जी देते हैं। इनमें फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है और दिनभर एनर्जी बनाए रखता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी, सरसों का साग और ब्रोकली जैसे ग्रीन वेजिटेबल्स में आयरन, फोलेट और विटामिन-ए व सी होते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने, ब्लड सेल्स बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
दालें और बीन्स- राजमा, चना, मूंग दाल और मसूर जैसी दालें बच्चों के लिए प्रोटीन, फाइबर और आयरन का अच्छा स्रोत हैं। यह शरीर को एनर्जी देती हैं और ग्रोथ को सपोर्ट करती हैं।
मेवे और बीज- बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स में हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई होता है। ये दिमाग की काम करने की क्षमता बढ़ाते हैं।
फल- सेब, केला, पपीता, अमरूद और मौसमी जैसे फल विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये बच्चों की स्किन, इम्युनिटी और एनर्जी लेवल को बेहतर बनाते हैं।
सब्जियों का सूप और सलाद- रोजाना एक कटोरी सब्जी सूप या सलाद देने से बच्चों को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। यह उनकी भूख भी बढ़ाता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
मछली- अगर बच्चा नॉन-वेज खाता है, तो हफ्ते में दो बार मछली देना बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमागी विकास और आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं।
घर का बना हेल्दी स्नैक्स- घर पर बने हेल्दी स्नैक्स जैसे रोस्टेड मखाने, मूंग दाल चीला या ओट्स टिक्की दें। ये स्वादिष्ट होने के साथ पोषक भी होते हैं।

अब कोई नहीं कहेगा पतला, इन 5 सुपरफूड्स को डाइट में शामिल कर दुबलेपन को कहें अलविदा
बिजी लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग दुबलेपन की शिकार हो रहे हैं। अगर आप भी उनमें से हैं और वजन बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल करके फर्क देख कर सकते हैं।

आज जहां कुछ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो अक्सर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से बार-बार ये सुनने को मिलता है कि “तुम कुछ खाते नहीं क्या?” या “इतने कमजोर क्यों हो?”। ऐसे में अक्सर दुबले-पतले शरीर वाले लोग कॉन्फिडेंस की कमी महसूस करते हैं। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग सप्लीमेंट्स लेते हैं, लेकिन आप कुछ फूड्स की मदद से वेट गेन कर सकते है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में, जो दुबले-पतले लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

दूध
अगर वजन तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध को अपनी डेली डाइट में शामिल करना अच्छा ऑप्शन है। यह सिर्फ वजन बढ़ाने ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट भरपूर मात्रा में होता है और यह कैल्शियम के साथ-साथ अन्य विटामिन और मिनरल्स का भी अच्छा सोर्स है।

ड्राई फ्रूट्स
वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे लोगों को अपनी डाइट में काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। इसमें मौजूद कैलोरी, एंटीऑक्सीडेंट और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप इन्हें प्रोटीन के स्रोत जैसे मीट, ग्रीक दही, चीज या प्रोटीन शेक के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

अंडे
अगर आप अंडे खाते हैं, तो वजन बढ़ाने के लिए इसे खाने से बचें। यह प्रोटीन और फैट का बेहतरीन स्रोत होता है। ये मसल्स ग्रोथ में मदद करते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। अगर आपको अंडे से किसी भी तरह की एलर्जी नहीं है, तो एक दिन में आप चाहें तो आसानी से 3 अंडे खा सकते हैं।

चावल
कुछ लोग ये नहीं जानते हैं कि चावल खाने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इससे आपको ज्यादा खाना खाने में मदद मिलती है। यह खासकर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिनको ज्यादा भूख नहीं लगती या पेट जल्दी भर जाता है।

नट बटर
दुबले लोगों के लिए नट बटर किसी सुपरफूड से कम नहीं। अगर आप इसे नाश्ते में खाते हैं, तो भरपूर मात्रा में शरीर को कैलोरी मिलती है। स्मूदी, दही और क्रैकर्स जैसे कई स्नैक्स में नट बटर मिलाकर उन्हें आप झटपट हाई कैलोरी स्नैक में बदल सकते हैं। अगर आपको मूंगफली या किसी अन्य नट से एलर्जी है, तो किसी सेफ नट या सीड बटर का इस्तेमाल करें जो पचाने में आसानी हो।

कंप्यूटर जैसा तेज दिमाग चाहिए? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
क्या आप जानते हैं दिमाग को तेज बनाने के लिए खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। जी हां, कुछ फूड्स (Foods for Brain) ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके दिमाग को बेहतर फंक्शन करने में मदद करते हैं। इसलिए ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने और याददाश्त मजबूत बनाने के लिए डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए।

हमारा दिमाग हमारे पूरे शरीर को कंट्रोल करता है और हमेशा एक्टिव रहता है। ऐसे में इसका खास ख्याल रखना जरूरी है। हालांकि, आज की तेज रफ्तार जिंदगी में दिमाग को स्वस्थ (Brain Health) और तेज रखना बहुत जरूरी है।

