सुपरफास्ट ट्रेन – Live Halchal

कुमाऊं को मिला दिवाली का तोहफा: लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन शुरू
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से लालकुआं से बांद्रा (मुंबई) के लिए ट्रेन संचालन का सपना पूरा हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से लालकुआं से बांद्रा (मुंबई) के लिए ट्रेन संचालन का सपना पूरा हो गया है। इस ट्रेन के चलने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से पहाड़ तक ट्रेन पहुंचने का सपना ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के साथ पूरा हो जाएगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का काम पूरा हो चुका है, जल्द ही इस रूट पर भी कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से काशी, अयोध्या और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवा के और विस्तार के लिए प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि जनता के सहयोग से उत्तराखंड को को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुंबई के लिए रेल सेवा शुरू होने से कुमाऊं की जनता के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। वहां विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डीआरएम रेखा यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

माया नगरी के लिए पहले दिन ही पैक होकर रवाना हुई ट्रेन
लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन पहले दिन पैक होकर रवाना हुई। इसकी वजह ट्रेन का रूट दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन स्टेशन होकर जाना भी माना जा रहा है। सोमवार को ट्रेन के स्लीपर क्लास की सभी 456 बर्थ और थर्ड एसी इकोनॉमी की सभी 141 बर्थ फुल रहीं। इसके अलावा सेकंड ऐसी की 47 बर्थ में 27 जबकि थर्ड एसी की 204 बर्थ में से 189 बर्थ बुक रहीं। इसके अलावा लालकुआं जंक्शन से जनरल कोच के 1235 रुपये के 12 लोकल टिकट बुक हुए।

कुमाऊं से मुंबई के लिए तीसरी ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे ने कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले को मुंबई के लिए तीन सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात दी है। इसकी वजह कुमाऊं की वादियों में पर्यटकों और रेल ट्रैफिक को बढ़ावा देना है। रेलवे के आलाधिकारियों की मानें तो निकट भविष्य में कुमाऊं से दक्षिण भारत के लिए भी ट्रेन चलाने की योजना प्रस्तावित है।

24 घंटे 45 मिनट में मुंबई पहुंचा देगी बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन
लालकुआं, काठगोदाम और रामनगर से मुंबई के लिए चलने वाली तीन ट्रेनों में काठगोदाम और रामनगर का रूट मथुरा रेल ट्रैक से होते हुए है। वहीं, लालकुआं से चलने वाली ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रूट से होकर गुजरेगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक काठगोदाम और रामनगर से मुंबई को जाने वाली ट्रेन का सफर लालकुआं से 26 घंटे 30 मिनट का है। वहीं लालकुआं से ही चलने वाली बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन 24 घंटे 45 मिनट में यात्रियों को माया नगरी पहुंचा देगी।

लालकुआं-बांद्रा टर्मिनस के मध्य नई ट्रेन (22544) सोमवार को लालकुआं से सुबह 7:45 बजे प्रस्थान कर रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, कोटा, वडोदरा, सूरत होते हुए हुए अगले दिन मंगलवार को सुबह 8:30 बजेबांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में बांद्रा टर्मिनस से मंगलवार सुबह 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार को दोपहर 13:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन में सेकेंड एसी का 1 कोच, थर्ड एसी के 2 कोच, एसी इकोनॉमी श्रेणी के 3 कोच, स्लीपर श्रेणी के 6 कोच और सामान्य श्रेणी के 4 कोच लगे हैं। सभी कोच एलएचबी श्रेणी के लगाए गए हैं, जो कि सुविधाजनक और सुरक्षा की दृष्टि से काफी मजबूत होते हैं।

सुपरफास्ट ट्रेन के बाथरूम में महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा की, बाथरूम काटकर निकलना पड़ा बाहर
भारतीय ट्रेन हमेशा लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी रही है। चाहे वो अपनी लेट लतीफी हो या फिर आए दिन होने वाले एक्सीडेंट लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आलम ये हुआ की बिना स्टॉपेज के ट्रेन को रोकना पड़ा और घंटों तक लगकर महिला को निकलने के लिए बाथरूम को गैस कटर से काटना पड़ा। घंटों ट्रेन को स्टेशन में खडा रखना पड़ा। इस दौरान अधिकारियों की सांसें फूली रहीं।

दरअसल यूपी के अमेठी जिले के कस्बा निहालगढ़ के गांव कानडी की रहने वाली महिला राजरानी अहमदाबाद सुल्तानपुर सुपरफास्ट ट्रेन के स्लीपर क्लास में सफर कर रही थी। अहमदाबाद से ट्रेन में सवार होकर अमेठी के लिए निकली थी। ट्रेन बरेली स्टेशन से लखनऊ के लिए निकली थी। ट्रेन सीधे बरेली से चलने के बाद लखनऊ रुकती है। इस दौरान जब ट्रेन शाहजहांपुर पहुंचने वाली थी। तभी महिला अपने बेटे को टॉयलेट के लिए लेकर गई। लेकिन उसे क्या मामलू था की एक बड़ी घटना उसके साथ घटने वाली है। महिला बाथरूम का दरवाजा खोलकर निकलने वाली थी कि तभी एक झटका लगा और महिला बाथरूम में ही गिर गई। महिला उठने की कोशिश कर रही थी, कि उसका पैर बाथरूम के पॉट में लगे पाइप में घुस गया। बाथरुम करने आई एक महिला ने जब देखा तो महिला की चीख निकल गई। महिला दर्द से कराह रही थी। यात्रियों ने घटना की जानकारी टीटी को दी। जिसके बाद लोगों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर बीच में रुकवाया और कंट्रोल रूम को जानकारी दी।

महिला के साथ हुई घटना के बाद रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी। कंट्रोल रूम ने स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी को जानकारी देकर घटना से अवगत कराया। ट्रेन को दोपहर सवा 12 बजे प्लेटफार्म एक की रेल लाइन पर लिया गया। अधिकारियों ने पाइप काटने के लिए गैस कटर आदि का इंतजाम किया। घंटों बाद कर्मचारियों को सफलता मिली और गैस कटर से पाइप को काट दिया। पाइप का टुकड़ा अलग गया। राजेन्द्र ने अपनी पत्नी का एक पैर सुरक्षित निकाल लिया।

महिला के पति राजेंद्र कुमार ने रेल अधिकारियों, आरपीएफ व जीआरपी क एसओ को बताया कि अहमदाबाद में थाना काड़वा में मैडोगर आश्रम है। वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ आश्रम में काम करता है। उसका काम है कि जो बाहर से लोग आते हैं, उनकी सेवा करना। वह छह माह से आश्रम में काम करता है। वह अपने घर निहालगढ़ जा रहा था।