अच्छी खबर यह है कि हमारी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके हम अपने दिमाग की काम करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं, याददाश्त को मजबूत कर सकते हैं और फोकस में सुधार ला सकते हैं। आइए जानते हैं दिमाग को तेज बनाने के लिए 5 फूड्स (Foods for Sharp Brain) के बारे में।

अखरोट

अखरोट को दिमाग के लिए सबसे फायदेमंद ड्राई फ्रूट माना जाता है। इसका आकार भी दिमाग जैसा होता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग के सेल्स के विकास और फंक्शन के लिए काफी जरूरी है। नियमित रूप से 2-3 अखरोट खाने से याददाश्त तेज होती है, तनाव कम होता है और दिमाग स्वस्थ रहता है।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी है। करक्यूमिन सूजन से बचाव करने में मददगार है, याददाश्त बढ़ाता है और दिमाग में नए सेल्स के विकास को प्रोत्साहित करता है।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी को ब्रेन बेरी भी कहा जाता है, क्योंकि यह दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो दिमाग के सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और उम्र के साथ होने वाली याददाश्त की कमी को धीमा करता है। ब्लूबेरी सीखने की क्षमता और कॉग्नीटिव फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, ब्रोकोली, केल और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन-के दिमाग के सेल्स के विकास में मदद करता है और याददाश्त को तेज बनाता है। इन सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में कोको फ्लेवोनोल्स, कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिमाग के लिए फायदेमंद हैं। ये दिमाग में ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं, जिससे याददाश्त, फोकस और सीखने की क्षमता में सुधार होता है। डार्क चॉकलेट मूड को बेहतर बनाने वाले हार्मोन्स के सीक्रेशन को भी बढ़ाते हैं। 70% या ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट सीमित मात्रा में खाना दिमागी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

सुपरफूड्स जिन्हें डाइट में शामिल कर अंगों को रख सकते हैं हेल्दी
7 अप्रैल का दिन दुनियाभर में World Health Day के रूप में मनाया जाता है। सेहत से बड़ा कोई धन नहीं यही बात लोगों तक पहुंचाने के मकसद से ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है। लंबे समय तक सेहतमंद लाइफ जीने के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। पेट आंख हड्डियां और त्वचा इन्हें स्वस्थ रखकर आप काफी हद तक हेल्दी रह सकते हैं।

हम जिस तरह का खाना खाते हैं, उस पर हमारी हेल्थ डिपेंड करती है। इसे लेकर एक कहावत भी है जैसा खाएं अन्न वैसा रहे मन और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए बहुत सोच-समझकर खानपान का चुनाव करें। प्रकृति ने बहुत खूबसूरती से हमारे लिए खानपान की व्यवस्था की है। जिन्हें खाने से हम मौसम के अनुसार अपने शरीर को एडजस्ट कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ सुपर फूड्स के बारे में आज हम जानेंगे।

पेट

पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रहकर ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखा जा सकता है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों, फाइबर युक्त भोजन को खासतौर से डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा प्रोबायोटिक फूड्स भी बेहतर होते हैं खासतौर से दही। मौसमी फल भी जरूर खाएं। कुछ खास तरह के फ्रूट्स जैसे एवोकाडो जिसमें लगभग कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। अन्य दूसरे फलों की तुलना में इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम होती है, लेकिन गुड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। यह पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा पपीता, तरबूज, खीरा, खरबूजा कई तरह के न्यूट्रिशन से भरपूर फल हैं।

त्वचा

अगर आप स्किन को हेल्दी एंड हैप्पी रखना चाहते हैं, तो टमाटर को जरूर डाइट में शामिल करें, क्योंकि इसमें लाइकोपीन की मात्रा मौजूद होती है, साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट्स की भी। एंटी ऑक्सीडेंटस फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव को कम कर देता है और ऑक्सीडेटिव डैमेज और इन्फ्लेमेशन को कंट्रोल करता है। इसके अलावा विटामिन ए से भरपूर फूड आइटम्स त्वचा के लिए बेस्ट होते हैं। इसके लिए गाजर, कद्दू और पपीता खाएं।

हड्डियां

बढ़ती उम्र में बिस्तर पर नहीं पड़े रहना चाहते, तो हड्डियां की मजबूती पर अभी से ध्यान देना जरूरी है। शरीर की मजबूती तब तक है जब तक आपकी हड्डियां मजबूत हैं। युवाओं को रोजाना 700 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। इसके लिए डाइट में खासतौर से दूध, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे- ब्रोकली, पत्तागोभी और भिंडी को शामिल करें। सोया, सेम और टोफू भी बोन हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।

आंखें

डिजिटल वर्ल्ड में स्क्रीन से दूरी बना पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय तो हम कर ही सकते हैं। गाजर में बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर में विटामिन ए की पूर्ति करता है। यह न्यूट्रिशन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है और रतौंधी से बचाता है। पालक ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे कैरोटिनॉयड्स से भरपूर होता है। ये ऐसे एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।